कान की मशीन पाकर वृद्ध फूल सिंह के चेहरे पर आई मुस्कान

नसीम खान संपादक

रायसेन,
कलेक्ट्रेट सभाकक्ष में प्रति मंगलवार को कलेक्टर श्री अरविंद दुबे के निर्देशन में की जा रही जनसुनवाई, आमजन की समस्याओं के त्वरित निराकरण का एक बड़ा माध्यम बनती जा रही है। कलेक्टर श्री दुबे सहित अन्य अधिकारियों द्वारा जनसुनवाई में आए नागरिकों की समस्याओं को गंभीरता के साथ सुनकर उनका निराकरण जाता है। ऐसा ही एक उदाहरण कलेक्ट्रेट सभाकक्ष में आयोजित जनसुनवाई में फिर देखने को मिला जब कान (सुनने) की मशीन की फरियाद लेकर आए बरेली तहसील के ग्राम थाला दिघावन निवासी 76 वर्षीय वृद्ध श्री फूल सिंह को दो घण्टे के भीतर कान की मशीन उपलब्ध कराई गई, जिसे पाकर वह बेहद खुश हुए।
जनसुनवाई में वृद्ध श्री फूल सिंह ने सामाजिक न्याय विभाग के प्रशासनिक अधिकारी श्री बृजेन्द्र शर्मा को बताया कि उन्हें ठीक से सुनाई नहीं देता है, जिस कारण वह बहुत परेशान है, उनके पास इतने रूपए भी नहीं हैं कि वह स्वयं कान की मशीन खरीद सके। प्रशासनिक अधिकारी श्री बृजेन्द्र शर्मा वृद्ध श्री फूल सिंह को अपने साथ सामाजिक न्याय विभाग कार्यालय लेकर आए तथा वहां जांच उपरांत आवश्यक कार्यवाही करते हुए कान की मशीन प्रदान की। उन्होंने वृद्ध फूल सिंह के कान में मशीन लगाकर पूछा भी कि दादा.. अब सुनाई दे रहा है। वृद्ध फूल सिंह ने खुशी के साथ हॉ में जबाव दिया। उनके चेहरे पर आई मुस्कान बयां कर रही थीं कि उनकी समस्या का समाधान हो गया है। वृद्ध फूल सिंह ने कलेक्टर श्री दुबे सहित शासन-प्रशासन के प्रति आभार व्यक्त करते हुए धन्यवाद भी दिया।

  • editornaseem

    Related Posts

    शिक्षा मंत्री के इस्तीफे पर अड़े राहुल गांधी, बोले- ‘धर्मेंद्र प्रधान को जाना ही होगा’

    Live Khabar India | नई दिल्ली लोकसभा में नेता प्रतिपक्ष राहुल गांधी ने एक बार फिर केंद्र सरकार और शिक्षा मंत्री धर्मेंद्र प्रधान पर तीखा हमला बोला है। राहुल गांधी…

    ईरान के खिलाफ खाड़ी देशों का बड़ा एक्शन! पश्चिम एशिया में बढ़ा महायुद्ध का खतरा

    Live Khabar India | अंतरराष्ट्रीय डेस्क पश्चिम एशिया में जारी तनाव अब एक नए और गंभीर मोड़ पर पहुंचता दिखाई दे रहा है। ईरान और अमेरिका के बीच बढ़ते सैन्य…

    Leave a Reply

    Your email address will not be published. Required fields are marked *

    You Missed

    शिक्षा मंत्री के इस्तीफे पर अड़े राहुल गांधी, बोले- ‘धर्मेंद्र प्रधान को जाना ही होगा’

    शिक्षा मंत्री के इस्तीफे पर अड़े राहुल गांधी, बोले- ‘धर्मेंद्र प्रधान को जाना ही होगा’

    ईरान के खिलाफ खाड़ी देशों का बड़ा एक्शन! पश्चिम एशिया में बढ़ा महायुद्ध का खतरा

    ईरान के खिलाफ खाड़ी देशों का बड़ा एक्शन! पश्चिम एशिया में बढ़ा महायुद्ध का खतरा

    इंदौर को मिली विकास की नई उड़ान: मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव ने लवकुश चौराहे के लेवल-2 फ्लाईओवर की पहली लेन का किया लोकार्पण

    इंदौर को मिली विकास की नई उड़ान: मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव ने लवकुश चौराहे के लेवल-2 फ्लाईओवर की पहली लेन का किया लोकार्पण

    आखिर ऐसा क्या हुआ कि 26 दिन बाद सोनम वांगचुक ने तोड़ा उपवास? क्या उनके इस फैसले से आंदोलन की दिशा बदलेगी?

    आखिर ऐसा क्या हुआ कि 26 दिन बाद सोनम वांगचुक ने तोड़ा उपवास? क्या उनके इस फैसले से आंदोलन की दिशा बदलेगी?

    क्या खत्म हो जाएगा CJP का आंदोलन? सरकार से बातचीत के बाद छात्रों की अगली रणनीति पर सबकी नजर

    क्या खत्म हो जाएगा CJP का आंदोलन? सरकार से बातचीत के बाद छात्रों की अगली रणनीति पर सबकी नजर

    Vidisha News: कोचिंग जा रहे छात्र के साथ बेरहमी से मारपीट, वीडियो वायरल होने के बाद पुलिस ने दर्ज किया मामला

    Vidisha News: कोचिंग जा रहे छात्र के साथ बेरहमी से मारपीट, वीडियो वायरल होने के बाद पुलिस ने दर्ज किया मामला