केन्द्रीय मंत्री शिवराज सिंह चौहान, सिलवानी विधानसभा में आयोजित सांसद खेल महोत्सव के क्रिकेट-कबड्डी के फाइनल मुकाबलों में शामिल हुएबेटा-बेटियों की मुस्कान में ही मेरी सफलता, हर साल धूमधाम से होगा सांसद खेल महोत्सवलोकसभा स्तर पर होगा भव्य खेल आयोजन, खिलाड़ियों के मिलेगा पुरस्कार और सम्मान– सांसद श्री चौहान

नसीमखान सांची, रायसेन

रायसेन,
केन्द्रीय कृषि मंत्री एवं विदिशा सांसद श्री शिवराज सिंह चौहान रविवार को अपने संसदीय क्षेत्र सिलवानी पहुँचे। इस अवसर पर उन्होंने सांसद खेल महोत्सव के तहत आयोजित विधानसभा स्तर के क्रिकेट एवं कबड्डी फाइनल मुकाबलों में भाग ले रहे खिलाड़ियों का उत्साहवर्धन किया। फाइनल मुकाबलों से पूर्व सिलवानी स्टेडियम में शिवराज सिंह चौहान ने खिलाड़ियों से आत्मीय मुलाकात की और उनके उज्ज्वल भविष्य की कामना की। इसके बाद उन्होंने खुले वाहन में स्टेडियम का भ्रमण कर दर्शकों एवं खेल प्रेमियों का अभिवादन स्वीकार किया। पूरे आयोजन में खेल भावना, उत्साह और उमंग का माहौल देखने को मिला। उन्होंने कहा कि वे अपने बेटा-बेटियों की मुस्कान देखने के लिए हमेशा तरसते हैं और यही मुस्कान उनके जीवन की सबसे बड़ी सफलता है। कार्यक्रम को संबोधित करते हुए श्री चौहान ने कहा कि, मेरे लिए बच्चों की मुस्कान ही सब कुछ है। मेरे बेटा-बेटी आगे बढ़ें, यही मामा की असली जीत है।” इसी भावना के साथ उन्होंने यह संकल्प दोहराया कि सांसद खेल महोत्सव अब हर वर्ष पूरे उत्साह और भव्यता के साथ आयोजित किया जाएगा और यह आयोजन गाँव-गाँव तक पहुंचेगा।

हर साल होगा सांसद खेल महोत्सव

केन्द्रीय मंत्री ने कहा कि अगली बार सिलवानी में आयोजित होने वाला खेल आयोजन एक नए “खेल महाकुंभ” का रूप लेगा, जहां पहले से बेहतर तैयारी, व्यापक सहभागिता और बड़े स्तर की प्रतियोगिताएं देखने को मिलेंगी।

रायसेन में होगा लोकसभा स्तर का खेल महाकुंभ

श्री चौहान ने बताया की कि, 1 और 2 तारीख को रायसेन में लोकसभा स्तर का भव्य खेल महोत्सव आयोजित किया जाएगा। उन्होंने बताया कि 1 तारीख को सेमीफाइनल मुकाबले खेले जाएंगे और उसी दिन शाम को रायसेन में पूरे लोकसभा क्षेत्र से आए खिलाड़ियों के लिए “मामा” की ओर से सामूहिक डिनर का आयोजन होगा। 2 तारीख को लोकसभा स्तर की प्रतियोगिताओं का फाइनल मुकाबला आयोजित किया जाएगा, जिसमें क्षेत्र की सर्वश्रेष्ठ टीमें हिस्सा लेंगी।

खिलाड़ियों को मिलेगा सम्मान और प्रोत्साहन

केन्द्रीय मंत्री ने बताया कि विधानसभा स्तर पर आयोजित क्रिकेट और कबड्डी प्रतियोगिताओं में बेटियों और बेटों- दोनों के लिए समान रूप से पुरस्कार निर्धारित किए गए हैं। प्रथम स्थान प्राप्त करने वाली टीम को ₹1,51,000, द्वितीय स्थान पर रहने वाली टीम को ₹1,00,000 और तृतीय स्थान प्राप्त करने वाली टीम को ₹50,000 की पुरस्कार राशि प्रदान की जाएगी। वहीं लोकसभा स्तर की प्रतियोगिता में विजेता टीम को ₹2,51,000, उपविजेता को ₹2,00,000 तथा तृतीय स्थान प्राप्त करने वाली टीम को ₹1,51,000 की पुरस्कार राशि देकर सम्मानित किया जाएगा। उन्होंने कहा कि पुरस्कार राशि वही रहेगी ताकि पूरे संसदीय क्षेत्र के सामने खिलाड़ियों को सम्मानित किया जा सके। कार्यक्रम के दौरान शिवराज सिंह चौहान ने कहा कि, “जो जीते उन्हें भी बधाई, जो दूसरे नंबर पर रहे उन्हें भी बधाई और जो आज नहीं जीत पाए उन्हें भी बधाई, क्योंकि आज की हार ही कल की जीत की नींव होती है।

क्रिकेट और कबड्डी फाइनल में सिलवानी और बेगमगंज ने जीती ट्रॉफी

इस फाइनल मुकाबले में क्रिकेट और कबड्डी दोनों में खिलाड़ियों ने शानदार प्रदर्शन किया। क्रिकेट में सिलवानी की टीम विजेता रही, जबकि प्रतापगढ़ की टीम उपविजेता रही। पुरुष कबड्डी में सिलवानी की टीम विजेता रही और प्रतापगढ़ टीम ने उपविजेता स्थान प्राप्त किया। महिला कबड्डी में बेगमगंज की टीम विजेता रही और सिलवानी की टीम उपविजेता रही। इन परिणामों के साथ ही सभी प्रतिभागियों को उनके उत्कृष्ट प्रदर्शन के लिए बधाई दी गई।

  • editornaseem

    Related Posts

    40 करोड़ रुपये की लागत से बने सांदीपनि विद्यालय भवन का लोकार्पण।प्रभारी मंत्री नारायण सिंह पंवार बोले— आधुनिक सुविधाओं से युक्त विद्यालयों में पढ़कर विद्यार्थी सफलता की नई ऊंचाइयों तक पहुंचेंगे

    नसीमखान सांचीसांची,,,प्रदेश के मछुआ कल्याण एवं मत्स्य विकास विभाग के राज्यमंत्री (स्वतंत्र प्रभार) एवं रायसेन जिले के प्रभारी मंत्री नारायण सिंह पंवार ने सांची विधायक डॉ. प्रभुराम चौधरी तथा जिला…

    सांची-विदिशा हाईवे पर दर्दनाक हादसा, युवक ऋषि आचार्य की मौत।होटल अपेक्षा के पास देर रात हुई दुर्घटना, कई घायल; हादसे के कारणों को लेकर स्थिति स्पष्ट नहीं

    नसीमखान सांचीसांची,,,,रविवार देर रात लगभग 11 बजे सांची-विदिशा हाईवे पर होटल अपेक्षा के समीप हुए सड़क हादसे में सांची निवासी ऋषि आचार्य (24 वर्ष), पिता नरेश आचार्य, की दर्दनाक मौत…

    Leave a Reply

    Your email address will not be published. Required fields are marked *

    You Missed

    40 करोड़ रुपये की लागत से बने सांदीपनि विद्यालय भवन का लोकार्पण।प्रभारी मंत्री नारायण सिंह पंवार बोले— आधुनिक सुविधाओं से युक्त विद्यालयों में पढ़कर विद्यार्थी सफलता की नई ऊंचाइयों तक पहुंचेंगे

    40 करोड़ रुपये की लागत से बने सांदीपनि विद्यालय भवन का लोकार्पण।प्रभारी मंत्री नारायण सिंह पंवार बोले— आधुनिक सुविधाओं से युक्त विद्यालयों में पढ़कर विद्यार्थी सफलता की नई ऊंचाइयों तक पहुंचेंगे

    सांची-विदिशा हाईवे पर दर्दनाक हादसा, युवक ऋषि आचार्य की मौत।होटल अपेक्षा के पास देर रात हुई दुर्घटना, कई घायल; हादसे के कारणों को लेकर स्थिति स्पष्ट नहीं

    सांची-विदिशा हाईवे पर दर्दनाक हादसा, युवक ऋषि आचार्य की मौत।होटल अपेक्षा के पास देर रात हुई दुर्घटना, कई घायल; हादसे के कारणों को लेकर स्थिति स्पष्ट नहीं

    CJP का आरोप: प्रदर्शन खत्म होने के बाद छात्रों को बनाया जा रहा निशाना, सरकार पर समझौता तोड़ने का दावा

    CJP का आरोप: प्रदर्शन खत्म होने के बाद छात्रों को बनाया जा रहा निशाना, सरकार पर समझौता तोड़ने का दावा

    मेढकी में युवक की तलवार से हत्या, अज्ञात हमलावरों की तलाश में जुटी पुलिस।दुकान बंद कर घर लौट रहे 25 वर्षीय राकेश लोधी पर तीन बाइक सवार बदमाशों ने किया हमला, इलाज के दौरान भोपाल में हुई मौत

    मेढकी में युवक की तलवार से हत्या, अज्ञात हमलावरों की तलाश में जुटी पुलिस।दुकान बंद कर घर लौट रहे 25 वर्षीय राकेश लोधी पर तीन बाइक सवार बदमाशों ने किया हमला, इलाज के दौरान भोपाल में हुई मौत

    सांची में 24 घंटे जलापूर्ति का सपना अधूरा, छह साल बाद भी दो दिन में एक बार मिल रहा पानी

    सांची में 24 घंटे जलापूर्ति का सपना अधूरा, छह साल बाद भी दो दिन में एक बार मिल रहा पानी

    जनजातीय युवाओं की प्रतिभा, लोक कलाओं और सांस्कृतिक विरासत के संरक्षण एवं संवर्धन के लिए तैयार की जाएंगी विशेष योजनाएँ : मुख्यमंत्री डॉ. यादव

    जनजातीय युवाओं की प्रतिभा, लोक कलाओं और सांस्कृतिक विरासत के संरक्षण एवं संवर्धन के लिए तैयार की जाएंगी विशेष योजनाएँ : मुख्यमंत्री डॉ. यादव