खुले आम बिरयानी की आड मे परोसी जाती शराब ।पुलिस जानते हुए भी अनजान ।

रिपोर्टर दीपक कुमार गर्ग

शहडोल। खैरहा थाना क्षेत्र के सिरौजा गांव में बगीचे के पास संचालित किराना एवं बिरयानी दुकान इनदिनों असामाजिक गतिविधियों का केंद्र बनता जा रहा गया है, जहाँ देर रात तक असामाजिक तत्वों का जमघट लगा रहता है।

हासिल जानकारी के अनुसार राजेंद्रा कॉलोनी गेस्ट हॉउस के पास बगीचा में एक दुकान संचालित है जो देर रात तक खुला रहता है। जानकारों कि माने तो बिरयानी की दुकान में कबाब के साथ अब शराब भी परोसा जा रहा है। जहां आपराधिक प्रवृत्ति के लोगों व असामाजिक तत्वों का देर रात जमघट लगा रहता है। इस मामले को लेकर ग्रामीणों ने बड़ी घटना होने की आशंका जताते हुए खैरहा थाना प्रभारी को भी अवगत कराया गया था, लेकिन बावजूद इसके अभी तक इस ओर ध्यान नही दिया गया। वही ग्रामीणों ने खबर के माध्यम से नवागत पुलिस अधीक्षक से कार्यवाही की माँग की है।

कपिल का आपराधिक गतिविधियों से है पुराना नाता..

बता दें कि दुकान संचालक कपिल जायसवाल का आपराधिक गतिविधियों से पुराना नाता रहा है, जिसके खिलाफ कई गंभीर अपराध समेत करीब दर्जन भर मामले खैरहा थाने में दर्ज है वही आपराधिक कार्यों को बढ़ावा देने के उदेश्य से कपिल जायसवाल द्वारा बिरयानी दुकान का संचालन किया जा रहा था। बताया गया है की कपिल जायसवाल के विरुद्ध जिला बदर की कार्यवाही करने के बाद दुकान का संचालन उसके भाई और पिता द्वारा किया जा रहा है। बताया जा रहा है कि कपिल अपने गांव सिरौजा और कोटमा में खुलेआम घूमते हुए भी देखा गया था वही दूसरी ओर कुछ दिनों पहले कपिल का जुआ खिलाने का एक वायरल वीडियो भी सामने आया था।

  • editornaseem

    Related Posts

    पेपर लीक पर PM नरेंद्र मोदी का बड़ा बयान, नया वीडियो जारी | जानिए क्या कहा

    पेपर लीक के मुद्दे पर प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी का नया वीडियो सामने आया है। जानिए पीएम मोदी ने परीक्षा प्रणाली, छात्रों और पेपर लीक पर क्या कहा। पढ़ें पूरी खबर।

    BREAKING: अनुराग ठाकुर ने लोकसभा में राहुल गांधी के खिलाफ विशेषाधिकार हनन का नोटिस दिया

    लोकसभा में बीजेपी सांसद अनुराग ठाकुर ने विपक्ष के नेता राहुल गांधी के खिलाफ विशेषाधिकार हनन का नोटिस दिया।

    Leave a Reply

    Your email address will not be published. Required fields are marked *

    You Missed

    पेपर लीक पर PM नरेंद्र मोदी का बड़ा बयान, नया वीडियो जारी | जानिए क्या कहा

    पेपर लीक पर PM नरेंद्र मोदी का बड़ा बयान, नया वीडियो जारी | जानिए क्या कहा

    BREAKING: अनुराग ठाकुर ने लोकसभा में राहुल गांधी के खिलाफ विशेषाधिकार हनन का नोटिस दिया

    BREAKING: अनुराग ठाकुर ने लोकसभा में राहुल गांधी के खिलाफ विशेषाधिकार हनन का नोटिस दिया

    मानसून सत्र 2026: संसद से जारी हुईं खास तस्वीरें, देखें लोकतंत्र के सबसे बड़े मंच की झलक”

    मानसून सत्र 2026: संसद से जारी हुईं खास तस्वीरें, देखें लोकतंत्र के सबसे बड़े मंच की झलक”

    MP News: श्मशान घाट से गायब हुईं अस्थियां! सागर की इस घटना ने खड़े किए कई सवाल, तंत्र-मंत्र की आशंका से दहशत में परिवार

    MP News: श्मशान घाट से गायब हुईं अस्थियां! सागर की इस घटना ने खड़े किए कई सवाल, तंत्र-मंत्र की आशंका से दहशत में परिवार

    31 जुलाई को कांग्रेस कार्यालय में सेवा दल की बड़ी बैठक, संगठन को मजबूत बनाने पर होगा मंथन।

    31 जुलाई को कांग्रेस कार्यालय में सेवा दल की बड़ी बैठक, संगठन को मजबूत बनाने पर होगा मंथन।