गणतंत्र दिवस के अवसर पर नगर भर मे शान से लहराया तिरंगा ।मुख्यमंत्री के संदेश का हुआ वाचन।

नसीमखान
सांची,,, गणतंत्र दिवस के अवसर पर नगर भर मे शान से तिरंगा लहराया सरकारी दफ्तरों में मुख्यमंत्री के संदेश का वाचन किया गया ।सरकारी दफ्तरों स्कूलों को रंगबिरंगी रोशनी से रोशन किया गया था जगह जगह कार्यक्रम आयोजित किए गए ।मिष्ठान वितरण हुआ।
गणतंत्र दिवस के अवसर पर नगर भर मे सरकारी दफ्तरों स्कूलों अन्य संस्थानों को रंगबिरंगी रोशनी से रोशन किया गया ।जगह जगह तिरंगा लहराया कार्यक्रम आयोजित किए गए पुरस्कार वितरित हुए मिष्ठान वितरण किया गया।
नगर परिषद कार्यालय में फहराया ध्वज।
नगर परिषद प्रशासन कार्यालय में अध्यक्ष पप्पू रेवाराम ने ध्वजारोहण किया तथा मुख्यमंत्री के संदेश का वाचन किया गया इस अवसर पर परिषद के पार्षद नगर के गणमान्य नागरिक उपस्थित रहे ।इस अवसर पर कार्यक्रम आयोजित किया गया कार्यक्रम में अध्यक्ष पप्पू रेवाराम ने गणतंत्र दिवस पर प्रकाश डाला तथा नगर के विकास पर प्रकाश डाला इसके साथ ही उन्होंने नगर वासियों से विकास में सहयोग करने की अपील की तथा आश्वस्त किया नगर को इस स्थल के अनुरूप विकास का जामा पहनाया जायेगा उनके द्वारा किए जा रहे विकास की जानकारी दी।
जनपद पंचायत में अध्यक्ष ने फहराया तिरंगा।
जनपद पंचायत कार्यालय में जनपद पंचायत अध्यक्ष अर्चना पोर्ते ने ध्वजारोहण किया इस अवसर पर सीईओ बंदु सूर्यवंशी ने मुख्यमंत्री के संदेश का वाचन किया तथा मप्र गायन के साथ राष्ट्रीय गायन हुआ समस्त अधिकारी कर्मचारी जप सदस्य उपस्थित रहे।
स्तूपों पर हुआ ध्वजारोहण।
विश्व ऐतिहासिक स्मारक परिसर में ध्वजारोहण स्तूप प्रभारी संदीप मेहतो ने ध्वज फहराया ।इस अवसर पर अनेक देशी विदेशी पर्यटक भी उपस्थित थे।
रामलीला मैदान में हुआ संयुक्त कार्यक्रम ।
सीएमराइज स्कूल सहित अन्य सभी शासकीय एवं निजी स्कूलों का संयुक्त कार्यक्रम आयोजित किया गया ।इस कार्यक्रम के मुख्य अतिथि के रूप में नगर परिषद अध्यक्ष पप्पू रेवाराम शामिल हुए कार्यक्रम में छात्रों ने अपनी कलाओ का प्रर्दशन किया ।अध्यक्ष रेवाराम ने छात्रों को पुरुस्कृत किया ।इस अवसर पर सीएमराइज स्कूल के प्राचार्य अनिल दीक्षित सहित सभी शिक्षक उपस्थित रहे ।
सीएमराइज स्कूल में प्राचार्य ने किया ध्वजारोहण।
सीएमराइज स्कूल में प्राचार्य अनिल दीक्षित ने ध्वजारोहण किया तथा छात्रों को अनुशासन का पाठ पढाया ।
थाना प्रांगण में ध्वज फहराया।
थाना प्रांगण में थाना प्रभारी नितिन अहिरवार ने ध्वज फहराया एवं परेड ने सलामी दी ।
तहसील कार्यालय पर लहराया तिरंगा।
नगर से तीन किमी दूर स्थित टप्पा तहसील कार्यालय पर अतिरिक्त तहसीलदार नियति साहू ने ध्वज फहराया एवं मिठाई बांटी गई ।
नगर की निजी सरकारी होटलों में प्रबंधकों द्वारा ध्वजारोहण किया गया ।
बैकों मे फहराया तिरंगा।
नगर की कैनरा बैंक एसबीआई बैंक सेंट्रल बैंक ग्रामीण बैंक इंडिया बैंक मे प्रबंधकों ने ध्वज फहराया ।केंद्रीय जिला सहकारी बैंक में प्रबंधक इमरान जाफरी कृषक सेवा समीति मे प्रबंधक नरेश राजपूत ने ध्वज फहराया ।संघमित्रा पत्रकार संघ कार्यालय पर फहराया तिरंगा
संघमित्रा पत्रकार संघ कार्यालय पर ध्वजारोहण किया गया एवं कार्यक्रम आयोजित हुआ ।इस अवसर पर मुख्य अतिथि के रूप में विदिशा के वरिष्ठ पत्रकार ब्रजेन्द्र कुमार पांडे ने ध्वजारोहण किया इस अवसर पर संघ के सभी पदाधिकारियों सदस्यों नगर के गणमान्य नागरिक शामिल हुए।ध्वजारोहण के उपरांत श्री पांडे ने समीप ही स्थित संविधान निर्माता बाबा सा डा भीमराव आंबेडकर जी की प्रतिमा पर माल्यार्पण किया ।इसके पश्चात कार्यक्रम में उपस्थित आर एस यादव ने संघ द्वारा की जा रही गतिविधियों की खूब प्रशंसा की पत्रकारों ने भी अपने विचार रखे इस अवसर पर संघ के पदाधिकारियों ने मुख्य अतिथि श्री पांडे का फूलमाला एवं शाल भेट कर स्वागत किया ।कार्यक्रम को संबोधित करते हुए श्री पांडे ने अपनी पत्रकारिता के क्षेत्र में की गई गतिविधियों की जानकारी दी इस के साथ ही उन्होंने पत्रकारों को पत्रकारिता के गुण गिनाये उन्होंने कहा हमें हमेशा निर्भीक होकर निडरता के साथ पत्रकारिता करने की जरुरत है तथा पत्रकारिता निष्पक्ष होनी चाहिये उन्होंने अनेक पत्रकारिता करने वाले स्वतंत्रता सेनानियों के नाम गिनाते हुए कहा कि हमें उनका अनुसरण करने की जरुरत है उन्होंने वर्तमान पत्रकारिता पर प्रकाश डालते हुए कहा कि आज पत्रकारिता का मखौल उड रहा है यही कारण है पत्रकारिता की छवि घटती जा रही हैं ।उन्होंने संघ की प्रशंसा करते हुए कहा कि संघ की गतिविधियां हमें समाचार पत्रों के माध्यम से मिलती रहती हैं संघ बना लेना सरल होता है परंतु लंबे अरसे तक उसको चलाते रहना बहुत कठिन होता है परंतु संघमित्रा पत्रकार संघ को मैं बधाई देता हूँ जो सांची से शुरू होकर यह संगठन इतने कम समय में बडी उपलब्धि पा रहा है तथा सामाजिक क्षेत्र में भी अपनी गतिविधियों को चला रहा है ।इस के उपरांत वरिष्ठ पत्रकार ईश्वर दीन वर्मा ने कार्यक्रम में आभार व्यक्त करते हुए कार्यक्रम का समापन किया इस अवसर पर मिष्ठान्न वितरण किया गया ।

  • editornaseem

    Related Posts

    जनजातीय युवाओं की प्रतिभा, लोक कलाओं और सांस्कृतिक विरासत के संरक्षण एवं संवर्धन के लिए तैयार की जाएंगी विशेष योजनाएँ : मुख्यमंत्री डॉ. यादव

    मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव ने कहा कि अमर शहीद महान क्रांतिकारी चंद्रशेखर आजाद की जन्मस्थली ने मध्यप्रदेश ही नहीं, बल्कि पूरे देश को गौरवान्वित किया है। उनकी 120वीं जयंती पर…

    पेपर लीक पर केंद्र का बड़ा प्रहार, दोषियों को 10 साल तक की सजा और ₹10 करोड़ तक जुर्माने की तैयारी

    नई दिल्ली (Live khabar india ) देशभर में प्रतियोगी परीक्षाओं की विश्वसनीयता बनाए रखने और लाखों छात्रों के भविष्य को सुरक्षित करने के लिए केंद्र सरकार बड़े स्तर पर कानूनी…

    Leave a Reply

    Your email address will not be published. Required fields are marked *

    You Missed

    जनजातीय युवाओं की प्रतिभा, लोक कलाओं और सांस्कृतिक विरासत के संरक्षण एवं संवर्धन के लिए तैयार की जाएंगी विशेष योजनाएँ : मुख्यमंत्री डॉ. यादव

    जनजातीय युवाओं की प्रतिभा, लोक कलाओं और सांस्कृतिक विरासत के संरक्षण एवं संवर्धन के लिए तैयार की जाएंगी विशेष योजनाएँ : मुख्यमंत्री डॉ. यादव

    पेपर लीक पर केंद्र का बड़ा प्रहार, दोषियों को 10 साल तक की सजा और ₹10 करोड़ तक जुर्माने की तैयारी

    पेपर लीक पर केंद्र का बड़ा प्रहार, दोषियों को 10 साल तक की सजा और ₹10 करोड़ तक जुर्माने की तैयारी

    विपक्ष की नई रणनीति! पेपर लीक के बाद अब अयोध्या मुद्दे पर सरकार को घेरने की तैयारी

    विपक्ष की नई रणनीति! पेपर लीक के बाद अब अयोध्या मुद्दे पर सरकार को घेरने की तैयारी

    बड़ी खबर :NEET विवाद की गूंज: शिक्षा मंत्री धर्मेंद्र प्रधान ने भेजा इस्तीफा, शिक्षा व्यवस्था पर उठे बड़े सवाल

    बड़ी खबर :NEET विवाद की गूंज: शिक्षा मंत्री धर्मेंद्र प्रधान ने भेजा इस्तीफा, शिक्षा व्यवस्था पर उठे बड़े सवाल

    शिक्षा मंत्री के इस्तीफे पर अड़े राहुल गांधी, बोले- ‘धर्मेंद्र प्रधान को जाना ही होगा’

    शिक्षा मंत्री के इस्तीफे पर अड़े राहुल गांधी, बोले- ‘धर्मेंद्र प्रधान को जाना ही होगा’

    ईरान के खिलाफ खाड़ी देशों का बड़ा एक्शन! पश्चिम एशिया में बढ़ा महायुद्ध का खतरा

    ईरान के खिलाफ खाड़ी देशों का बड़ा एक्शन! पश्चिम एशिया में बढ़ा महायुद्ध का खतरा