गर्मी और छिटपुट बारिश के बीच झींगुरों का आतंक, नगरवासी परेशान ।कीटनाशक छिडकाव की दरकार।

नसीमखान
सांची,,,
एक ओर जहां सांची जैसे विश्वविख्यात पर्यटन स्थल पर गर्मी और उमस ने जनजीवन अस्त-व्यस्त कर रखा है, वहीं दूसरी ओर अब झींगुरों का आतंक लोगों की परेशानी और बढ़ा रहा है।
बीते कुछ दिनों से क्षेत्र में मानसून की हल्की फुहारें ही पड़ी हैं, जो गर्मी से राहत देने की बजाय वातावरण में उमस बढ़ा रही हैं। ऐसे में दिन भर की तपन और रात में झींगुरों की चीख-पुकार ने नगरवासियों का जीना मुहाल कर दिया है। शाम ढलते ही ये कीटाणु झुंड के रूप में घरों में प्रवेश कर रहे हैं, जिससे भोजन करना तक मुश्किल हो जाता है।
न सिर्फ इनकी आवाज़ से नींद हराम हो रही है, बल्कि झींगुरों के काटने और बच्चों के नाक-कान में घुसने का भय भी लोगों में दहशत पैदा कर रहा है। कई परिवार छोटे बच्चों की सुरक्षा को लेकर रातभर जागते देखे जा रहे हैं।
स्थानीय लोगों का कहना है कि पहले नगर पालिका द्वारा नियमित रूप से कीटनाशक दवाओं का छिड़काव किया जाता था, जिससे मच्छर, मक्खी और झींगुरों पर नियंत्रण रहता था। लेकिन अब न गलियों में दवा छिड़काव हो रहा है, न ही गंदगी वाले स्थानों की साफ-सफाई की जा रही है।
सूत्रों के अनुसार, कीटनाशक दवाओं की खरीद फरोख्त तो होती होगी लेकिन उनका प्रयोग ज़मीनी स्तर पर न हो कर कागजों मे ही सिमटकर रह गया ।तब नगर प्रशासन की निष्क्रियता और जिला प्रशासन की चुप्पी से नागरिकों में भारी रोष है। राजनीतिक दबाव के चलते प्रशासन आंखें मूंदे हुए है, और इसका खामियाजा सीधे तौर पर नगरवासियों को भुगतना पड़ रहा है।
सबसे चिंताजनक बात यह है कि इससे न केवल आमजन प्रभावित हो रहे हैं, बल्कि देश-विदेश से आने वाले पर्यटकों की सांची को लेकर धारणा भी प्रभावित हो रही है। यह स्थिति नगर की छवि पर भी गंभीर प्रश्नचिह्न खड़ा कर रही है।
नगरवासियों ने मांग की है कि जल्द से जल्द कीटनाशक दवाओं का छिड़काव शुरू किया जाए और झींगुरों के प्रकोप से राहत दिलाई जाए, अन्यथा यह समस्या और विकराल रूप ले सकती है।

  • editornaseem

    Related Posts

    छात्रों के भविष्य से खिलवाड़! सांची के छात्रावास में व्यवस्थाओं की खुली पोल, निरीक्षण में सामने आईं कई गंभीर खामियां

    सांची |नसीम खान रायसेन। सरकार जहां विद्यार्थियों को बेहतर शिक्षा और सुविधाएं उपलब्ध कराने के लिए करोड़ों रुपये खर्च कर रही है, वहीं जमीनी स्तर पर व्यवस्थाओं की हकीकत कुछ…

    राहुल गांधी का अमित शाह पर बड़ा आरोप, बोले- छात्र प्रदर्शन पर हुई कार्रवाई की होनी चाहिए जवाबदेही

    Live khabar india नई दिल्ली। कांग्रेस नेता राहुल गांधी ने छात्र प्रदर्शन के दौरान हुई पुलिस कार्रवाई को लेकर केंद्र सरकार पर सवाल उठाए हैं। बुधवार को आयोजित एक प्रेस…

    Leave a Reply

    Your email address will not be published. Required fields are marked *

    You Missed

    छात्रों के भविष्य से खिलवाड़! सांची के छात्रावास में व्यवस्थाओं की खुली पोल, निरीक्षण में सामने आईं कई गंभीर खामियां

    छात्रों के भविष्य से खिलवाड़! सांची के छात्रावास में व्यवस्थाओं की खुली पोल, निरीक्षण में सामने आईं कई गंभीर खामियां

    राहुल गांधी का अमित शाह पर बड़ा आरोप, बोले- छात्र प्रदर्शन पर हुई कार्रवाई की होनी चाहिए जवाबदेही

    राहुल गांधी का अमित शाह पर बड़ा आरोप, बोले- छात्र प्रदर्शन पर हुई कार्रवाई की होनी चाहिए जवाबदेही

    किसान आंदोलन के बीच CM मोहन यादव का बड़ा फैसला, किसानों के लिए बनी मंत्री समूह की समिति

    किसान आंदोलन के बीच CM मोहन यादव का बड़ा फैसला, किसानों के लिए बनी मंत्री समूह की समिति

    भोपाल में किसान आंदोलन पर क्या बोले मुख्यमंत्री मोहन यादव ? देखें पूरा VIDEO

    भोपाल में किसान आंदोलन पर क्या बोले मुख्यमंत्री मोहन यादव ? देखें पूरा VIDEO

    भीख नहीं, अधिकार चाहिए! बैरिकेड्स तोड़ राजधानी पहुंचे किसान, भोपाल में आर-पार की लड़ाई

    भीख नहीं, अधिकार चाहिए! बैरिकेड्स तोड़ राजधानी पहुंचे किसान, भोपाल में आर-पार की लड़ाई

    BPSC शिक्षक भर्ती पेपर लीक: सरकारी डॉक्टर डॉ. मनीष कुमार गिरफ्तार, करोड़ों की वसूली का आरोप

    BPSC शिक्षक भर्ती पेपर लीक: सरकारी डॉक्टर डॉ. मनीष कुमार गिरफ्तार, करोड़ों की वसूली का आरोप