नसीम खान
रायसेन,
मुख्यमंत्री जन-विश्वास अभियान के तहत शुक्रवार को सांची विधायक डॉ प्रभुराम चौधरी, जिला पंचायत अध्यक्ष श्री यशवंत मीणा, कलेक्टर श्री अरूण कुमार विश्वकर्मा द्वारा दीवानगंज में पीएमश्री एकीकृत शासकीय उ.मा.विद्यालय का निरीक्षण किया गया। उन्होंने विभिन्न कक्षाओं का भ्रमण कर विद्यार्थियों से अध्यापन कार्य, विद्यालय में उपलब्ध सुविधाओं, शैक्षणिक गतिविधियों, मध्यान्ह भोजन, शिक्षकों की नियमित उपस्थिति आदि के बारे में संवाद किया। इसके उपरांत विधायक डॉ चौधरी, जिल पंचायत अध्यक्ष श्री मीणा, कलेक्टर श्री विश्वकर्मा तथा पुलिस अधीक्षक श्री आशुतोष गुप्ता सहित अन्य जिला अधिकारियों ने बच्चों के साथ बैठकर मध्यान्ह भोजन भी किया।





