जनविश्वास अभियान के तहत सांदीपनि स्कूल पहुंचे नप अध्यक्ष-उपाध्यक्षछात्रों के साथ किया मध्याह्न भोजन, भोजन की गुणवत्ता परखी और शिक्षण व्यवस्था की ली जानकारी

नसीम खान
सांची,,,मुख्यमंत्री द्वारा चलाए जा रहे जनविश्वास अभियान के तहत नगर परिषद अध्यक्ष पप्पू रेवाराम एवं उपाध्यक्ष राजेंद्र सिंह राजपूत शुक्रवार को सांदीपनि स्कूल पहुंचे। इस दौरान उन्होंने विद्यालय में छात्रों को वितरित किए जा रहे मध्याह्न भोजन की गुणवत्ता परखी और छात्रों के साथ बैठकर भोजन भी किया।
इस अवसर पर नगर परिषद अध्यक्ष एवं उपाध्यक्ष ने छात्रों से उनके अध्ययन एवं अध्यापन व्यवस्था की जानकारी ली। अध्यक्ष पप्पू रेवाराम ने छात्रों को मन लगाकर शिक्षा ग्रहण करने के लिए प्रेरित करते हुए कहा कि शिक्षा ही सफलता का सबसे मजबूत आधार है, इसलिए सभी विद्यार्थी नियमित रूप से पढ़ाई करें और अपने लक्ष्य को प्राप्त करने के लिए निरंतर प्रयास करें।
नगर परिषद पदाधिकारियों ने विद्यालय के शिक्षकों से भी चर्चा कर शिक्षण व्यवस्था की जानकारी ली। उन्होंने कहा कि विद्यार्थियों को गुणवत्तापूर्ण शिक्षा उपलब्ध कराने के साथ ही उन्हें मिलने वाले मध्याह्न भोजन की गुणवत्ता पर भी विशेष ध्यान दिया जाना चाहिए।
शिक्षकों ने विद्यालय की शिक्षण व्यवस्था से अवगत कराते हुए कहा कि छात्रों को वितरित होने वाले मध्याह्न भोजन की गुणवत्ता और साफ-सफाई का विशेष ध्यान रखा जाता है। जनविश्वास अभियान के तहत जनप्रतिनिधियों के विद्यालय पहुंचकर छात्रों के साथ भोजन करने से विद्यार्थियों में भी उत्साह देखने को मिला।

  • editornaseem

    Related Posts

    तेंदुआ पकड़ने में वन विभाग को एक माह बाद मिली सफलताएक माह की मशक्कत के बाद वन विभाग ने तेंदुए को पकड़ास्तूप पहाड़ी क्षेत्र में दहशत का हुआ अंत, चौबीस घंटे निगरानी के साथ लगाए गए थे 14 कैमरे

    नसीम खानसांची,,,, नगर के स्तूप पहाड़ी क्षेत्र के आसपास करीब एक माह से दिखाई दे रहे तेंदुए को आखिरकार वन विभाग की टीम ने पकड़ने में सफलता हासिल कर ली।…

    सांची में राष्ट्रीय कृमि मुक्ति दिवस का आयोजनविधायक डॉ. चौधरी ने कहा—स्वच्छता और जागरूकता से बीमारियों से बचाव संभव

    नसीम खानसांची,,, नगर के सिविल अस्पताल में मंगलवार को राष्ट्रीय कृमि मुक्ति दिवस के अवसर पर कार्यक्रम आयोजित किया गया। कार्यक्रम का शुभारंभ पूर्व मंत्री एवं क्षेत्रीय विधायक डॉ. प्रभूराम…

    Leave a Reply

    Your email address will not be published. Required fields are marked *

    You Missed

    तेंदुआ पकड़ने में वन विभाग को एक माह बाद मिली सफलताएक माह की मशक्कत के बाद वन विभाग ने तेंदुए को पकड़ास्तूप पहाड़ी क्षेत्र में दहशत का हुआ अंत, चौबीस घंटे निगरानी के साथ लगाए गए थे 14 कैमरे

    तेंदुआ पकड़ने में वन विभाग को एक माह बाद मिली सफलताएक माह की मशक्कत के बाद वन विभाग ने तेंदुए को पकड़ास्तूप पहाड़ी क्षेत्र में दहशत का हुआ अंत, चौबीस घंटे निगरानी के साथ लगाए गए थे 14 कैमरे

    सांची में राष्ट्रीय कृमि मुक्ति दिवस का आयोजनविधायक डॉ. चौधरी ने कहा—स्वच्छता और जागरूकता से बीमारियों से बचाव संभव

    सांची में राष्ट्रीय कृमि मुक्ति दिवस का आयोजनविधायक डॉ. चौधरी ने कहा—स्वच्छता और जागरूकता से बीमारियों से बचाव संभव

    मतदाता सूची में नाम जोड़ने 07 अक्टूबर को जिले के सभी मतदान केन्द्र पर लगेंगे शिविर

    मतदाता सूची में नाम जोड़ने 07 अक्टूबर को जिले के सभी मतदान केन्द्र पर लगेंगे शिविर

    सांची स्थित सांदीपनि विद्यालय में राष्ट्रीय कृमिमुक्ति दिवस कार्यक्रम सम्पन्न

    सांची स्थित सांदीपनि विद्यालय में राष्ट्रीय कृमिमुक्ति दिवस कार्यक्रम सम्पन्न

    राष्ट्रीय राजमार्ग पर हजारों वाहनों की आवाजाही, व्यस्त चौराहे पुलिस विहीनसड़क पार करना बना चुनौती, विद्यार्थी, स्थानीय नागरिक और पर्यटक रहते हैं दुर्घटना की आशंका में

    राष्ट्रीय राजमार्ग पर हजारों वाहनों की आवाजाही, व्यस्त चौराहे पुलिस विहीनसड़क पार करना बना चुनौती, विद्यार्थी, स्थानीय नागरिक और पर्यटक रहते हैं दुर्घटना की आशंका में

    संकल्प सेवा अभियान का शुभारंभनगर परिषद परिसर में हुआ संकल्प सेवा अभियान का आयोजनजिला पंचायत अध्यक्ष, एसडीएम और नगर परिषद अध्यक्ष ने कहा—जनसमस्याओं का त्वरित निराकरण ही अभियान का उद्देश्य

    संकल्प सेवा अभियान का शुभारंभनगर परिषद परिसर में हुआ संकल्प सेवा अभियान का आयोजनजिला पंचायत अध्यक्ष, एसडीएम और नगर परिषद अध्यक्ष ने कहा—जनसमस्याओं का त्वरित निराकरण ही अभियान का उद्देश्य