नसीम खान
सांची,,, नगर के बस स्टैंड स्थित कांग्रेस कार्यालय में गुरुवार शाम पूर्व प्रधानमंत्री स्वर्गीय राजीव गांधी की जयंती श्रद्धा एवं सम्मान के साथ मनाई गई। कार्यक्रम में नगर सहित क्षेत्र के अनेक कांग्रेस नेता एवं कार्यकर्ता उपस्थित रहे। इस अवसर पर कांग्रेसजनों ने राजीव गांधी के चित्र पर माल्यार्पण कर उन्हें श्रद्धासुमन अर्पित किए।
कार्यक्रम में कांग्रेस ब्लॉक अध्यक्ष अंकित मेहतो, वरिष्ठ नेता शकील पटेल सहित अन्य पदाधिकारी एवं कार्यकर्ता मौजूद रहे। उपस्थित वक्ताओं ने राजीव गांधी के जीवन, उनके राजनीतिक योगदान तथा देश के लिए किए गए कार्यों पर प्रकाश डालते हुए उनके बलिदान को याद किया।
कांग्रेसियों ने मनाया शकील पटेल का जन्मदिन
कार्यक्रम के दौरान कांग्रेस कार्यालय में उपस्थित कांग्रेस नेताओं एवं कार्यकर्ताओं ने वरिष्ठ नेता शकील पटेल का जन्मदिन भी उल्लास के साथ मनाया। इस अवसर पर केक काटकर उन्हें जन्मदिन की शुभकामनाएं दी गईं तथा उनके दीर्घायु एवं स्वस्थ जीवन की कामना की गई।
कार्यक्रम में कांग्रेसजनों ने राजीव गांधी के विचारों को याद करते हुए उनके योगदान को नमन किया और आपसी एकजुटता का संदेश दिया।





