जल गंगा संवर्धन अभियान के तहत रायसेन में तालाब की सफाई और गहरीकरण कार्य किया गया

नसीमखान
विधायक, नगर पालिका अध्यक्ष सहित जनप्रतिनिधियों और अधिकारियों ने किया श्रमदान

रायसेन,
बारिश के अधिक से अधिक जल को संग्रहित किया जा सके तथा पानी का अपव्यय ना हो, इसके लिए चलाए जा रहे जल गंगा संवर्धन अभियान के तहत रायसेन जिले में कुआं, तालाब, बावड़ियां सहित अन्य जल संरचनाओं की साफ-सफाई और गहरीकरण का कार्य किया जा रहा है। साथ ही विभिन्न गतिविधियों के माध्यम से नागरिकों को भी जल का महत्व बताते हुए जल संरक्षण के लिए प्रेरित किया जा रहा है। मंगलवार को नगर पालिका परिषद द्वारा रायसेन नगर में भोपाल रोड स्थित प्राचीन तालाब की साफ-सफाई और गहरीकरण का कार्य प्रारंभ किया गया। सांची विधायक डॉ प्रभुराम चौधरी, जिला पंचायत अध्यक्ष श्री यशवंत मीणा, नगर पालिका अध्यक्ष श्रीमती सविता सेन, जिला पंचायत सीईओ श्रीमती अंजू पवन भदौरिया, सीएमओ सुरेखा जाटव सहित पार्षदगणों, अधिकारियों-कर्मचारियों तथा आमजन द्वारा श्रमदान कर तालाब की सफाई और तल में जमा मिट्टी निकाली गई। जिससे कि बारिश का अधिक से अधिक पानी तालाब में संग्रहित हो सके। इस अवसर पर सभी के द्वारा जल संरक्षण की शपथ भी ली गई।

  • editornaseem

    Related Posts

    दतिया। (एजेंसी ) मध्य प्रदेश की राजनीति के लिए महत्वपूर्ण माने जा रहे दतिया विधानसभा उपचुनाव के लिए गुरुवार सुबह सात बजे से मतदान प्रक्रिया शांतिपूर्ण माहौल में शुरू हो…

    सोशल मीडिया की ‘रील पॉलिटिक्स’ में क्यों घिरे नितिन गडकरी ? जानिए 11 करोड़ के मानहानि मुकदमे की पूरी कहानी

    अंकित जोशी |Live khabar india आज के दौर में सोशल मीडिया जहां किसी को रातों-रात लोकप्रिय बना सकता है, वहीं कुछ ही घंटों में किसी की छवि को नुकसान भी…

    Leave a Reply

    Your email address will not be published. Required fields are marked *

    You Missed

    सोशल मीडिया की ‘रील पॉलिटिक्स’ में क्यों घिरे नितिन गडकरी ? जानिए 11 करोड़ के मानहानि मुकदमे की पूरी कहानी

    सोशल मीडिया की ‘रील पॉलिटिक्स’ में क्यों घिरे नितिन गडकरी ? जानिए 11 करोड़ के मानहानि मुकदमे की पूरी कहानी

    छात्रों के भविष्य से खिलवाड़! सांची के छात्रावास में व्यवस्थाओं की खुली पोल, निरीक्षण में सामने आईं कई गंभीर खामियां

    छात्रों के भविष्य से खिलवाड़! सांची के छात्रावास में व्यवस्थाओं की खुली पोल, निरीक्षण में सामने आईं कई गंभीर खामियां

    राहुल गांधी का अमित शाह पर बड़ा आरोप, बोले- छात्र प्रदर्शन पर हुई कार्रवाई की होनी चाहिए जवाबदेही

    राहुल गांधी का अमित शाह पर बड़ा आरोप, बोले- छात्र प्रदर्शन पर हुई कार्रवाई की होनी चाहिए जवाबदेही

    किसान आंदोलन के बीच CM मोहन यादव का बड़ा फैसला, किसानों के लिए बनी मंत्री समूह की समिति

    किसान आंदोलन के बीच CM मोहन यादव का बड़ा फैसला, किसानों के लिए बनी मंत्री समूह की समिति

    भोपाल में किसान आंदोलन पर क्या बोले मुख्यमंत्री मोहन यादव ? देखें पूरा VIDEO

    भोपाल में किसान आंदोलन पर क्या बोले मुख्यमंत्री मोहन यादव ? देखें पूरा VIDEO