जिले में 15 नवम्बर से 15 दिसम्बर तक चलेगा राजस्व महाअभियान 3.0कलेक्टर श्री दुबे ने महाअभियान के प्रभावी क्रियान्व्यन हेतु अधिकारियों को दिए निर्देश

मलखान सिंह रावत रायसेन

रायसेन,
जिले में 15 नवम्बर से 15 दिसम्बर 2024 तक आयोजित किए जा रहे राजस्व महाअभियान 3.0 के प्रभावी और सफल क्रियान्वयन हेतु कलेक्टर श्री अरविंद दुबे द्वारा सभी एसडीएम, तहसीलदार और राजस्व अधिकारियों को दिशा-निर्देश दिए गए हैं। कलेक्टर श्री दुबे ने बताया कि राजस्व महाअभियान के प्रथम और द्वितीय चरण की सफलता को देखते हुए मुख्यमंत्री डॉ मोहन यादव के निर्देशानुसार राजस्व विभाग द्वारा राजस्व प्रकरणों के त्वरित निराकरण और राजस्व अभिलेख त्रुटियों को ठीक करने के उद्देश्य को ध्यान में रखते हुए सम्पूर्ण प्रदेश के साथ ही रायसेन जिले में भी 15 नवम्बर से 15 दिसम्बर 2024 तक राजस्व महाअभियान 3.0 का आयोजन किया जा रहा है।
कलेक्टर श्री दुबे ने राजस्व महाअभियान 3.0 में अधिक से अधिक राजस्व प्रकरणों का निराकरण सुनिश्चित करने हेतु राजस्व अधिकारियों को निर्देशित किया है। राजस्व महाअभियान का उद्देश्य राजस्व न्यायालयों में लंबित नामांतरण, बंटवारा, अभिलेख दुरूस्ती इत्यादी प्रकरणों का समय सीमा में निराकरण, नए राजस्व प्रकरणों को आरसीएमएस पर दर्ज कराना, नक्शे पर तरमीम, पीएम किसान का सेचुरेशन एवं समग्र का आधार ई केवायसी और खसरे की समग्र/आधार से लिंकिंग एवं फार्मर रजिस्ट्री का शीघ्र क्रियान्वयन है। उन्होंने राजस्व महाअभियान 3.0 का विभिन्न माध्यमों से समुचित प्रचार-प्रसार कराने के भी निर्देश दिए हैं।

  • editornaseem

    Related Posts

    33 केवी आमखेड़ा फीडर पर रविवार को होगा मेंटेनेंस, दो घंटे बिजली रहेगी बंद

    नसीम खानसांची,,, दीपावली के प्रमुख त्योहार को देखते हुए नगर की विद्युत व्यवस्था दुरुस्त करने के लिए 33 केवी आमखेड़ा फीडर पर मेंटेनेंस कार्य किया जाएगा।जानकारी के अनुसार दिनांक 01/11/26…

    आज सांची मे सरदार वल्लभ भाई पटेल जयंती मनाई गई उनके चित्र पर माल्यार्पण कर उन्हें याद किया गया

    नसीम खानसांची ,,,आज नगर में लौह पुरुष बल्लभ भाई पटेल की जयंती धूमधाम से मनाई गई इस अवसर पर बडी संख्या में लोग उपस्थित रहे ।जानकारी के अनुसार आज सांची…

    Leave a Reply

    Your email address will not be published. Required fields are marked *

    You Missed

    33 केवी आमखेड़ा फीडर पर रविवार को होगा मेंटेनेंस, दो घंटे बिजली रहेगी बंद

    33 केवी आमखेड़ा फीडर पर रविवार को होगा मेंटेनेंस, दो घंटे बिजली रहेगी बंद

    आज सांची मे सरदार वल्लभ भाई पटेल जयंती मनाई गई उनके चित्र पर माल्यार्पण कर उन्हें याद किया गया

    आज सांची मे सरदार वल्लभ भाई पटेल जयंती मनाई गई उनके चित्र पर माल्यार्पण कर उन्हें याद किया गया

    शासन ने घोषित किया दीपावली अवकाश, शिक्षा विभाग ने जारी कर दिए प्रशिक्षण के आदेशधनतेरस के दिन भी शिक्षकों को प्रशिक्षण में होना पड़ेगा शामिल, समग्र शिक्षक संघ ने जताई नाराजगी

    शासन ने घोषित किया दीपावली अवकाश, शिक्षा विभाग ने जारी कर दिए प्रशिक्षण के आदेशधनतेरस के दिन भी शिक्षकों को प्रशिक्षण में होना पड़ेगा शामिल, समग्र शिक्षक संघ ने जताई नाराजगी

    बच्चों के बेहतर स्वास्थ्य एवं पोषण के लिए आईएसआरडी ने 150 परिवारों को बांटा राशन।पांच गांवों के बच्चों के परिवारों को मिला सहयोग, पोषण स्तर में सुधार का प्रयास

    बच्चों के बेहतर स्वास्थ्य एवं पोषण के लिए आईएसआरडी ने 150 परिवारों को बांटा राशन।पांच गांवों के बच्चों के परिवारों को मिला सहयोग, पोषण स्तर में सुधार का प्रयास

    सांची में करवा चौथ का पर्व हर्षोल्लास से मनाया, सुहागिनों ने पति की लंबी उम्र के लिए रखा निर्जला व्रत

    सांची में करवा चौथ का पर्व हर्षोल्लास से मनाया, सुहागिनों ने पति की लंबी उम्र के लिए रखा निर्जला व्रत

    सांची निवासी बघेल बने अनाज तिलहन व्यापार संघ के अध्यक्ष, दी बधाई

    सांची निवासी बघेल बने अनाज तिलहन व्यापार संघ के अध्यक्ष, दी बधाई