जिले में सेवा पखवाड़ा अभियान के सफल और प्रभावी क्रियान्वयन हेतु कलेक्टर श्री विश्वकर्मा ने अधिकारियों को दिए निर्देश

नसीमखान
एक बगिया मॉ नाम परियोजना तथा सीएम हेल्पलाईन की भी की गई समीक्षा

रायसेन,
कलेक्ट्रेट सभाकक्ष में आयोजित बैठक सह वीडियो कॉफ्रेंस में कलेक्टर श्री अरूण कुमार विश्वकर्मा द्वारा जिला अधिकारियों तथा सभी एसडीएम को सेवा पखवाड़ा अभियान के प्रभावी क्रियान्वयन हेतु अधिकारियों को दिशा-निर्देश दिए गए। उन्होंने सीएमएचओ तथा सभी एसडीएम को निर्देश दिए कि सेवा पखवाड़ा के तहत निशुल्क स्वास्थ्य शिविर आयोजित किए जाएं तथा इसमें महिलाओं की सहभागिता सुनिश्चित की जाए। साथ ही अस्पतालों और स्वास्थ्य केन्द्रों का निरीक्षण किया जाए, स्वास्थ्य सेवाएं सुचारू हों तथा स्वच्छता हो इसका विशेष ध्यान रखा जाए।
कलेक्टर श्री विश्वकर्मा ने एक बगिया मॉ के परियोजना की समीक्षा करते हुए सभी एसडीएम को स्थलों का निरीक्षण करने के निर्देश दिए। फलदार पौधों का रोपण अधिक संख्या में और निर्धारित दूरी पर हो तथा उनकी सुरक्षा हेतु तार-फेसिंग ठीक तरीके से की गई हो, इसके लिए संबंधितों को निर्देशित करें। उन्होंने कृषि अधिकारी को निर्देशित किया कि आगामी 03 अक्टूबर से 18 अक्टूबर तक जिले में विकसित कृषि संकल्प अभियान के तहत ग्रामों में शिविर आयोजित किए जाएं जिनमें कृषि वैज्ञानिकों द्वारा किसानों को उन्नत कृषि की जानकारी दी जाए।
बैठक में कलेक्टर श्री विश्वकर्मा द्वारा जिला अधिकारियों और सभी एसडीएम को उच्च न्यायालय के प्रकरणों में प्राथमिकता से जबावदावा दर्ज कराने के निर्देश देते हुए कहा कि यह कार्य गंभीरता से और तेजी से किया जाए। उन्होंने बेगमगंज एसडीएम द्वारा उच्च न्यायालय के सभी प्रकरणों में जबावदावा दर्ज कराए जाने की सराहना की। साथ ही तहसीलदारों और अधिकारियों को शीघ्र जबावदावा दर्ज कराने के निर्देश दिए। सिविल कोर्ट के प्रकरणों में भी जबाव दर्ज कराया जाए। सीएम हेल्पलाईन प्रकरणों की समीक्षा के दौरान कलेक्टर श्री विश्वकर्मा ने जिला अधिकारियों और एसडीएम को निर्देश दिए कि इसे गंभीरता से लें और शिकायतों का संतुष्टिपूर्ण निराकरण कराएं। सभी एसडीएम अनुभाग स्तर पर सीएम हेल्पलाईन प्रकरणों के निराकरण की प्रगति की नियमित समीक्षा करें। उन्होंने सीएमएचओ तथा सिविल सर्जन को विशेष रूप से सीएम हेल्पलाईन शिकायतों को गंभीरता के साथ निराकृत कराने के लिए निर्देशित किया। कलेक्ट्रेट सभाकक्ष में अपर कलेक्टर श्री मनोज कुमार उपाध्याय, रायसेन एसडीएम श्री मनीष शर्मा तथा जिला अधिकारी उपस्थित रहे। अनुभागों से सभी एसडीएम वीडियो कॉफ्रेंस के माध्यम से बैठक में उपस्थित रहे।

  • editornaseem

    Related Posts

    भीख नहीं, अधिकार चाहिए! बैरिकेड्स तोड़ राजधानी पहुंचे किसान, भोपाल में आर-पार की लड़ाई

    नसीम खान|Live khabar india “हम किसी से भीख नहीं मांगने आए हैं, हम अपना अधिकार मांगने आए हैं…” इस एक नारे ने मंगलवार को भोपाल की सड़कों का मिजाज बदल…

    BPSC शिक्षक भर्ती पेपर लीक: सरकारी डॉक्टर डॉ. मनीष कुमार गिरफ्तार, करोड़ों की वसूली का आरोप

    वेब डेस्क | लाइव खबर इंडिया बिहार लोक सेवा आयोग (BPSC) शिक्षक भर्ती प्रश्नपत्र लीक मामले में प्रवर्तन निदेशालय (ED) को बड़ी सफलता मिली है। एजेंसी ने इस बहुचर्चित मामले…

    Leave a Reply

    Your email address will not be published. Required fields are marked *

    You Missed

    भीख नहीं, अधिकार चाहिए! बैरिकेड्स तोड़ राजधानी पहुंचे किसान, भोपाल में आर-पार की लड़ाई

    भीख नहीं, अधिकार चाहिए! बैरिकेड्स तोड़ राजधानी पहुंचे किसान, भोपाल में आर-पार की लड़ाई

    BPSC शिक्षक भर्ती पेपर लीक: सरकारी डॉक्टर डॉ. मनीष कुमार गिरफ्तार, करोड़ों की वसूली का आरोप

    BPSC शिक्षक भर्ती पेपर लीक: सरकारी डॉक्टर डॉ. मनीष कुमार गिरफ्तार, करोड़ों की वसूली का आरोप

    भाई की हत्या की साजिश में हुई पहचान की भूल! रंजिश में राकेश लोधी बने निशाना, मुख्य आरोपी समेत विधि-विरुद्ध बालक हिरासत में

    भाई की हत्या की साजिश में हुई पहचान की भूल! रंजिश में राकेश लोधी बने निशाना, मुख्य आरोपी समेत विधि-विरुद्ध बालक हिरासत में

    स्वच्छता अभियान के तहत नगर के प्रमुख स्थलों पर चला विशेष सफाई अभियानबस स्टैंड, रेलवे स्टेशन, स्तूप मार्ग, तहसील कार्यालय सहित कई स्थानों की हुई सफाई

    स्वच्छता अभियान के तहत नगर के प्रमुख स्थलों पर चला विशेष सफाई अभियानबस स्टैंड, रेलवे स्टेशन, स्तूप मार्ग, तहसील कार्यालय सहित कई स्थानों की हुई सफाई

    40 करोड़ रुपये की लागत से बने सांदीपनि विद्यालय भवन का लोकार्पण।प्रभारी मंत्री नारायण सिंह पंवार बोले— आधुनिक सुविधाओं से युक्त विद्यालयों में पढ़कर विद्यार्थी सफलता की नई ऊंचाइयों तक पहुंचेंगे

    40 करोड़ रुपये की लागत से बने सांदीपनि विद्यालय भवन का लोकार्पण।प्रभारी मंत्री नारायण सिंह पंवार बोले— आधुनिक सुविधाओं से युक्त विद्यालयों में पढ़कर विद्यार्थी सफलता की नई ऊंचाइयों तक पहुंचेंगे

    सांची-विदिशा हाईवे पर दर्दनाक हादसा, युवक ऋषि आचार्य की मौत।होटल अपेक्षा के पास देर रात हुई दुर्घटना, कई घायल; हादसे के कारणों को लेकर स्थिति स्पष्ट नहीं

    सांची-विदिशा हाईवे पर दर्दनाक हादसा, युवक ऋषि आचार्य की मौत।होटल अपेक्षा के पास देर रात हुई दुर्घटना, कई घायल; हादसे के कारणों को लेकर स्थिति स्पष्ट नहीं