तेंदुआ पकड़ने में वन विभाग को एक माह बाद मिली सफलताएक माह की मशक्कत के बाद वन विभाग ने तेंदुए को पकड़ास्तूप पहाड़ी क्षेत्र में दहशत का हुआ अंत, चौबीस घंटे निगरानी के साथ लगाए गए थे 14 कैमरे

नसीम खान
सांची,,,, नगर के स्तूप पहाड़ी क्षेत्र के आसपास करीब एक माह से दिखाई दे रहे तेंदुए को आखिरकार वन विभाग की टीम ने पकड़ने में सफलता हासिल कर ली। तेंदुए की मौजूदगी से क्षेत्र में दहशत का माहौल बना हुआ था। उसके पकड़े जाने के बाद स्थानीय लोगों के साथ ही वन विभाग और स्तूप प्रशासन ने भी राहत की सांस ली है।
जानकारी के अनुसार करीब एक माह पूर्व स्तूप पहाड़ी से लगे क्षेत्र में तेंदुआ दिखाई देने के बाद इसकी सूचना वन विभाग को दी गई थी। इसके बाद विभाग की टीम ने क्षेत्र में लगातार निगरानी शुरू कर दी थी। तेंदुए की गतिविधियों पर नजर रखने के लिए करीब एक दर्जन वनकर्मियों की चौबीस घंटे तैनाती की गई थी, वहीं लगभग 14 कैमरों के माध्यम से भी क्षेत्र की निगरानी की जा रही थी। इसके बावजूद तेंदुआ लगातार वन विभाग की पकड़ से बाहर रहा।
बताया जाता है कि इस दौरान तेंदुए द्वारा कुछ पशुओं और कुत्ते-बकरियों का शिकार किए जाने की जानकारी भी सामने आई। आबादी वाले क्षेत्र के आसपास उसकी मौजूदगी को देखते हुए वन विभाग लगातार सतर्क रहा। वरिष्ठ अधिकारियों ने भी क्षेत्र का निरीक्षण कर तेंदुए को सुरक्षित तरीके से पकड़ने की रणनीति तैयार की।
तेंदुए को पकड़ने के लिए मुख्य वन्य प्राणी अभिरक्षक (CWLW), भोपाल से आवश्यक अनुमति प्राप्त करने के बाद निर्धारित प्रक्रिया के तहत रेस्क्यू ऑपरेशन शुरू किया गया। इसके तहत क्षेत्र में पिंजरा लगाया गया और उसमें बकरी को रखा गया, ताकि तेंदुआ उसके आकर्षण में पिंजरे तक पहुंच सके। हालांकि कई दिनों तक तेंदुआ पिंजरे के आसपास नहीं आया।
इधर, तेंदुए की मौजूदगी को देखते हुए स्तूप प्रशासन भी सतर्क हो गया था। कर्मचारियों और पर्यटकों की सुरक्षा को ध्यान में रखते हुए पहाड़ी के मध्य स्थित स्तूप क्षेत्र में आवागमन पर प्रतिबंध लगाया गया था, ताकि किसी भी संभावित अनहोनी से बचा जा सके।
आखिरकार मंगलवार रात तेंदुआ पिंजरे तक पहुंच गया और उसमें कैद हो गया। तेंदुए के पिंजरे में कैद होने की सूचना मिलते ही मौके पर तैनात वन विभाग की टीम पहुंची और वरिष्ठ अधिकारियों को इसकी जानकारी दी गई। इसके बाद वन विभाग की टीम तेंदुए को लेकर रवाना हो गई।
लगभग एक माह से तेंदुए की दहशत झेल रहे लोगों ने उसके पकड़े जाने के बाद राहत की सांस ली है। अब क्षेत्र में लोगों और पर्यटकों की आवाजाही सामान्य होने की उम्मीद है।वहीं वनविभाग ने भी राहत की सांस ली है।

  • editornaseem

    Related Posts

    सांची में राष्ट्रीय कृमि मुक्ति दिवस का आयोजनविधायक डॉ. चौधरी ने कहा—स्वच्छता और जागरूकता से बीमारियों से बचाव संभव

    नसीम खानसांची,,, नगर के सिविल अस्पताल में मंगलवार को राष्ट्रीय कृमि मुक्ति दिवस के अवसर पर कार्यक्रम आयोजित किया गया। कार्यक्रम का शुभारंभ पूर्व मंत्री एवं क्षेत्रीय विधायक डॉ. प्रभूराम…

    मतदाता सूची में नाम जोड़ने 07 अक्टूबर को जिले के सभी मतदान केन्द्र पर लगेंगे शिविर

    नसीम खान रायसेन, निर्वाचन आयोग के निर्देशानुसार विशेष गहन पुनरीक्षाण के उपरांत छूटे हुए और प्रथम वार/युवा मतदाताओं के नाम मतदाता सूची में जोड़ने हेतु 07 अक्टूबर को जिले के…

    Leave a Reply

    Your email address will not be published. Required fields are marked *

    You Missed

    तेंदुआ पकड़ने में वन विभाग को एक माह बाद मिली सफलताएक माह की मशक्कत के बाद वन विभाग ने तेंदुए को पकड़ास्तूप पहाड़ी क्षेत्र में दहशत का हुआ अंत, चौबीस घंटे निगरानी के साथ लगाए गए थे 14 कैमरे

    तेंदुआ पकड़ने में वन विभाग को एक माह बाद मिली सफलताएक माह की मशक्कत के बाद वन विभाग ने तेंदुए को पकड़ास्तूप पहाड़ी क्षेत्र में दहशत का हुआ अंत, चौबीस घंटे निगरानी के साथ लगाए गए थे 14 कैमरे

    सांची में राष्ट्रीय कृमि मुक्ति दिवस का आयोजनविधायक डॉ. चौधरी ने कहा—स्वच्छता और जागरूकता से बीमारियों से बचाव संभव

    सांची में राष्ट्रीय कृमि मुक्ति दिवस का आयोजनविधायक डॉ. चौधरी ने कहा—स्वच्छता और जागरूकता से बीमारियों से बचाव संभव

    मतदाता सूची में नाम जोड़ने 07 अक्टूबर को जिले के सभी मतदान केन्द्र पर लगेंगे शिविर

    मतदाता सूची में नाम जोड़ने 07 अक्टूबर को जिले के सभी मतदान केन्द्र पर लगेंगे शिविर

    सांची स्थित सांदीपनि विद्यालय में राष्ट्रीय कृमिमुक्ति दिवस कार्यक्रम सम्पन्न

    सांची स्थित सांदीपनि विद्यालय में राष्ट्रीय कृमिमुक्ति दिवस कार्यक्रम सम्पन्न

    राष्ट्रीय राजमार्ग पर हजारों वाहनों की आवाजाही, व्यस्त चौराहे पुलिस विहीनसड़क पार करना बना चुनौती, विद्यार्थी, स्थानीय नागरिक और पर्यटक रहते हैं दुर्घटना की आशंका में

    राष्ट्रीय राजमार्ग पर हजारों वाहनों की आवाजाही, व्यस्त चौराहे पुलिस विहीनसड़क पार करना बना चुनौती, विद्यार्थी, स्थानीय नागरिक और पर्यटक रहते हैं दुर्घटना की आशंका में

    संकल्प सेवा अभियान का शुभारंभनगर परिषद परिसर में हुआ संकल्प सेवा अभियान का आयोजनजिला पंचायत अध्यक्ष, एसडीएम और नगर परिषद अध्यक्ष ने कहा—जनसमस्याओं का त्वरित निराकरण ही अभियान का उद्देश्य

    संकल्प सेवा अभियान का शुभारंभनगर परिषद परिसर में हुआ संकल्प सेवा अभियान का आयोजनजिला पंचायत अध्यक्ष, एसडीएम और नगर परिषद अध्यक्ष ने कहा—जनसमस्याओं का त्वरित निराकरण ही अभियान का उद्देश्य