तेज रफ्तार वाहनों, सुरक्षा प्रबंधों के अभाव और पुलिस-प्रशासन की लापरवाही से छात्रों का सड़क पार करना बना खतरनाक।

नसीमखान सांची
सांची,,, नगर से गुजर रहे राष्ट्रीय राजमार्ग पर प्रतिदिन हजारों की संख्या में छोटे-बड़े वाहन तेज रफ्तार से दौड़ते रहते हैं। स्थिति यह है कि CM Rise स्कूल सहित आसपास के क्षेत्रों में बच्चों के लिए सड़क पार करना किसी जोखिम से कम नहीं रह गया है। विद्यालय के सामने न तो उचित सुरक्षा प्रबंध हैं और न ही वाहन चालकों पर नियंत्रण के कारगर उपाय।
जानकारी के अनुसार, राष्ट्रीय राजमार्ग के नगर से गुजरने के बाद से इस मार्ग पर यातायात काफी बढ़ गया है। खासकर व्यस्तम क्षेत्रों और स्कूलों के आसपास वाहन तेज रफ्तार से गुजरते हैं, जिससे बच्चों की सुरक्षा पर गंभीर खतरा बना रहता है। स्कूल परिसर के पास केवल एक ओर गति अवरोधक बनाकर खानापूर्ति तो कर दी गई है, लेकिन इससे वाहन की रफ्तार पर कोई खास प्रभाव नहीं पड़ा है।
यह भी देखने में आता है कि कई नाबालिग बच्चे बिना लाइसेंस के दुपहिया वाहन चलाते हुए तेज रफ्तार में गुज़रते हैं, किन्तु पुलिस इस पर पूरी तरह अनजान बनी हुई है। स्कूल की छुट्टी होने पर जब भारी संख्या में छात्र बाहर निकलते हैं, तब सुरक्षा के अभाव में बच्चों को सड़क पार करने में काफी मशक्कत करनी पड़ती है। अक्सर स्थानीय लोग ही हाथों के संकेत देकर बच्चों को सड़क पार करवाते हैं।
जिला कलेक्टर द्वारा व्यस्त इलाकों और स्कूलों के आसपास गति-नियंत्रण संकेतक व चेतावनी बोर्ड लगाने के निर्देश दिए जा चुके हैं, लेकिन न तो राष्ट्रीय राजमार्ग विभाग ने गंभीरता दिखाई और न ही स्थानीय प्रशासन ने इस दिशा में प्रभावी कदम उठाए हैं। पुलिस व्यवस्था भी नदारद रहती है, जिससे दुर्घटनाओं की आशंका बनी रहती है।
नाबालिगों द्वारा दुपहिया वाहनों की तेज रफ्तार और यातायात नियमों की अनदेखी पर भी कोई ठोस कार्रवाई नहीं हो रही। अभिभावक लगातार बढ़ते खतरे से चिंतित हैं और समय रहते प्रशासन से जरूरी सुरक्षा इंतजाम करने की मांग कर रहे हैं।

  • editornaseem

    Related Posts

    40 करोड़ रुपये की लागत से बने सांदीपनि विद्यालय भवन का लोकार्पण।प्रभारी मंत्री नारायण सिंह पंवार बोले— आधुनिक सुविधाओं से युक्त विद्यालयों में पढ़कर विद्यार्थी सफलता की नई ऊंचाइयों तक पहुंचेंगे

    नसीमखान सांचीसांची,,,प्रदेश के मछुआ कल्याण एवं मत्स्य विकास विभाग के राज्यमंत्री (स्वतंत्र प्रभार) एवं रायसेन जिले के प्रभारी मंत्री नारायण सिंह पंवार ने सांची विधायक डॉ. प्रभुराम चौधरी तथा जिला…

    सांची-विदिशा हाईवे पर दर्दनाक हादसा, युवक ऋषि आचार्य की मौत।होटल अपेक्षा के पास देर रात हुई दुर्घटना, कई घायल; हादसे के कारणों को लेकर स्थिति स्पष्ट नहीं

    नसीमखान सांचीसांची,,,,रविवार देर रात लगभग 11 बजे सांची-विदिशा हाईवे पर होटल अपेक्षा के समीप हुए सड़क हादसे में सांची निवासी ऋषि आचार्य (24 वर्ष), पिता नरेश आचार्य, की दर्दनाक मौत…

    Leave a Reply

    Your email address will not be published. Required fields are marked *

    You Missed

    40 करोड़ रुपये की लागत से बने सांदीपनि विद्यालय भवन का लोकार्पण।प्रभारी मंत्री नारायण सिंह पंवार बोले— आधुनिक सुविधाओं से युक्त विद्यालयों में पढ़कर विद्यार्थी सफलता की नई ऊंचाइयों तक पहुंचेंगे

    40 करोड़ रुपये की लागत से बने सांदीपनि विद्यालय भवन का लोकार्पण।प्रभारी मंत्री नारायण सिंह पंवार बोले— आधुनिक सुविधाओं से युक्त विद्यालयों में पढ़कर विद्यार्थी सफलता की नई ऊंचाइयों तक पहुंचेंगे

    सांची-विदिशा हाईवे पर दर्दनाक हादसा, युवक ऋषि आचार्य की मौत।होटल अपेक्षा के पास देर रात हुई दुर्घटना, कई घायल; हादसे के कारणों को लेकर स्थिति स्पष्ट नहीं

    सांची-विदिशा हाईवे पर दर्दनाक हादसा, युवक ऋषि आचार्य की मौत।होटल अपेक्षा के पास देर रात हुई दुर्घटना, कई घायल; हादसे के कारणों को लेकर स्थिति स्पष्ट नहीं

    CJP का आरोप: प्रदर्शन खत्म होने के बाद छात्रों को बनाया जा रहा निशाना, सरकार पर समझौता तोड़ने का दावा

    CJP का आरोप: प्रदर्शन खत्म होने के बाद छात्रों को बनाया जा रहा निशाना, सरकार पर समझौता तोड़ने का दावा

    मेढकी में युवक की तलवार से हत्या, अज्ञात हमलावरों की तलाश में जुटी पुलिस।दुकान बंद कर घर लौट रहे 25 वर्षीय राकेश लोधी पर तीन बाइक सवार बदमाशों ने किया हमला, इलाज के दौरान भोपाल में हुई मौत

    मेढकी में युवक की तलवार से हत्या, अज्ञात हमलावरों की तलाश में जुटी पुलिस।दुकान बंद कर घर लौट रहे 25 वर्षीय राकेश लोधी पर तीन बाइक सवार बदमाशों ने किया हमला, इलाज के दौरान भोपाल में हुई मौत

    सांची में 24 घंटे जलापूर्ति का सपना अधूरा, छह साल बाद भी दो दिन में एक बार मिल रहा पानी

    सांची में 24 घंटे जलापूर्ति का सपना अधूरा, छह साल बाद भी दो दिन में एक बार मिल रहा पानी

    जनजातीय युवाओं की प्रतिभा, लोक कलाओं और सांस्कृतिक विरासत के संरक्षण एवं संवर्धन के लिए तैयार की जाएंगी विशेष योजनाएँ : मुख्यमंत्री डॉ. यादव

    जनजातीय युवाओं की प्रतिभा, लोक कलाओं और सांस्कृतिक विरासत के संरक्षण एवं संवर्धन के लिए तैयार की जाएंगी विशेष योजनाएँ : मुख्यमंत्री डॉ. यादव