दुख तकलीफ की घड़ी है, ऑखों में आंसू मत लाना! सरकार इस संकट से बाहर निकालेगी- केन्द्रीय मंत्री श्री चौहान

नसीमखान
केन्द्रीय मंत्री ने सिलवानी सहित बाढ़ प्रभावित गांवों का किया दौरा, मूंग उपार्जन केन्द्र का भी किया निरीक्षण

रायसेन,
केन्द्रीय कृषि एवं ग्रामीण विकास मंत्री और क्षेत्रीय सांसद श्री शिवराज सिंह चौहान द्वारा रविवार को रायसेन जिले के सिलवानी तहसील में बाढ़ प्रभावित क्षेत्र बम्होरी, पड़रिया जोड़, बरदहा बम्होरी जोड़, सांईखेड़ा और सिलवानी का भ्रमण किया गया। इस दौरान उन्होंने बाढ़ से फसलों, मकानों आदि को हुई क्षति का जायजा लिया। केन्द्रीय कृषि एवं ग्रामीण विकास मंत्री श्री चौहान ने सांईखेड़ा में बाढ़ प्रभावित खेतों में पहुंचकर फसलों को हुई क्षति का भी जायजा लिया। उन्होंने सांईखेड़ा और सिलवानी के वार्ड क्रमांक-01 में घरों में जाकर बाढ़ से हुए नुकसान को देखा।
केन्द्रीय मंत्री श्री चौहान ने बाढ़ प्रभावितों से कहा कि यह दुख, तकलीफ की घड़ी है! माताएं-बहनें, किसान ऑखों में आंसू मत लाना, मुसीबत की इस घड़ी से सरकार बाहर निकालेगी। केन्द्र और प्रदेश सरकार बाढ़ प्रभावितों के साथ है उनकी हर संभव मदद करेगी। उन्होंने कहा कि वह किसान हैं और किसानों के दर्द को भली-भांति जानते हैं। किसानों की सेवा उनके लिए भगवान की पूजा है। केन्द्रीय मंत्री ने कहा कि बाढ़ से हुई क्षति का सर्वे कर आकलन किया जाएगा और सर्वे पूरा होने पर सूची पंचायत में लगाई जाएगी। उन्होंने अधिकारियों को निर्देशित किया कि सर्वे कार्य ईमानदारी से किया जाए! मकान गिर गए हैं, क्षतिग्रस्त हो गए हैं, सामान बह गया है या फसल खराब हुई है, जो नुकसान हुआ है वह पूरा लिखें। इसके अलावा आरबीसी 6/4 के तहत भी राहत दिलवाई जाए। साथ ही जिन किसानों ने फसल बीमा कराया है उन्हें फसल बीमा योजना के तहत भी राशि दिलवाई जाएगी।
केन्द्रीय मंत्री श्री चौहान ने कहा कि क्षेत्र में खाद की शिकायत प्राप्त होने पर अकेले सिलवानी के लिए 600 मीट्रिक टन खाद का आवंटन कराया है जिससे कि जहां जरूरत हो वहां किसानों को सरलता से खाद मिले। साथ ही पूरे रायसेन जिले के लिए 2500 मीट्रिक टन खाद का आवंटन कराया गया है। जिले में कहीं भी नकली खाद बेची जाती है तो दोषियों को जेल भेजा जाएगा। उन्होंने कहा कि भारत सरकार द्वारा समर्थन मूल्य पर मूंग की खरीदी की जा रही है। उपार्जन केन्द्रों पर केवल किसानों की मूंग ही खरीदी जाए। कुछ जगह सर्वेयर की शिकायतें प्राप्त हुई हैं, इसकी जांच कराई जाएगी। मूंग उपार्जन कार्य पूरी पारदर्शिता के साथ निर्धारित मापदण्ड के अनुरूप कराया जाए। इस दौरान पूर्व केबीनेट मंत्री श्री रामपाल सिंह, स्थानीय जनप्रतिनिधि, श्री राकेश शर्मा और अधिकारी भी उपस्थित रहे।

बम्होरी में मूंग उपार्जन केन्द्र का किया निरीक्षणकेन्द्रीय मंत्री श्री चौहान ने बम्होरी में समर्थन मूल्य पर मूंग खरीदी केन्द्र का भी निरीक्षण किया। उन्होंने यहां मूंग विक्रय हेतु आए किसानों से संवाद कर व्यवस्थाओं तथा उपार्जन कार्य की जानकारी ली। केन्द्रीय मंत्री ने केन्द्र प्रभारी और अधिकारियों को हिदायत देते हुए कहा कि मूंग उपार्जन कार्य पूरी ईमानदारी और पारदर्शिता से हो। किसानों को मूंग विक्रय के लिए अधिक इंतजार ना करना पड़े। मूंग उपार्जन में किसी भी प्रकार की गड़बड़ी या अनियमितता मिलने पर कठोर कार्रवाई की जाएगी।

  • editornaseem

    Related Posts

    छात्रों के भविष्य से खिलवाड़! सांची के छात्रावास में व्यवस्थाओं की खुली पोल, निरीक्षण में सामने आईं कई गंभीर खामियां

    सांची |नसीम खान रायसेन। सरकार जहां विद्यार्थियों को बेहतर शिक्षा और सुविधाएं उपलब्ध कराने के लिए करोड़ों रुपये खर्च कर रही है, वहीं जमीनी स्तर पर व्यवस्थाओं की हकीकत कुछ…

    राहुल गांधी का अमित शाह पर बड़ा आरोप, बोले- छात्र प्रदर्शन पर हुई कार्रवाई की होनी चाहिए जवाबदेही

    Live khabar india नई दिल्ली। कांग्रेस नेता राहुल गांधी ने छात्र प्रदर्शन के दौरान हुई पुलिस कार्रवाई को लेकर केंद्र सरकार पर सवाल उठाए हैं। बुधवार को आयोजित एक प्रेस…

    Leave a Reply

    Your email address will not be published. Required fields are marked *

    You Missed

    छात्रों के भविष्य से खिलवाड़! सांची के छात्रावास में व्यवस्थाओं की खुली पोल, निरीक्षण में सामने आईं कई गंभीर खामियां

    छात्रों के भविष्य से खिलवाड़! सांची के छात्रावास में व्यवस्थाओं की खुली पोल, निरीक्षण में सामने आईं कई गंभीर खामियां

    राहुल गांधी का अमित शाह पर बड़ा आरोप, बोले- छात्र प्रदर्शन पर हुई कार्रवाई की होनी चाहिए जवाबदेही

    राहुल गांधी का अमित शाह पर बड़ा आरोप, बोले- छात्र प्रदर्शन पर हुई कार्रवाई की होनी चाहिए जवाबदेही

    किसान आंदोलन के बीच CM मोहन यादव का बड़ा फैसला, किसानों के लिए बनी मंत्री समूह की समिति

    किसान आंदोलन के बीच CM मोहन यादव का बड़ा फैसला, किसानों के लिए बनी मंत्री समूह की समिति

    भोपाल में किसान आंदोलन पर क्या बोले मुख्यमंत्री मोहन यादव ? देखें पूरा VIDEO

    भोपाल में किसान आंदोलन पर क्या बोले मुख्यमंत्री मोहन यादव ? देखें पूरा VIDEO

    भीख नहीं, अधिकार चाहिए! बैरिकेड्स तोड़ राजधानी पहुंचे किसान, भोपाल में आर-पार की लड़ाई

    भीख नहीं, अधिकार चाहिए! बैरिकेड्स तोड़ राजधानी पहुंचे किसान, भोपाल में आर-पार की लड़ाई

    BPSC शिक्षक भर्ती पेपर लीक: सरकारी डॉक्टर डॉ. मनीष कुमार गिरफ्तार, करोड़ों की वसूली का आरोप

    BPSC शिक्षक भर्ती पेपर लीक: सरकारी डॉक्टर डॉ. मनीष कुमार गिरफ्तार, करोड़ों की वसूली का आरोप