धनतेरस से छठ तक त्योहारों की धूम: धर्म और आस्था का संगम, सांची में तैयारियां शुरू

नसीम खान

सांची,,, दीपों के महापर्व दीपावली के साथ ही पर्वों का सिलसिला शुरू होने जा रहा है। धनतेरस, दीपावली और छठ पूजा जैसे प्रमुख त्योहारों को लेकर नगर में तैयारियां शुरू हो गई हैं। बाजार सज गए हैं और घरों में साफ-सफाई के साथ धार्मिक तैयारियां तेज हो गई हैं।
धनतेरस – आरोग्य और समृद्धि का पर्व
धार्मिक मान्यताओं के अनुसार कार्तिक मास के कृष्ण पक्ष की त्रयोदशी को धनतेरस मनाई जाती है। इस दिन भगवान धन्वंतरि का जन्म हुआ था, जो आयुर्वेद के जनक और आरोग्य के देवता हैं। इसी दिन कुबेर और मां लक्ष्मी की पूजा का विधान है। मान्यता है कि इस दिन सोना-चांदी, बर्तन और नई वस्तु खरीदने से घर में सुख-समृद्धि और आरोग्य का वास होता है।

दीपावली – अंधकार पर प्रकाश की जीत
धनतेरस के दो दिन बाद दीपावली का पर्व मनाया जाता है। इस दिन भगवान श्रीराम 14 वर्ष के वनवास के बाद अयोध्या लौटे थे। उनकी खुशी में अयोध्यावासियों ने घी के दीये जलाकर उनका स्वागत किया था। तब से यह पर्व अंधकार पर प्रकाश और बुराई पर अच्छाई की जीत के प्रतीक के रूप में मनाया जाता है। इस दिन मां लक्ष्मी और भगवान गणेश की पूजा करने से धन, वैभव और बुद्धि की प्राप्ति होती है।
छठ पूजा – सूर्य उपासना का महापर्व
दीपावली के ठीक छह दिन बाद छठ महापर्व मनाया जाता है। यह एकमात्र ऐसा पर्व है जिसमें डूबते और उगते दोनों सूर्य को अर्घ्य दिया जाता है। धार्मिक मान्यता है कि छठी मैया और भगवान सूर्य की पूजा से संतान सुख, आरोग्य और मनोकामनाओं की पूर्ति होती है। बिहार, यूपी के साथ ही अब पूरे मध्यप्रदेश में भी यह पर्व बड़े श्रद्धा भाव से मनाया जाने लगा है।
नगर के पंडितों के अनुसार इस बार सभी त्योहार शुभ मुहूर्त में आ रहे हैं, जिससे बाजारों में भी विशेष रौनक है।

  • editornaseem

    Related Posts

    कन्या छात्रावास में उत्साह और उमंग के साथ मनाया मध्यप्रदेश स्थापना दिवसछात्राओं ने सांस्कृतिक प्रस्तुतियों, कविता और निबंध के माध्यम से दिखाई अपनी प्रतिभा

    नसीम खानसांची,,,शासकीय अनुसूचित जाति कन्या छात्रावास सांची में मध्यप्रदेश स्थापना दिवस हर्षोल्लास एवं उत्साह के साथ मनाया गया। इस अवसर पर छात्रावास की छात्राओं ने विभिन्न सांस्कृतिक गतिविधियों में उत्साहपूर्वक…

    33 केवी आमखेड़ा फीडर पर रविवार को होगा मेंटेनेंस, दो घंटे बिजली रहेगी बंद

    नसीम खानसांची,,, दीपावली के प्रमुख त्योहार को देखते हुए नगर की विद्युत व्यवस्था दुरुस्त करने के लिए 33 केवी आमखेड़ा फीडर पर मेंटेनेंस कार्य किया जाएगा।जानकारी के अनुसार दिनांक 01/11/26…

    Leave a Reply

    Your email address will not be published. Required fields are marked *

    You Missed

    धनतेरस से छठ तक त्योहारों की धूम: धर्म और आस्था का संगम, सांची में तैयारियां शुरू

    धनतेरस से छठ तक त्योहारों की धूम: धर्म और आस्था का संगम, सांची में तैयारियां शुरू

    कन्या छात्रावास में उत्साह और उमंग के साथ मनाया मध्यप्रदेश स्थापना दिवसछात्राओं ने सांस्कृतिक प्रस्तुतियों, कविता और निबंध के माध्यम से दिखाई अपनी प्रतिभा

    कन्या छात्रावास में उत्साह और उमंग के साथ मनाया मध्यप्रदेश स्थापना दिवसछात्राओं ने सांस्कृतिक प्रस्तुतियों, कविता और निबंध के माध्यम से दिखाई अपनी प्रतिभा

    33 केवी आमखेड़ा फीडर पर रविवार को होगा मेंटेनेंस, दो घंटे बिजली रहेगी बंद

    33 केवी आमखेड़ा फीडर पर रविवार को होगा मेंटेनेंस, दो घंटे बिजली रहेगी बंद

    आज सांची मे सरदार वल्लभ भाई पटेल जयंती मनाई गई उनके चित्र पर माल्यार्पण कर उन्हें याद किया गया

    आज सांची मे सरदार वल्लभ भाई पटेल जयंती मनाई गई उनके चित्र पर माल्यार्पण कर उन्हें याद किया गया

    शासन ने घोषित किया दीपावली अवकाश, शिक्षा विभाग ने जारी कर दिए प्रशिक्षण के आदेशधनतेरस के दिन भी शिक्षकों को प्रशिक्षण में होना पड़ेगा शामिल, समग्र शिक्षक संघ ने जताई नाराजगी

    शासन ने घोषित किया दीपावली अवकाश, शिक्षा विभाग ने जारी कर दिए प्रशिक्षण के आदेशधनतेरस के दिन भी शिक्षकों को प्रशिक्षण में होना पड़ेगा शामिल, समग्र शिक्षक संघ ने जताई नाराजगी

    बच्चों के बेहतर स्वास्थ्य एवं पोषण के लिए आईएसआरडी ने 150 परिवारों को बांटा राशन।पांच गांवों के बच्चों के परिवारों को मिला सहयोग, पोषण स्तर में सुधार का प्रयास

    बच्चों के बेहतर स्वास्थ्य एवं पोषण के लिए आईएसआरडी ने 150 परिवारों को बांटा राशन।पांच गांवों के बच्चों के परिवारों को मिला सहयोग, पोषण स्तर में सुधार का प्रयास