नगर ग्राम रक्षा समीति ने देखी सिविल अस्पताल की व्यवस्था ।स्वास्थ्य अधिकारी से की चर्चा।

नसीमखान
सांची,,, आज नगर ग्राम रक्षा समीति के सदस्यों ने सिविल अस्पताल की व्यवस्थाओं का जायजा लिया ।इस अवसर पर समीति ने नवागत बीएम ओ से भी स्वास्थ्य सुविधाओं पर चर्चा की ।एवं और अधिक सुविधाएं उपलब्ध कराने का अनुरोध किया ।
जानकारी के अनुसार आज सिविल अस्पताल में व्यवस्थाओ का जायजा लेने नगर ग्राम रक्षा समीति के सदस्य देवेंद्र शाहनी के नेतृत्व में पहुचे तथा अस्पताल के वार्डो मे साफ सफाई देखी तथा एक्सरे रूम को देखा इसमें पदस्थ श्री तोमर से चर्चा की ।यहां पाया कि एक्सरे रूम में मात्र एक ही कर्मचारी चौबीस घंटे कार्यरत है जिससे कभी कभी समस्या खडी हो जाती है इसके के बाद समीति ने स्टाफ नर्सों से जानकारी ली इसके साथ ही समीति के सदस्यों ने वार्ड में भर्ती मरीजों से भी सुविधा एवं उपचार की जानकारी ली ।एवं अपने उपचार के लिए पहुंचे इंतजार करने वाले मरीजों से भी चर्चा की तथा अस्पताल में पाया सुरक्षा कर्मियों का अभाव है इसके बाद बताया कि अस्पताल में डाक्टरों की कमी है ।इस अवसर पर नवागत बीएम ओ रवि प्रकाश राठौर से चर्चा की गई ।बीएम ओ श्री राठौर ने बताया कि अस्पताल में लगभग डाक्टर पूरे हैं तथा हम स्वयं व्यवस्था पर नजर रखते हैं एवं हम स्वयं चौबीस घंटे अस्पताल में उपस्थित रहते हैं इसके साथ ही उन्होंने बताया कि कभी कभी कुछ मरीजों के साथ उत्पाती लोग आ जाते है तब अव्यवस्था होने लगती हैं हम पूरी तरह प्रयास करते हैं कि यहां आने के मरीजों को बेहतर उपचार उपलब्ध करा सके ।हम प्रयास कर रहे हैं कि अस्पताल में सुरक्षा कर्मियों की भी व्यवस्था हो सके । जो अति गंभीर मरीज होते है हम उन्हें तत्काल विदिशा भोपाल रिफर करने की कार्यवाही करते हैं ।इस चर्चा पर एवं अस्पताल की व्यवस्थाओं पर समीति ने संतोष व्यक्त किया ।।एवं और अधिक बेहतर सुविधाएं उपलब्ध कराने की मांग की ।इस अवसर पर समीति के देवेंद्र शाहनी अजय पटेल शिवनारायण मुकेश रोहित काव्य दीपेश योगेंद्र शामिल थे।

  • editornaseem

    Related Posts

    फोरलेन की जद में आने वाले सैकड़ों मकान मालिकों में चिंतानोटिस की भनक से मची हलचल, भवन बचाने की तैयारी में जुटे लोग; आज शिवमंदिर चौराहे पर बैठक

    नसीम खानसांची,,,, नगर से गुजरने वाले राष्ट्रीय राजमार्ग को फोरलेन में तब्दील किए जाने की सुगबुगाहट ने मार्ग के दायरे में आने वाले सैकड़ों भवन मालिकों की चिंता बढ़ा दी…

    आधी रात पुलिस ने महिला का शव बरामद कर परिजनों को सौंपाबीमारी के चलते कई दिनों से अस्वस्थ थी महिला, वार्डवासियों की सूचना पर पहुंची पुलिस

    नसीम खानसांची,,,वार्ड क्रमांक 14 स्थित गुलगांव रोड ओवरब्रिज के समीप बुधवार-गुरुवार की दरमियानी रात उस समय अफरा-तफरी का माहौल बन गया, जब एक मकान में रह रही वृद्ध महिला की…

    Leave a Reply

    Your email address will not be published. Required fields are marked *

    You Missed

    फोरलेन की जद में आने वाले सैकड़ों मकान मालिकों में चिंतानोटिस की भनक से मची हलचल, भवन बचाने की तैयारी में जुटे लोग; आज शिवमंदिर चौराहे पर बैठक

    फोरलेन की जद में आने वाले सैकड़ों मकान मालिकों में चिंतानोटिस की भनक से मची हलचल, भवन बचाने की तैयारी में जुटे लोग; आज शिवमंदिर चौराहे पर बैठक

    आधी रात पुलिस ने महिला का शव बरामद कर परिजनों को सौंपाबीमारी के चलते कई दिनों से अस्वस्थ थी महिला, वार्डवासियों की सूचना पर पहुंची पुलिस

    आधी रात पुलिस ने महिला का शव बरामद कर परिजनों को सौंपाबीमारी के चलते कई दिनों से अस्वस्थ थी महिला, वार्डवासियों की सूचना पर पहुंची पुलिस

    विधायक शरद कोल के नेतृत्व में निकली विशाल समरसता संकल्प यात्रा

    विधायक शरद कोल के नेतृत्व में निकली विशाल समरसता संकल्प यात्रा

    पारदी मोहल्ले में पुलिस की बड़ी कार्रवाई, 12 आरोपियों पर शिकंजासांची-सलामतपुर पुलिस की संयुक्त टीम ने 3000 लीटर लाहन नष्ट किया, 141 लीटर से अधिक कच्ची व देशी शराब तथा तीन मोटरसाइकिलें जब्त

    पारदी मोहल्ले में पुलिस की बड़ी कार्रवाई, 12 आरोपियों पर शिकंजासांची-सलामतपुर पुलिस की संयुक्त टीम ने 3000 लीटर लाहन नष्ट किया, 141 लीटर से अधिक कच्ची व देशी शराब तथा तीन मोटरसाइकिलें जब्त

    पुलिस की सतर्कता से अपराधियों पर अंकुश, प्रतिदिन निकल रहा फ्लैगमार्चपुलिस की सतर्कता से अपराधियों पर अंकुश,शाम ढलते ही नगर की सड़कों पर पुलिस की गश्त, जुआ-सट्टा और अवैध शराब कारोबारियों में बढ़ा खौफ

    पुलिस की सतर्कता से अपराधियों पर अंकुश, प्रतिदिन निकल रहा फ्लैगमार्चपुलिस की सतर्कता से अपराधियों पर अंकुश,शाम ढलते ही नगर की सड़कों पर पुलिस की गश्त, जुआ-सट्टा और अवैध शराब कारोबारियों में बढ़ा खौफ

    अवैज्ञानिक स्पीड ब्रेकर से त्रस्त सांची ।लोगों का रातभर सोना भी दुष्वार।बार-बार शिकायत के बाद भी नहीं जागा प्रशासन, रातभर गूंजते धमाकों से रहवासी परेशान

    अवैज्ञानिक स्पीड ब्रेकर से त्रस्त सांची ।लोगों का रातभर सोना भी दुष्वार।बार-बार शिकायत के बाद भी नहीं जागा प्रशासन, रातभर गूंजते धमाकों से रहवासी परेशान