नयागांव में बरेली-पिपरिया मार्ग पर पुल की मरम्मत के दौरान गिरा स्पॉन, मोटरसाईकल सवार चार व्यक्ति हुए घायलकलेक्टर तथा एसपी ने बरेली सिविल अस्पताल पहुंचकर घायलों के उपचार की ली जानकारी, घटना स्थल का भी किया निरीक्षणसर्वे के दौरान पुल में विभिन्न अवयव खराब पाए जाने पर मरम्मत हेतु स्वीकृत की गई थी राशि

नसीमखान सांची, रायसेन

रायसेन,
रायसेन जिले के बरेली के समीप नयागांव में बरेली-पिपरिया मार्ग के किमी 4/10 पर स्थित पुल के गिरने से घायल व्यक्तियों को सिविल अस्पताल में बरेली में भर्ती किया गया है, जहां उनका उपचार जारी है। इस घटना की जानकारी मिलते ही कलेक्टर श्री अरूण कुमार विश्वकर्मा बरेली सिविल अस्पताल पहुंचे तथा घायलों से मिलकर उनके स्वास्थ्य की जानकारी ली। साथ ही डॉक्टर्स से भी घायलों के उपचार की जानकारी लेते हुए आवश्यक दिशा-निर्देश दिए। इसके उपरांत कलेक्टर श्री विश्वकर्मा ने नयागांव पहुंचकर घटना स्थल का भी निरीक्षण किया। इस दौरान पुलिस अधीक्षक श्री आशुतोष गुप्ता भी साथ रहे। इस पुल का निर्माण वर्ष 1980 में लोक निर्माण विभाग द्वारा किया गया था तथा मार्ग वर्ष 2010 से मध्यप्रदेश सड़क विकास निगम के संधारण में है। एडीबी योजना अंतर्गत तैयार किए गए RAMS सॉफ्ट्वेयर के अनुसार पुल के सर्वे में विभिन्न अवयव यथा स्लैब के रीनफोरसमेंट में जंग, एक्सपेंशन ज्वाइंट में कचरा, प्रोटेक्शन वर्क खराब होना पाया गया था। इस ऑब्जर्वेशन के आधार पर पुल के मरम्मत एवं पुननिर्माण का प्रस्ताव तैयार किया गया था। पुल के संधारण के लिए 98 लाख रू की स्वीकृति 29 मई 2025 को प्रदान की गई थी। दिनांक 01 दिसम्बर 2025 को पुल की मरम्मत के दौरान बरेली साईड का एक स्पान गिर गया, जिसमें दो मोटरसाईकल पर सवार चार युवक गिर गए। जिनका उपचार बरेली सिविल अस्पताल में चल रहा है।

मुख्य अभियंता की अध्यक्षता में तीन सदस्यीय समिति गठितपुल के संधारण का दायित्व संबंधित फील्ड स्टॉक का है, अतः प्रबंधक श्री एए खान को निलंबित किया गया है। वर्तमान एवं तत्कालीन संभागीय प्रबंधक एवं सहायक महाप्रबंधकों को कारण बताओ सूचना पत्र जारी किया गया है। साथ ही मुख्य अभियंता श्री गोपाल सिंह की अध्यक्षता में तीन सदस्यीय समिति बनाई गई है जो सात दिवस में जांच रिपोर्ट पेश करेगी, तदानुसार अग्रिम कार्यवाही की जाएगी। वर्तमान में यातायात ग्राम नयागांव में स्थित पुरानी पुलिया के माध्यम से चलाया जा रहा है। साथ ही क्षतिग्रस्त पुल के बगल में पाईप डायवर्जन बनाया जा रहा है।

  • editornaseem

    Related Posts

    मेढकी में युवक की तलवार से हत्या, अज्ञात हमलावरों की तलाश में जुटी पुलिस।दुकान बंद कर घर लौट रहे 25 वर्षीय राकेश लोधी पर तीन बाइक सवार बदमाशों ने किया हमला, इलाज के दौरान भोपाल में हुई मौत

    नसीमखान सांचीसांची,,, थाना सांची अंतर्गत ग्राम मेढकी में शनिवार रात करीब 9:30 बजे एक सनसनीखेज वारदात में अज्ञात हमलावरों ने तलवार से हमला कर 25 वर्षीय युवक की हत्या कर…

    सांची में 24 घंटे जलापूर्ति का सपना अधूरा, छह साल बाद भी दो दिन में एक बार मिल रहा पानी

    नसीमखान सांची ₹125 लाख की जलसंवर्धन योजना समयसीमा के तीन वर्ष बाद भी अधूरी, बारिश के मौसम में भी नहीं बदली जलापूर्ति व्यवस्थासांची,,, विश्व प्रसिद्ध पर्यटन एवं ऐतिहासिक नगरी सांची…

    Leave a Reply

    Your email address will not be published. Required fields are marked *

    You Missed

    मेढकी में युवक की तलवार से हत्या, अज्ञात हमलावरों की तलाश में जुटी पुलिस।दुकान बंद कर घर लौट रहे 25 वर्षीय राकेश लोधी पर तीन बाइक सवार बदमाशों ने किया हमला, इलाज के दौरान भोपाल में हुई मौत

    मेढकी में युवक की तलवार से हत्या, अज्ञात हमलावरों की तलाश में जुटी पुलिस।दुकान बंद कर घर लौट रहे 25 वर्षीय राकेश लोधी पर तीन बाइक सवार बदमाशों ने किया हमला, इलाज के दौरान भोपाल में हुई मौत

    सांची में 24 घंटे जलापूर्ति का सपना अधूरा, छह साल बाद भी दो दिन में एक बार मिल रहा पानी

    सांची में 24 घंटे जलापूर्ति का सपना अधूरा, छह साल बाद भी दो दिन में एक बार मिल रहा पानी

    जनजातीय युवाओं की प्रतिभा, लोक कलाओं और सांस्कृतिक विरासत के संरक्षण एवं संवर्धन के लिए तैयार की जाएंगी विशेष योजनाएँ : मुख्यमंत्री डॉ. यादव

    जनजातीय युवाओं की प्रतिभा, लोक कलाओं और सांस्कृतिक विरासत के संरक्षण एवं संवर्धन के लिए तैयार की जाएंगी विशेष योजनाएँ : मुख्यमंत्री डॉ. यादव

    पेपर लीक पर केंद्र का बड़ा प्रहार, दोषियों को 10 साल तक की सजा और ₹10 करोड़ तक जुर्माने की तैयारी

    पेपर लीक पर केंद्र का बड़ा प्रहार, दोषियों को 10 साल तक की सजा और ₹10 करोड़ तक जुर्माने की तैयारी

    विपक्ष की नई रणनीति! पेपर लीक के बाद अब अयोध्या मुद्दे पर सरकार को घेरने की तैयारी

    विपक्ष की नई रणनीति! पेपर लीक के बाद अब अयोध्या मुद्दे पर सरकार को घेरने की तैयारी

    बड़ी खबर :NEET विवाद की गूंज: शिक्षा मंत्री धर्मेंद्र प्रधान ने भेजा इस्तीफा, शिक्षा व्यवस्था पर उठे बड़े सवाल

    बड़ी खबर :NEET विवाद की गूंज: शिक्षा मंत्री धर्मेंद्र प्रधान ने भेजा इस्तीफा, शिक्षा व्यवस्था पर उठे बड़े सवाल