नागरिकों को सुगमता से और समय पर मिले योजनाओं का लाभ- कलेक्टर श्री विश्वकर्मा

नसीमखान

बच्चों से संवाद के दौरान कहा, जीवन में सफलता प्राप्त करने के लिए शिक्षा बेहद जरूरी
कलेक्टर ने बेगमगंज जनपद क्षेत्र में शासकीय स्कूलों तथा पंचायत कार्यालय का किया निरीक्षण

रायसेन,
कलेक्टर श्री अरूण विश्वकर्मा द्वारा शुक्रवार को बेगमगंज जनपद के ग्राम चांदबड़ तथा ध्वाज का भ्रमण कर शासकीय स्कूल तथा पंचायत कार्यालय आदि का निरीक्षण किया गया। इस दौरान उन्होंने पंचायत सचिव सहित मैदानी अमले से योजनाओं के क्रियान्वयन तथा निर्माण कार्यो की जानकारी ली और ग्रामीणों से योजनाओं का लाभ मिलने के बारे में पूछा। कलेक्टर श्री विश्वकर्मा ने अधिकारियों तथा मैदानी अमले को निर्देश दिए कि शासन की योजनाओं का लाभ आमजन तक सुगमता से और समय पर पहुंचे। आमजन को योजनाओं के लाभ के लिए बार-बार कार्यालयों के चक्कर ना लगाना पड़े।
कलेक्टर श्री विश्वकर्मा ने शासकीय हाईस्कूल स्कूल चांदबड़ तथा एकीकृत विद्यालय ध्वाज के निरीक्षण के दौरान बच्चों से संवाद कर शैक्षणिक जानकारी ली। उन्होंने बच्चों से समय पर स्कूल खुलने, सभी शिक्षकों के प्रतिदिन स्कूल आने, नियमित कक्षाएं लगने और किस-किस विषय में कहां तक पढ़ाई हो गई है! इसकी जानकारी लेते हुए बच्चों को पूरी लगन और मेहनत से पढ़ाई करने हेतु प्रोत्साहित करते हुए कहा कि हम जितना अधिक मन लगाकर पढ़ेंगे, कठिन परिश्रम करेंगे, भविष्य में उतने ही सुखद परिणाम प्राप्त होंगे। उन्होंने बच्चों से कहा कि जीवन में सफलता प्राप्त करने के लिए शिक्षा बेहद जरूरी है। कलेक्टर द्वारा शिक्षकों से भी कक्षावार बच्चों की संख्या, प्रतिदिन कक्षाओं में बच्चों की उपस्थिति आदि के बारे में जानकारी ली।
कलेक्टर श्री विश्वकर्मा ने ग्राम पंचायत चॉदबड़ में पंचायत कार्यालय का भी निरीक्षण कर ग्राम पंचायत की जनसंख्या, पीएम आवास योजना के हितग्राहियों की संख्या और आवास निर्माण की स्थिति, आयुष्मान कार्ड, खाद्यान्न पात्रता पर्ची, संबल कार्ड आदि के हितग्राहियों की जानकारी ली। साथ ही विगत वर्षो में ग्राम पंचायत में कौन-कौन से निर्माण कार्य स्वीकृत हुए, उनमें कितने कार्य पूर्ण हो गए हैं तथा कितने प्रगतिरत हैं! इसकी भी जानकारी ली। कलेक्टर श्री विश्वकर्मा ने ग्रामीणों से भी संवाद कर योजनाओं के क्रियान्वयन की वस्तुस्थिति जानी। निरीक्षण के दौरान जिला पंचायत सीईओ श्रीमती अंजू पवन भदौरिया, एसडीएम सहित अन्य अधिकारी उपस्थित रहे।

बच्चों के साथ बैठकर किया मध्यान्ह भोजनकलेक्टर श्री अरूण विश्वकर्मा ने स्कूल के निरीक्षण के दौरान बच्चों के साथ बैठकर मध्यान्ह भोजन किया। उन्होंने बच्चों से प्रतिदिन मिलने वाले मध्यान्ह भोजन की गुणवत्ता, मीनू अनुसार भोजन वितरण होने के बारे में भी जानकारी ली। जिला पंचायत सीईओ श्रीमती अंजू पवन भदौरिया द्वारा भी बच्चों के साथ मध्यान्ह भोजन किया गया।

  • editornaseem

    Related Posts

    अवैज्ञानिक स्पीड ब्रेकर से त्रस्त सांची ।लोगों का रातभर सोना भी दुष्वार।बार-बार शिकायत के बाद भी नहीं जागा प्रशासन, रातभर गूंजते धमाकों से रहवासी परेशान

    नसीम खानसांची,,,सांची से गुजरने वाले राष्ट्रीय राजमार्ग पर सांदीपनि विद्यालय के समीप बनाए गए अवैज्ञानिक गतिअवरोधक अब स्थानीय नागरिकों के लिए परेशानी का सबब बनते जा रहे हैं। छात्रों की…

    बाड़ी में अवैध शराब के खिलाफ पुलिस का बड़ा एक्शन, 6 हजार लीटर लाहन नष्टसिंधी कैंप में पुलिस की संयुक्त दबिश, आबकारी एक्ट के तहत 10 प्रकरण दर्ज; अवैध शराब कारोबारियों में मचा हड़कंप

    नसीम खान रायसेन – बाडीबाड़ी। अवैध हाथभट्टी से तैयार होने वाली कच्ची और जहरीली शराब के निर्माण एवं कारोबार के खिलाफ पुलिस ने बड़ी कार्रवाई की है। सिंधी कैंप बाड़ी…

    Leave a Reply

    Your email address will not be published. Required fields are marked *

    You Missed

    अवैज्ञानिक स्पीड ब्रेकर से त्रस्त सांची ।लोगों का रातभर सोना भी दुष्वार।बार-बार शिकायत के बाद भी नहीं जागा प्रशासन, रातभर गूंजते धमाकों से रहवासी परेशान

    अवैज्ञानिक स्पीड ब्रेकर से त्रस्त सांची ।लोगों का रातभर सोना भी दुष्वार।बार-बार शिकायत के बाद भी नहीं जागा प्रशासन, रातभर गूंजते धमाकों से रहवासी परेशान

    बाड़ी में अवैध शराब के खिलाफ पुलिस का बड़ा एक्शन, 6 हजार लीटर लाहन नष्टसिंधी कैंप में पुलिस की संयुक्त दबिश, आबकारी एक्ट के तहत 10 प्रकरण दर्ज; अवैध शराब कारोबारियों में मचा हड़कंप

    बाड़ी में अवैध शराब के खिलाफ पुलिस का बड़ा एक्शन, 6 हजार लीटर लाहन नष्टसिंधी कैंप में पुलिस की संयुक्त दबिश, आबकारी एक्ट के तहत 10 प्रकरण दर्ज; अवैध शराब कारोबारियों में मचा हड़कंप

    पीओपी की मूर्तियों के इस्तेमाल और विसर्जन पर रोक, नगर परिषद ने की पर्यावरण संरक्षण की अपील

    पीओपी की मूर्तियों के इस्तेमाल और विसर्जन पर रोक, नगर परिषद ने की पर्यावरण संरक्षण की अपील

    नगर परिषद अध्यक्ष ने किया नवीन कार्यालय भवन का निरीक्षणइसी माह हो सकता है लोकार्पण, आधुनिक सुविधाओं से सुसज्जित तीन मंजिला भवन लगभग तैयार

    नगर परिषद अध्यक्ष ने किया नवीन कार्यालय भवन का निरीक्षणइसी माह हो सकता है लोकार्पण, आधुनिक सुविधाओं से सुसज्जित तीन मंजिला भवन लगभग तैयार

    जुआ खेलते सात जुआरी दबोचेसांची पुलिस की चिरोली में कार्रवाई, ₹32,600 नकद और ताश के 52 पत्ते जब्त

    जुआ खेलते सात जुआरी दबोचेसांची पुलिस की चिरोली में कार्रवाई, ₹32,600 नकद और ताश के 52 पत्ते जब्त

    अवैध शराब पर पुलिस का शिकंजागुलगांव के ज्ञानपुरा में छापेमारी, दो हजार लीटर कच्ची शराब नष्ट, एक आरोपी गिरफ्तार

    अवैध शराब पर पुलिस का शिकंजागुलगांव के ज्ञानपुरा में छापेमारी, दो हजार लीटर कच्ची शराब नष्ट, एक आरोपी गिरफ्तार