नाला निर्माण की आड़ में तोड़ी सिविल अस्पताल की दीवार, सुरक्षा दांव पर।

नसीमखान
सांची,,नगर में जल निकासी व्यवस्था सुधारने के लिए चल रहे नाला निर्माण कार्य में लापरवाही उजागर हुई है। निर्माण एजेंसी ने सिविल अस्पताल की मजबूत दीवार को आनन-फानन में तो तोड़ डाला, लेकिन पुनर्निर्माण की सुध आज तक नहीं ली। परिणामस्वरूप अस्पताल का परिसर अब पूरी तरह असुरक्षित हो गया है और आवारा पशुओं की आवाजाही ने मरीजों व स्टाफ की परेशानी बढ़ा दी है।
सूत्रों के अनुसार, दीवार तोड़ते समय निर्माण एजेंसी ने आश्वासन दिया था कि नाला निर्माण पूरा होने के बाद अस्पताल की दीवार का पुनर्निर्माण कर दिया जाएगा। मगर बरसात का मौसम शुरू होने से निर्माण कार्य की रफ्तार थम गई और अस्पताल की दीवार टूटी ही पड़ी है। इससे अस्पताल की सुरक्षा व्यवस्था पूरी तरह ध्वस्त हो गई है।
यहां उल्लेखनीय है कि करोड़ों की लागत से बने सिविल अस्पताल भवन की सुरक्षा दीवार का यूं टूट जाना गंभीर लापरवाही का उदाहरण है। दूसरी ओर करोड़ों की लागत से हो रहा नाला निर्माण भी अधूरा पड़ा है। तेज बारिश में पानी अभी भी सड़कों पर बहता नज़र आ रहा है, जबकि दीवार टूटी रहने से मरीज और उनके परिजन भय के माहौल में अस्पताल आने को मजबूर हैं।
स्थानीय नागरिकों का कहना है कि जब दुकानों के सामने नाला बंद होने से एजेंसी ने तुरंत राहत दी, तो अस्पताल की दीवार का पुनर्निर्माण अब तक क्यों नहीं किया गया? क्या मरीजों की सुरक्षा दुकानदारों की दुकान से भी कम महत्व रखती है?
अस्पताल प्रशासन की चुप्पी भी सवाल खड़े कर रही है। जिम्मेदार अधिकारियों को चाहिए कि वे तुरंत निर्माण एजेंसी से टूटी दीवार का पुनर्निर्माण कराएं और अस्पताल की सुरक्षा सुनिश्चित करें। जनता अब इंतजार में है कि आखिर कब तक निर्माण एजेंसी और अस्पताल प्रशासन नींद से जागेंगे और मरीजों की सुरक्षा को प्राथमिकता देंगे।

  • editornaseem

    Related Posts

    किसान आंदोलन के बीच CM मोहन यादव का बड़ा फैसला, किसानों के लिए बनी मंत्री समूह की समिति

    किसान आंदोलन के बीच CM मोहन यादव का बड़ा फैसला, किसानों के लिए बनी मंत्री समूह की समिति भोपाल | अजय अहिरवार |लाइव खबर इंडिया मध्यप्रदेश में जारी किसान आंदोलन…

    भोपाल में किसान आंदोलन पर क्या बोले मुख्यमंत्री मोहन यादव ? देखें पूरा VIDEO

    भोपाल में चल रहे किसान आंदोलन को लेकर मुख्यमंत्री मोहन यादव ने बड़ा बयान दिया है। किसानों की मांगों और सरकार के रुख पर क्या बोले सीएम, देखें पूरा वीडियो।

    Leave a Reply

    Your email address will not be published. Required fields are marked *

    You Missed

    किसान आंदोलन के बीच CM मोहन यादव का बड़ा फैसला, किसानों के लिए बनी मंत्री समूह की समिति

    किसान आंदोलन के बीच CM मोहन यादव का बड़ा फैसला, किसानों के लिए बनी मंत्री समूह की समिति

    भोपाल में किसान आंदोलन पर क्या बोले मुख्यमंत्री मोहन यादव ? देखें पूरा VIDEO

    भोपाल में किसान आंदोलन पर क्या बोले मुख्यमंत्री मोहन यादव ? देखें पूरा VIDEO

    भीख नहीं, अधिकार चाहिए! बैरिकेड्स तोड़ राजधानी पहुंचे किसान, भोपाल में आर-पार की लड़ाई

    भीख नहीं, अधिकार चाहिए! बैरिकेड्स तोड़ राजधानी पहुंचे किसान, भोपाल में आर-पार की लड़ाई

    BPSC शिक्षक भर्ती पेपर लीक: सरकारी डॉक्टर डॉ. मनीष कुमार गिरफ्तार, करोड़ों की वसूली का आरोप

    BPSC शिक्षक भर्ती पेपर लीक: सरकारी डॉक्टर डॉ. मनीष कुमार गिरफ्तार, करोड़ों की वसूली का आरोप

    भाई की हत्या की साजिश में हुई पहचान की भूल! रंजिश में राकेश लोधी बने निशाना, मुख्य आरोपी समेत विधि-विरुद्ध बालक हिरासत में

    भाई की हत्या की साजिश में हुई पहचान की भूल! रंजिश में राकेश लोधी बने निशाना, मुख्य आरोपी समेत विधि-विरुद्ध बालक हिरासत में

    स्वच्छता अभियान के तहत नगर के प्रमुख स्थलों पर चला विशेष सफाई अभियानबस स्टैंड, रेलवे स्टेशन, स्तूप मार्ग, तहसील कार्यालय सहित कई स्थानों की हुई सफाई

    स्वच्छता अभियान के तहत नगर के प्रमुख स्थलों पर चला विशेष सफाई अभियानबस स्टैंड, रेलवे स्टेशन, स्तूप मार्ग, तहसील कार्यालय सहित कई स्थानों की हुई सफाई