निकायों के विकास और सौंदर्यीकरण के लिए पूरी गंभीरता और पारदर्शिता के साथ करें काम- कलेक्टर श्री विश्वकर्मा

नसीमखान

नगरीय विकास और आवास विभाग की समीक्षा बैठक सम्पन्न

रायसेन,
नगरीय विकास एवं आवास विभाग की जिला स्तरीय समीक्षा बैठक कलेक्टर श्री अरूण विश्वकर्मा की अध्यक्षता में कलेक्ट्रेट सभाकक्ष में सम्पन्न हुई। बैठक में कलेक्टर श्री विश्वकर्मा ने नगरीय निकायवार प्रधानमंत्री आवास योजना, अनाधिकृत कॉलोनियों पर कार्यवाही एवं नागरिकों को सुविधाएं, अधोसंरचना विकास, पीएम स्ट्रीट वेण्डर योजना, स्वच्छ भारत मिशन और फायर एनओसी सहित अन्य योजनाओं की विस्तृत समीक्षा कर सीएमओ को निर्देश दिए कि गंभीरता और पारदर्शिता के साथ काम किया जाए। नागरिकों को बेहतर सुविधाएं मिले, नगर स्वच्छ और सुंदर हो यह सभी की दायित्व है।
बैठक के प्रारंभ में कलेक्टर श्री विश्वकर्मा ने सभी सीएमओ से विगत स्वच्छता सर्वेक्षण में उनके निकायों की रैंक की जानकारी लेते हुए निर्देश दिए कि इस बार स्वच्छता अभियान में बेहतर काम कर पिछली रैंक में सुधार करना है। इसके लिए अभी से काम प्रारंभ करें। उन्होंने कहा कि सभी निकायों को स्वच्छ और सुंदर बनाना है, इसके लिए कार्ययोजना बनाकर काम करें। निकाय में आवश्यकतानुसार ट्रांसपोर्ट नगर, ऑटो स्टैण्ड आदि के लिए कार्ययोजना बनाएं। कलेक्टर श्री विश्वकर्मा ने सभी सीएमओ को अतिक्रमण हटाने के भी निर्देश दिए।
प्रधानमंत्री आवास योजना शहरी की समीक्षा के दौरान उन्होंने कहा कि प्रत्येक पात्र हितग्राही परिवार को योजना का लाभ मिले। जिन हितग्राहियों को आवास की किस्त प्रदान की गई हैं, वह कार्य पूर्ण करें यह सुनिश्चित कराएं। यह शासन की महत्वाकांक्षी योजना है। बैठक में बताया गया कि प्रधानमंत्री आवास योजना शहरी के तहत जिले में 23212 आवास स्वीकृत हुए हैं जिनमें से 19809 आवास पूर्ण हो गए हैं। कलेक्टर ने शेष 3403 आवासों का कार्य शीघ्र पूर्ण कराने के निर्देश दिए। मण्डीदीप, रायसेन और बरेली निकाय में अपूर्ण आवासों की संख्या अधिक होने पर नाराजगी व्यक्त कर संबंधित सीएमओ को आवास पूर्ण कराने के निर्देश दिए गए।
कलेक्टर श्री विश्वकर्मा ने निकायवार अनाधिकृत कॉलोनियों जानकारी लेते हुए संबंधितों पर अभी तक की गई कार्रवाई की विस्तृत जानकारी ली। उन्होंने अनाधिकृत कॉलोनियों पर नियमानुसार कार्रवाई करने के निर्देश देते हुए कहा कि नागरिकों को सुविधाएं दिलानी हैं। बैठक में पीओ डूडा तथा सीएमओ रायसेन सुरेखा जाटव ने बताया कि नगरीय क्षेत्रों में 158 अनाधिकृत कॉलोनियों की पहचान की गई है जिनमें 139 अनाधिकृत कॉलोनियों के कॉलोनाइजर के विरूद्ध एफआईआर दर्ज कराई गई है। कलेक्टर श्री विश्वकर्मा ने मुख्यमंत्री शहरी अधोसंरचना विकास योजना के तहत नगरीय निकायों में प्रगतिरत विकास और निर्माण कार्यो की समीक्षा करते हुए गुणवत्ता के साथ कार्य पूर्ण कराने के निर्देश दिए।
प्रधानमंत्री स्ट्रीट वेण्डर योजना की समीक्षा करते हुए कलेक्टर श्री विश्वकर्मा ने लंबित प्रकरणों को शीघ्र स्वीकृत कराने के निर्देश दिए। उन्होंने निकायवार सीएमओ से जानकारी ली कि किस-किस बैंक शाखा में अधिक प्रकरण लंबित हैं। सांची निकाय में स्टेट बैंक ऑफ इंडिया शाखा में अधिक प्रकरण लंबित होने की जानकारी मिलने पर कलेक्टर ने मोबाईल पर ब्रांच मैनेजर से लंबित प्रकरणों का कारण पूछते हुए शीघ्र स्वीकृति के निर्देश दिए। उन्होंने नगरीय निकायों द्वारा जारी की गईं फायर एनओसी तथा लंबित प्रकरणों की जानकारी लेते हुए सीएमओ को स्वयं निरीक्षण करने के निर्देश दिए। बैठक में सभी सीएमओ तथा संबंधित अधिकारी उपस्थित रहे।

  • editornaseem

    Related Posts

    बड़ी खबर :NEET विवाद की गूंज: शिक्षा मंत्री धर्मेंद्र प्रधान ने भेजा इस्तीफा, शिक्षा व्यवस्था पर उठे बड़े सवाल

    नई दिल्ली। देश की सबसे बड़ी मेडिकल प्रवेश परीक्षा NEET-UG को लेकर उठे विवाद ने अब राष्ट्रीय राजनीति और शिक्षा व्यवस्था में नई बहस को जन्म दे दिया है। शिक्षा…

    शिक्षा मंत्री के इस्तीफे पर अड़े राहुल गांधी, बोले- ‘धर्मेंद्र प्रधान को जाना ही होगा’

    Live Khabar India | नई दिल्ली लोकसभा में नेता प्रतिपक्ष राहुल गांधी ने एक बार फिर केंद्र सरकार और शिक्षा मंत्री धर्मेंद्र प्रधान पर तीखा हमला बोला है। राहुल गांधी…

    Leave a Reply

    Your email address will not be published. Required fields are marked *

    You Missed

    बड़ी खबर :NEET विवाद की गूंज: शिक्षा मंत्री धर्मेंद्र प्रधान ने भेजा इस्तीफा, शिक्षा व्यवस्था पर उठे बड़े सवाल

    बड़ी खबर :NEET विवाद की गूंज: शिक्षा मंत्री धर्मेंद्र प्रधान ने भेजा इस्तीफा, शिक्षा व्यवस्था पर उठे बड़े सवाल

    शिक्षा मंत्री के इस्तीफे पर अड़े राहुल गांधी, बोले- ‘धर्मेंद्र प्रधान को जाना ही होगा’

    शिक्षा मंत्री के इस्तीफे पर अड़े राहुल गांधी, बोले- ‘धर्मेंद्र प्रधान को जाना ही होगा’

    ईरान के खिलाफ खाड़ी देशों का बड़ा एक्शन! पश्चिम एशिया में बढ़ा महायुद्ध का खतरा

    ईरान के खिलाफ खाड़ी देशों का बड़ा एक्शन! पश्चिम एशिया में बढ़ा महायुद्ध का खतरा

    इंदौर को मिली विकास की नई उड़ान: मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव ने लवकुश चौराहे के लेवल-2 फ्लाईओवर की पहली लेन का किया लोकार्पण

    इंदौर को मिली विकास की नई उड़ान: मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव ने लवकुश चौराहे के लेवल-2 फ्लाईओवर की पहली लेन का किया लोकार्पण

    आखिर ऐसा क्या हुआ कि 26 दिन बाद सोनम वांगचुक ने तोड़ा उपवास? क्या उनके इस फैसले से आंदोलन की दिशा बदलेगी?

    आखिर ऐसा क्या हुआ कि 26 दिन बाद सोनम वांगचुक ने तोड़ा उपवास? क्या उनके इस फैसले से आंदोलन की दिशा बदलेगी?

    क्या खत्म हो जाएगा CJP का आंदोलन? सरकार से बातचीत के बाद छात्रों की अगली रणनीति पर सबकी नजर

    क्या खत्म हो जाएगा CJP का आंदोलन? सरकार से बातचीत के बाद छात्रों की अगली रणनीति पर सबकी नजर