पर्यटक स्थल अतिक्रमण की चपेट में, प्रशासन लाचार।

नसीमखान
सांची,,
विश्व धरोहर स्थल सांची, जिसकी ऐतिहासिक पहचान ढाई हजार वर्ष पुरानी है, आज अतिक्रमण की मार झेल रहा है। पर्यटन विकास को लेकर बड़ी-बड़ी घोषणाएँ भले ही की जाती रही हों, लेकिन हकीकत यह है कि सरकारी भूमि पर अतिक्रमण का सिलसिला लगातार जारी है और प्रशासन इसके सामने पूरी तरह नतमस्तक दिखाई देता है।
जानकारी के अनुसार सांची को विश्व धरोहर स्थल का दर्जा प्राप्त है। यहाँ दुर्लभ धातुओं और प्रतिमाओं का संरक्षण भारतीय पुरातत्व सर्वेक्षण विभाग के जिम्मे है। साथ ही नगर परिषद गठन कर शासन ने इसके सुनियोजित विकास का बीड़ा भी उठाया था। किंतु वास्तविकता यह है कि यहाँ कभी बड़ी मात्रा में मौजूद रही सरकारी भूमि अब अतिक्रमणकारियों के कब्जे में जा चुकी है।
देखरेख के अभाव और अधिकारियों की अनदेखी से स्थिति यह हो गई है कि बेशकीमती राजस्व भूमि ही नहीं, बल्कि मुख्य सड़कों तक पर अतिक्रमण हावी है। नतीजतन चौड़ी सड़कें गलियों का रूप ले चुकी हैं।
अतिक्रमण करने वालों में गरीब तबका ही नहीं, बल्कि संपन्न प्रभावी रसूखदार, सहित शासकीय अधिकारी और प्रभावशाली लोग भी शामिल बताए जाते हैं। यही कारण है कि न प्रशासन और न ही शासन, कोई भी कार्रवाई करने का साहस ही जुटा पाया। जिससे लगता है जिम्मैदारो की लिप्तता से इंकार नहीं किया जा सकता ।जिससे
इस लापरवाही का खामियाजा आम नागरिकों को तो भुगतना ही पड़ रहा है, साथ ही इस विश्वविख्यात स्थल की छवि भी देश-विदेश में धूमिल हो रही है। अन्य शहरों में जहाँ समय-समय पर अतिक्रमण विरोधी कार्रवाई होती रहती है, वहीं सांची में चुप्पी पर सवाल खड़े कर रहे है।
स्थानीय लोग अब प्रशासन से अपेक्षा कर रहे हैं कि अतिक्रमणकारियों से भूमि मुक्त कराई जाए, ताकि इस धरोहर का विकास संभव हो सके और अधिक से अधिक देशी-विदेशी पर्यटक यहाँ आकर्षित हों। इससे न केवल नगर की छवि निखरेगी बल्कि स्थानीय लोगों को रोजगार के नए अवसर भी प्राप्त होंगे।

  • editornaseem

    Related Posts

    किसान आंदोलन के बीच CM मोहन यादव का बड़ा फैसला, किसानों के लिए बनी मंत्री समूह की समिति

    किसान आंदोलन के बीच CM मोहन यादव का बड़ा फैसला, किसानों के लिए बनी मंत्री समूह की समिति भोपाल | अजय अहिरवार |लाइव खबर इंडिया मध्यप्रदेश में जारी किसान आंदोलन…

    भोपाल में किसान आंदोलन पर क्या बोले मुख्यमंत्री मोहन यादव ? देखें पूरा VIDEO

    भोपाल में चल रहे किसान आंदोलन को लेकर मुख्यमंत्री मोहन यादव ने बड़ा बयान दिया है। किसानों की मांगों और सरकार के रुख पर क्या बोले सीएम, देखें पूरा वीडियो।

    Leave a Reply

    Your email address will not be published. Required fields are marked *

    You Missed

    किसान आंदोलन के बीच CM मोहन यादव का बड़ा फैसला, किसानों के लिए बनी मंत्री समूह की समिति

    किसान आंदोलन के बीच CM मोहन यादव का बड़ा फैसला, किसानों के लिए बनी मंत्री समूह की समिति

    भोपाल में किसान आंदोलन पर क्या बोले मुख्यमंत्री मोहन यादव ? देखें पूरा VIDEO

    भोपाल में किसान आंदोलन पर क्या बोले मुख्यमंत्री मोहन यादव ? देखें पूरा VIDEO

    भीख नहीं, अधिकार चाहिए! बैरिकेड्स तोड़ राजधानी पहुंचे किसान, भोपाल में आर-पार की लड़ाई

    भीख नहीं, अधिकार चाहिए! बैरिकेड्स तोड़ राजधानी पहुंचे किसान, भोपाल में आर-पार की लड़ाई

    BPSC शिक्षक भर्ती पेपर लीक: सरकारी डॉक्टर डॉ. मनीष कुमार गिरफ्तार, करोड़ों की वसूली का आरोप

    BPSC शिक्षक भर्ती पेपर लीक: सरकारी डॉक्टर डॉ. मनीष कुमार गिरफ्तार, करोड़ों की वसूली का आरोप

    भाई की हत्या की साजिश में हुई पहचान की भूल! रंजिश में राकेश लोधी बने निशाना, मुख्य आरोपी समेत विधि-विरुद्ध बालक हिरासत में

    भाई की हत्या की साजिश में हुई पहचान की भूल! रंजिश में राकेश लोधी बने निशाना, मुख्य आरोपी समेत विधि-विरुद्ध बालक हिरासत में

    स्वच्छता अभियान के तहत नगर के प्रमुख स्थलों पर चला विशेष सफाई अभियानबस स्टैंड, रेलवे स्टेशन, स्तूप मार्ग, तहसील कार्यालय सहित कई स्थानों की हुई सफाई

    स्वच्छता अभियान के तहत नगर के प्रमुख स्थलों पर चला विशेष सफाई अभियानबस स्टैंड, रेलवे स्टेशन, स्तूप मार्ग, तहसील कार्यालय सहित कई स्थानों की हुई सफाई