पवित्र अवशेषों की पूजा के साथ सांची में 73वां बौद्ध वार्षिकोत्सव का शुभारंभ।

नसीमखान सांची

भगवान बुद्ध के परम शिष्यों की पवित्र अस्थियों के दर्शन को उमड़ी श्रद्धा, शाम को जम्बूद्वीप पार्क में महाबोधि महोत्सव का होगा भव्य आगाज।
सांची,, आज प्रातः चेत्यागिरि बिहार, सांची में भगवान गौतम बुद्ध के परम शिष्यों की पवित्र अस्थियों की विधिवत पूजा-अर्चना के साथ 73वें बौद्ध वार्षिकोत्सव का शुभारंभ हुआ। बौद्ध मंदिर के तलघर से पवित्र अवशेषों को पूर्ण सम्मान के साथ बाहर लाया गया, जिसके बाद मंत्रोच्चार और धार्मिक विधि-विधान के बीच पूजा संपन्न की गई।
पूजा-अर्चना में पंचायत एवं ग्रामीण विकास तथा श्रम मंत्री प्रहलाद पटेल, क्षेत्रीय विधायक डा. प्रभूराम चौधरी, श्रीलंका के मुख्य बिहाराधिपति एवं अध्यक्ष पूज्य वानगल उपतिस्स नायक थैरो, सांची महाबोधि सोसायटी प्रमुख वानगल विमलतिस्स नायक थैरो सहित अनेक संत-भिक्षु शामिल हुए। पूजा कार्यक्रम कड़ी सुरक्षा व्यवस्था के बीच संपन्न हुआ।
इस अवसर पर प्रभारी कलेक्टर, एसडीएम मनीष शर्मा, नगर परिषद अध्यक्ष पप्पू रेवाराम, तथा बड़ी संख्या में जनप्रतिनिधि, अधिकारी एवं श्रद्धालु उपस्थित रहे। पूजा के पश्चात अवशेषों को सुरक्षा प्रबंधों के साथ आमजन के दर्शनार्थ रखा गया, जहाँ सुबह से ही श्रद्धालुओं की भीड़ उमड़ती रही।
नगर में वार्षिकोत्सव को देखते हुए बड़ी संख्या में व्यवसायियों ने दुकानें लगाईं। सुरक्षा की दृष्टि से पूरे नगर में व्यापक इंतजाम किए गए थे। वाहनों के आवागमन के लिए वन-वे ट्रैफिक व्यवस्था लागू की गई, ताकि यातायात सुचारु बना रहे। रेलवे प्रशासन द्वारा भी विशेष ट्रेन स्टॉपेज की व्यवस्था की गई, जिससे दूर-दराज से आने वाले श्रद्धालुओं को सुविधा मिली।
आज शाम 6:30 बजे जम्बूद्वीप पार्क में महाबोधि महोत्सव का भव्य शुभारंभ होगा। कार्यक्रम में मछुआ कल्याण एवं मत्स्य राज्य मंत्री नारायण सिंह पवार, स्वास्थ्य राज्य मंत्री नरेन्द्र शिवाजी पटेल, क्षेत्रीय विधायक डा. प्रभूराम चौधरी, भोजपुर विधायक सुरेंद्र पटवा, जिला पंचायत अध्यक्ष यशवंत सिंह मीणा, नगर परिषद अध्यक्ष पप्पू रेवाराम, पर्यटन विभाग के वरिष्ठ अधिकारी तथा जिला प्रशासन सहित अनेक जनप्रतिनिधि उपस्थित रहेंगे।
महोत्सव में आध्यात्मिक एवं सांस्कृतिक उत्सव की भव्य छटा देखने को मिलेगी। श्रीलंका से आए कलाकार लोकनृत्य और नाटिका के माध्यम से भगवान बुद्ध के जीवन प्रसंगों एवं उनके उपदेशों की प्रस्तुति देंगे। जम्बूद्वीप पार्क रंग-बिरंगी रोशनियों एवं सजावट से जगमगाता नजर आएगा।

  • editornaseem

    Related Posts

    मेढकी में युवक की तलवार से हत्या, अज्ञात हमलावरों की तलाश में जुटी पुलिस।दुकान बंद कर घर लौट रहे 25 वर्षीय राकेश लोधी पर तीन बाइक सवार बदमाशों ने किया हमला, इलाज के दौरान भोपाल में हुई मौत

    नसीमखान सांचीसांची,,, थाना सांची अंतर्गत ग्राम मेढकी में शनिवार रात करीब 9:30 बजे एक सनसनीखेज वारदात में अज्ञात हमलावरों ने तलवार से हमला कर 25 वर्षीय युवक की हत्या कर…

    सांची में 24 घंटे जलापूर्ति का सपना अधूरा, छह साल बाद भी दो दिन में एक बार मिल रहा पानी

    नसीमखान सांची ₹125 लाख की जलसंवर्धन योजना समयसीमा के तीन वर्ष बाद भी अधूरी, बारिश के मौसम में भी नहीं बदली जलापूर्ति व्यवस्थासांची,,, विश्व प्रसिद्ध पर्यटन एवं ऐतिहासिक नगरी सांची…

    Leave a Reply

    Your email address will not be published. Required fields are marked *

    You Missed

    मेढकी में युवक की तलवार से हत्या, अज्ञात हमलावरों की तलाश में जुटी पुलिस।दुकान बंद कर घर लौट रहे 25 वर्षीय राकेश लोधी पर तीन बाइक सवार बदमाशों ने किया हमला, इलाज के दौरान भोपाल में हुई मौत

    मेढकी में युवक की तलवार से हत्या, अज्ञात हमलावरों की तलाश में जुटी पुलिस।दुकान बंद कर घर लौट रहे 25 वर्षीय राकेश लोधी पर तीन बाइक सवार बदमाशों ने किया हमला, इलाज के दौरान भोपाल में हुई मौत

    सांची में 24 घंटे जलापूर्ति का सपना अधूरा, छह साल बाद भी दो दिन में एक बार मिल रहा पानी

    सांची में 24 घंटे जलापूर्ति का सपना अधूरा, छह साल बाद भी दो दिन में एक बार मिल रहा पानी

    जनजातीय युवाओं की प्रतिभा, लोक कलाओं और सांस्कृतिक विरासत के संरक्षण एवं संवर्धन के लिए तैयार की जाएंगी विशेष योजनाएँ : मुख्यमंत्री डॉ. यादव

    जनजातीय युवाओं की प्रतिभा, लोक कलाओं और सांस्कृतिक विरासत के संरक्षण एवं संवर्धन के लिए तैयार की जाएंगी विशेष योजनाएँ : मुख्यमंत्री डॉ. यादव

    पेपर लीक पर केंद्र का बड़ा प्रहार, दोषियों को 10 साल तक की सजा और ₹10 करोड़ तक जुर्माने की तैयारी

    पेपर लीक पर केंद्र का बड़ा प्रहार, दोषियों को 10 साल तक की सजा और ₹10 करोड़ तक जुर्माने की तैयारी

    विपक्ष की नई रणनीति! पेपर लीक के बाद अब अयोध्या मुद्दे पर सरकार को घेरने की तैयारी

    विपक्ष की नई रणनीति! पेपर लीक के बाद अब अयोध्या मुद्दे पर सरकार को घेरने की तैयारी

    बड़ी खबर :NEET विवाद की गूंज: शिक्षा मंत्री धर्मेंद्र प्रधान ने भेजा इस्तीफा, शिक्षा व्यवस्था पर उठे बड़े सवाल

    बड़ी खबर :NEET विवाद की गूंज: शिक्षा मंत्री धर्मेंद्र प्रधान ने भेजा इस्तीफा, शिक्षा व्यवस्था पर उठे बड़े सवाल