प्राकृतिक आपदाओं की वित्तीय सहायता राशि में अनियमितताएं करने पर तीन पटवारी निलंबित

नसीम खान संपादक

रायसेन,
जिले में प्राकृतिक आपदाओं के तहत वित्तीय सहायता राशि के आहरण में अनियमितताएं करने वाले शासकीय सेवकों पर कलेक्टर श्री अरविंद दुबे द्वारा सख्त कार्यवाही की जा रही है। इसी क्रम में कलेक्टर श्री दुबे द्वारा तीन पटवारियों को निलंबित किया गया है। प्राकृतिक आपदाओं के तहत वित्तीय सहायता आहरण की ऑडिट रिपोर्ट के संबंध में प्रस्तुत प्रतिवेदन में श्री अनुराग राजपूत तत्कालीन पटवारी तहसील बेगमगंज के खाते में तीन लाख 21 हजार 781 रू की राशि अनाधिकृत रूप से पाई गई है। वर्तमान में श्री राजपूत तहसील कार्यालय रायसेन में पदस्थ हैं।
कलेक्टर श्री दुबे द्वारा पटवारी श्री अनुराग राजपूत को प्राकृतिक आपदाओं की वित्तीय सहायता राशि के आहरण में अनियमितताएं करने पर तत्काल प्रभाव से निलंबित कर दिया गया है। निलंबन अवधि में श्री राजपूत का मुख्यालय तहसील कार्यालय गैरतगंज नियत किया गया है तथा उन्हें नियमानुसार जीवन निर्वाह भत्ता की पात्रता होगी।
इसी प्रकार प्राकृतिक आपदाओं के अंतर्गत वित्तीय सहायता राशि आहरण में अनाधिकृत भुगतान पाए जाने पर सुल्तानपुर तहसील के हल्का नम्बर-29 के पटवारी एवं क्रियेटर आईडी धारक श्री शेलेष सिंह राजपूत को तत्काल प्रभाव से निलंबित कर दिया गया है। निलंबन अवधि में श्री राजपूत का मुख्यालय टप्पा कार्यालय औबेदुल्लागंज नियत किया गया है तथा नियमानुसार जीवन निर्वाह भत्ते की पात्रता होगी।
इसी प्रकार सुल्तानपुर तहसील के ही डाटा एन्ट्री ऑपरेटर श्री सचिन मुजालदा पटवारी को भी प्राकृतिक आपदाओं के अंतर्गत वित्तीय सहायता राशि आहरण में अनाधिकृत भुगतान पाए जाने पर तत्काल प्रभाव से निलंबित कर दिया गया है। निलंबन अवधि में श्री सचिन मुजालदा पटवारी का मुख्यालय टप्पा कार्यालय औबेदुल्लागंज नियत किया गया है तथा नियमानुसार जीवन निर्वाह भत्ते की पात्रता होगी।

  • editornaseem

    Related Posts

    बड़ी खबर :NEET विवाद की गूंज: शिक्षा मंत्री धर्मेंद्र प्रधान ने भेजा इस्तीफा, शिक्षा व्यवस्था पर उठे बड़े सवाल

    नई दिल्ली। देश की सबसे बड़ी मेडिकल प्रवेश परीक्षा NEET-UG को लेकर उठे विवाद ने अब राष्ट्रीय राजनीति और शिक्षा व्यवस्था में नई बहस को जन्म दे दिया है। शिक्षा…

    शिक्षा मंत्री के इस्तीफे पर अड़े राहुल गांधी, बोले- ‘धर्मेंद्र प्रधान को जाना ही होगा’

    Live Khabar India | नई दिल्ली लोकसभा में नेता प्रतिपक्ष राहुल गांधी ने एक बार फिर केंद्र सरकार और शिक्षा मंत्री धर्मेंद्र प्रधान पर तीखा हमला बोला है। राहुल गांधी…

    Leave a Reply

    Your email address will not be published. Required fields are marked *

    You Missed

    बड़ी खबर :NEET विवाद की गूंज: शिक्षा मंत्री धर्मेंद्र प्रधान ने भेजा इस्तीफा, शिक्षा व्यवस्था पर उठे बड़े सवाल

    बड़ी खबर :NEET विवाद की गूंज: शिक्षा मंत्री धर्मेंद्र प्रधान ने भेजा इस्तीफा, शिक्षा व्यवस्था पर उठे बड़े सवाल

    शिक्षा मंत्री के इस्तीफे पर अड़े राहुल गांधी, बोले- ‘धर्मेंद्र प्रधान को जाना ही होगा’

    शिक्षा मंत्री के इस्तीफे पर अड़े राहुल गांधी, बोले- ‘धर्मेंद्र प्रधान को जाना ही होगा’

    ईरान के खिलाफ खाड़ी देशों का बड़ा एक्शन! पश्चिम एशिया में बढ़ा महायुद्ध का खतरा

    ईरान के खिलाफ खाड़ी देशों का बड़ा एक्शन! पश्चिम एशिया में बढ़ा महायुद्ध का खतरा

    इंदौर को मिली विकास की नई उड़ान: मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव ने लवकुश चौराहे के लेवल-2 फ्लाईओवर की पहली लेन का किया लोकार्पण

    इंदौर को मिली विकास की नई उड़ान: मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव ने लवकुश चौराहे के लेवल-2 फ्लाईओवर की पहली लेन का किया लोकार्पण

    आखिर ऐसा क्या हुआ कि 26 दिन बाद सोनम वांगचुक ने तोड़ा उपवास? क्या उनके इस फैसले से आंदोलन की दिशा बदलेगी?

    आखिर ऐसा क्या हुआ कि 26 दिन बाद सोनम वांगचुक ने तोड़ा उपवास? क्या उनके इस फैसले से आंदोलन की दिशा बदलेगी?

    क्या खत्म हो जाएगा CJP का आंदोलन? सरकार से बातचीत के बाद छात्रों की अगली रणनीति पर सबकी नजर

    क्या खत्म हो जाएगा CJP का आंदोलन? सरकार से बातचीत के बाद छात्रों की अगली रणनीति पर सबकी नजर