फसल बीमा कराओ सुरक्षा कवच पाओ‘‘जिले में नुक्कड़ नाटक कर किसानों को फसल बीमा कराने किया जा रहा है प्रेरितकिसान भाई 31 जुलाई तक करा सकते हैं फसल बीमा

नसीमखान

रायसेन,
जिले में फसल बीमा कराओ-सुरक्षा कवच पाओ की थीम पर नुक्कड़ नाटक कर किसानों को फसल बीमा कराने के लिए प्रेरित किया जा रहा है। गत दिवस रायसेन कृषि उपज मण्डी में नुक्कड़ नाटक के माध्यम से किसानों को प्रधानमंत्री फसल बीमा योजना की जानकारी देते हुए फसल बीमा कराने के लिए प्रेरित किया गया। उप संचालक कृषि श्री केपी भगत ने बताया कि जिले में किसानों को नुक्कड़ नाटक सहित विभिन्न माध्यमों से फसल बीमा से होने वाले फायदे बताए जा रहे हैं तथा किसानों को फसल बीमा की अंतिम तारीख के संबंध में जानकारी देकर बीमा कराने की प्रक्रिया भी बताई जा रही है।
इसके अलावा प्रत्येक ग्राम पंचायत स्तर पर बीमा कंपनी प्रतिनिधि और कृषि विभाग के अधिकारियों द्वारा जाकर प्रधानमंत्री फसल बीमा योजना अंतर्गत खरीफ 2025 का प्रचार प्रसार किया जा रहा है। उन्होंने किसान भाइयों से अनुरोध किया है कि ऋणी किसान संबंधित बैंक के माध्यम से तथा अऋणी किसान वेब सेन्टर या अपने संबंधित बैंक के माध्यम से 31 जुलाई से पूर्व फसल बीमा करवा सकते हैं। उन्होंने बताया कि फसल बीमा का उद्देश्य प्राकृतिक आपदा से होने वाले नुकसान की भरपाई करना है। फसल बीमा के संबंध में अधिक जानकारी भारत सरकार के कृषि रक्षक पोर्टल, हेल्पलाइन नंबर 14447 अथवा बीमा कंपनी प्रतिनिधि अथवा कृषि विभाग से सम्पर्क कर प्राप्त की जा सकती है।

  • editornaseem

    Related Posts

    छात्रों के भविष्य से खिलवाड़! सांची के छात्रावास में व्यवस्थाओं की खुली पोल, निरीक्षण में सामने आईं कई गंभीर खामियां

    सांची |नसीम खान रायसेन। सरकार जहां विद्यार्थियों को बेहतर शिक्षा और सुविधाएं उपलब्ध कराने के लिए करोड़ों रुपये खर्च कर रही है, वहीं जमीनी स्तर पर व्यवस्थाओं की हकीकत कुछ…

    राहुल गांधी का अमित शाह पर बड़ा आरोप, बोले- छात्र प्रदर्शन पर हुई कार्रवाई की होनी चाहिए जवाबदेही

    Live khabar india नई दिल्ली। कांग्रेस नेता राहुल गांधी ने छात्र प्रदर्शन के दौरान हुई पुलिस कार्रवाई को लेकर केंद्र सरकार पर सवाल उठाए हैं। बुधवार को आयोजित एक प्रेस…

    Leave a Reply

    Your email address will not be published. Required fields are marked *

    You Missed

    छात्रों के भविष्य से खिलवाड़! सांची के छात्रावास में व्यवस्थाओं की खुली पोल, निरीक्षण में सामने आईं कई गंभीर खामियां

    छात्रों के भविष्य से खिलवाड़! सांची के छात्रावास में व्यवस्थाओं की खुली पोल, निरीक्षण में सामने आईं कई गंभीर खामियां

    राहुल गांधी का अमित शाह पर बड़ा आरोप, बोले- छात्र प्रदर्शन पर हुई कार्रवाई की होनी चाहिए जवाबदेही

    राहुल गांधी का अमित शाह पर बड़ा आरोप, बोले- छात्र प्रदर्शन पर हुई कार्रवाई की होनी चाहिए जवाबदेही

    किसान आंदोलन के बीच CM मोहन यादव का बड़ा फैसला, किसानों के लिए बनी मंत्री समूह की समिति

    किसान आंदोलन के बीच CM मोहन यादव का बड़ा फैसला, किसानों के लिए बनी मंत्री समूह की समिति

    भोपाल में किसान आंदोलन पर क्या बोले मुख्यमंत्री मोहन यादव ? देखें पूरा VIDEO

    भोपाल में किसान आंदोलन पर क्या बोले मुख्यमंत्री मोहन यादव ? देखें पूरा VIDEO

    भीख नहीं, अधिकार चाहिए! बैरिकेड्स तोड़ राजधानी पहुंचे किसान, भोपाल में आर-पार की लड़ाई

    भीख नहीं, अधिकार चाहिए! बैरिकेड्स तोड़ राजधानी पहुंचे किसान, भोपाल में आर-पार की लड़ाई

    BPSC शिक्षक भर्ती पेपर लीक: सरकारी डॉक्टर डॉ. मनीष कुमार गिरफ्तार, करोड़ों की वसूली का आरोप

    BPSC शिक्षक भर्ती पेपर लीक: सरकारी डॉक्टर डॉ. मनीष कुमार गिरफ्तार, करोड़ों की वसूली का आरोप