बारिश पूर्व तैयारियों के तहत नगर में चला जल गंगा संवर्धन अभियान, कुओं व तालाबों की हुई सफाई

नसीमखान सांची

जल संरक्षण और वर्षा जल संग्रहण को बढ़ावा देने नगर परिषद ने शुरू किया अभियान, नागरिकों से भी सहभागिता की अपील
सांची,,
मानसून आगमन से पूर्व जल संरक्षण और वर्षा जल संग्रहण को बढ़ावा देने के उद्देश्य से नगर परिषद प्रशासन द्वारा नगर में जल गंगा संवर्धन अभियान चलाया गया। अभियान के अंतर्गत नगर के विभिन्न स्थलों पर स्थित कुओं एवं तालाबों की सफाई कर वर्षा जल के बेहतर संरक्षण की तैयारियां शुरू की गईं।
जानकारी के अनुसार शासन के निर्देशानुसार नगर परिषद द्वारा बारिश पूर्व तैयारियों के तहत अभियान की शुरुआत वार्ड क्रमांक 15 स्थित कुएं की सफाई से की गई। इस दौरान कुएं में जमा गंदगी एवं कचरे को बाहर निकालकर साफ-सफाई की गई तथा वर्षा जल संचयन की व्यवस्था सुनिश्चित करने की दिशा में कार्य किया गया।
अभियान में नगर परिषद अध्यक्ष पप्पू रेवाराम, उपाध्यक्ष राजेंद्र सिंह राजपूत, वार्ड पार्षद विवेक तिवारी, सीएमओ रामलाल कुश्वाह सहित जनप्रतिनिधियों, अधिकारियों, कर्मचारियों एवं नागरिकों ने सहभागिता निभाई। इसके पश्चात मदागन तालाब सहित अन्य स्थानों पर भी सफाई अभियान चलाकर जल स्रोतों को संरक्षित करने का कार्य किया गया।
इस अवसर पर नगर परिषद अध्यक्ष पप्पू रेवाराम ने कहा कि शासन की मंशानुसार जल गंगा संवर्धन अभियान के माध्यम से नगर के कुएं, तालाब एवं अन्य जल स्रोतों की साफ-सफाई कर उन्हें उपयोगी बनाया जा रहा है, जिससे वर्षा जल संरक्षण को बढ़ावा मिल सके।
वहीं सीएमओ रामलाल कुश्वाह ने बताया कि मानसून पूर्व नगरीय क्षेत्र में जल संवर्धन को लेकर विशेष अभियान संचालित किया जा रहा है। इसके अंतर्गत नगर के सभी कुओं एवं तालाबों की सफाई की जाएगी तथा नागरिकों को भी जल संग्रहण एवं संरक्षण के प्रति जागरूक किया जाएगा।
जल संरक्षण केवल सरकारी अभियान नहीं, बल्कि आने वाली पीढ़ियों के सुरक्षित भविष्य की साझा जिम्मेदारी है।

  • editornaseem

    Related Posts

    अवैज्ञानिक स्पीड ब्रेकर से त्रस्त सांची ।लोगों का रातभर सोना भी दुष्वार।बार-बार शिकायत के बाद भी नहीं जागा प्रशासन, रातभर गूंजते धमाकों से रहवासी परेशान

    नसीम खानसांची,,,सांची से गुजरने वाले राष्ट्रीय राजमार्ग पर सांदीपनि विद्यालय के समीप बनाए गए अवैज्ञानिक गतिअवरोधक अब स्थानीय नागरिकों के लिए परेशानी का सबब बनते जा रहे हैं। छात्रों की…

    बाड़ी में अवैध शराब के खिलाफ पुलिस का बड़ा एक्शन, 6 हजार लीटर लाहन नष्टसिंधी कैंप में पुलिस की संयुक्त दबिश, आबकारी एक्ट के तहत 10 प्रकरण दर्ज; अवैध शराब कारोबारियों में मचा हड़कंप

    नसीम खान रायसेन – बाडीबाड़ी। अवैध हाथभट्टी से तैयार होने वाली कच्ची और जहरीली शराब के निर्माण एवं कारोबार के खिलाफ पुलिस ने बड़ी कार्रवाई की है। सिंधी कैंप बाड़ी…

    Leave a Reply

    Your email address will not be published. Required fields are marked *

    You Missed

    अवैज्ञानिक स्पीड ब्रेकर से त्रस्त सांची ।लोगों का रातभर सोना भी दुष्वार।बार-बार शिकायत के बाद भी नहीं जागा प्रशासन, रातभर गूंजते धमाकों से रहवासी परेशान

    अवैज्ञानिक स्पीड ब्रेकर से त्रस्त सांची ।लोगों का रातभर सोना भी दुष्वार।बार-बार शिकायत के बाद भी नहीं जागा प्रशासन, रातभर गूंजते धमाकों से रहवासी परेशान

    बाड़ी में अवैध शराब के खिलाफ पुलिस का बड़ा एक्शन, 6 हजार लीटर लाहन नष्टसिंधी कैंप में पुलिस की संयुक्त दबिश, आबकारी एक्ट के तहत 10 प्रकरण दर्ज; अवैध शराब कारोबारियों में मचा हड़कंप

    बाड़ी में अवैध शराब के खिलाफ पुलिस का बड़ा एक्शन, 6 हजार लीटर लाहन नष्टसिंधी कैंप में पुलिस की संयुक्त दबिश, आबकारी एक्ट के तहत 10 प्रकरण दर्ज; अवैध शराब कारोबारियों में मचा हड़कंप

    पीओपी की मूर्तियों के इस्तेमाल और विसर्जन पर रोक, नगर परिषद ने की पर्यावरण संरक्षण की अपील

    पीओपी की मूर्तियों के इस्तेमाल और विसर्जन पर रोक, नगर परिषद ने की पर्यावरण संरक्षण की अपील

    नगर परिषद अध्यक्ष ने किया नवीन कार्यालय भवन का निरीक्षणइसी माह हो सकता है लोकार्पण, आधुनिक सुविधाओं से सुसज्जित तीन मंजिला भवन लगभग तैयार

    नगर परिषद अध्यक्ष ने किया नवीन कार्यालय भवन का निरीक्षणइसी माह हो सकता है लोकार्पण, आधुनिक सुविधाओं से सुसज्जित तीन मंजिला भवन लगभग तैयार

    जुआ खेलते सात जुआरी दबोचेसांची पुलिस की चिरोली में कार्रवाई, ₹32,600 नकद और ताश के 52 पत्ते जब्त

    जुआ खेलते सात जुआरी दबोचेसांची पुलिस की चिरोली में कार्रवाई, ₹32,600 नकद और ताश के 52 पत्ते जब्त

    अवैध शराब पर पुलिस का शिकंजागुलगांव के ज्ञानपुरा में छापेमारी, दो हजार लीटर कच्ची शराब नष्ट, एक आरोपी गिरफ्तार

    अवैध शराब पर पुलिस का शिकंजागुलगांव के ज्ञानपुरा में छापेमारी, दो हजार लीटर कच्ची शराब नष्ट, एक आरोपी गिरफ्तार