बीमारी से परेशान आदिवासी बुजुर्ग ने सुसाइड किया

वसीम कुरैशी रिपोर्टर

:प्रदेश के स्वास्थ्य मंत्री ने कहा- लापरवाही की गई होगी तो कार्रवाई की जाएगी,स्वास्थ्य मंत्री के गृह जिले का यह मामला

रायसेन।रायसेन जिले के सिलवानी में एक आदिवासी की मौत का कैरोसिन उड़ेलकर खुदकुशी किए जाने का मामला सामने आया है। यहां शुक्रवार देर रात पैर में इंफेक्शन से परेशान 66 साल के बुजुर्ग आदिवासी ने खुद पर केरोसिन डालकर आग लगा ली। इससे उसकी मौत हो गई।
इस मामले में प्रदेश के स्वास्थ्य मंत्री डॉ प्रभुराम चौधरी ने विभाग से घटना की जानकारी ली है। उन्होंने कहा कि अगर लापरवाही की गई होगी तो कार्रवाई की जाएगी।
सूत्रों से मिली जानकारी के अनुसार सिलवानी से महज 4 किलोमीटर दूर जुनिया गांव के राजीव नगर टोला में रामचरण आदिवासी (पिता मुन्ना आदिवासी) ने अपने कच्चे मकान के आंगन में तेल डालकर खुद को आग के हवाले कर दिया।वह आग से सौ फीसदी झुलस गया था जिससे उसकी मौत हो गई थी।

मृतक का एक पुत्र (ब्रजेश) है, जिसका दो साल से कोई पता नहीं है। उसकी पत्नी की पहले ही मौत हो चुकी है। वह घर में अकेले रहता था। घटना के बाद पड़ोसी दिनेश ने इस बात की सूचना पुलिस और उप सरपंच शफीक उद्दीन को दी।सिलवानी पुलिस ने शव को सिलवानी अस्पताल पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया।सिलवानी थाने के एसआई अमरसिंह धाकड़ ने बताया कि पुलिस मामले की जांच पड़ताल कर रही है।

उपसरपंच ने अस्पताल पहुंचाया था…..
ग्राम पंचायत जुनिया के उपसरपंच शफीक उद्दीन ने बताया कि पीड़ित के पड़ोसियों ने बुजुर्ग की पीड़ा देखकर करीब 10 दिन पहले 108 (एंबुलेंस) को फोन लगाया था।एंबुलेंस नहीं पहुंची ना कोई जवाब आया तो पीड़ित आदिवासी के पड़ोसी जगदीश और द्रोपती ने मुझे फोन पर इस बात की जानकारी दी। इसके बाद मैंने मौके पर पहुंच कर मैजिक ऑटो से रामचरण को सिलवानी के उप स्वास्थ्य केंद्र भेजा था। यहां कुछ दिन इलाज के बाद वह वापस घर पहुंचा और शुक्रवार की रात को उसने आत्महत्या कर ली।
जिला अस्पताल में मरीजों की रैफर करने की बनी परंपरा…..
शासकीय जिला अस्पताल में जब से शल्य चिकित्सक सर्जन डॉ दिनेश खत्री को प्रभारी सीएमचओ का प्रभार सौंपा है तब से कोई बड़े ऑपरेशन नहीं हुए हैं।आएदिन जिला अस्पताल से मरीजों को भोपाल भेजने की परंपरा सी बन गई है।जिससे मरीज और उनके परिजन बेहद परेशान हैं।युवा कांग्रेस जिलाध्यक्ष विकास शर्मा हर्ष वर्धन सोलंकी, रूपेश तन्तवार बताते हैं कि करोड़ों रुपये का बजट स्वास्थ्य सुविधाओं के नाम पर फिजूल खर्च कर दिया गया है।अस्पताल में नाम का ट्रामा सेंटर बनाया गया है।जिला अस्पताल में बिना रुपये दिए मरीजों का इलाज मिलना असंभव है।सरकारी डॉक्टर अस्पताल में कम ड्यूटी बल्कि बंगलों, दुकानों में बैठकर जमकर दोहरी कमाई कर रहे हैं।स्वास्थ्य मंत्री भी प्रायवेट प्रैक्टिस पर रोक को लेकर कोई एक्शन नहीं लेते।इसीलिए वह बेख़ौफ होकर कमाई करने में जुटे हुए हैं।

नसीम खान संपादक

  • editornaseem

    Related Posts

    फोरलेन की जद में आने वाले सैकड़ों मकान मालिकों में चिंतानोटिस की भनक से मची हलचल, भवन बचाने की तैयारी में जुटे लोग; आज शिवमंदिर चौराहे पर बैठक

    नसीम खानसांची,,,, नगर से गुजरने वाले राष्ट्रीय राजमार्ग को फोरलेन में तब्दील किए जाने की सुगबुगाहट ने मार्ग के दायरे में आने वाले सैकड़ों भवन मालिकों की चिंता बढ़ा दी…

    आधी रात पुलिस ने महिला का शव बरामद कर परिजनों को सौंपाबीमारी के चलते कई दिनों से अस्वस्थ थी महिला, वार्डवासियों की सूचना पर पहुंची पुलिस

    नसीम खानसांची,,,वार्ड क्रमांक 14 स्थित गुलगांव रोड ओवरब्रिज के समीप बुधवार-गुरुवार की दरमियानी रात उस समय अफरा-तफरी का माहौल बन गया, जब एक मकान में रह रही वृद्ध महिला की…

    Leave a Reply

    Your email address will not be published. Required fields are marked *

    You Missed

    फोरलेन की जद में आने वाले सैकड़ों मकान मालिकों में चिंतानोटिस की भनक से मची हलचल, भवन बचाने की तैयारी में जुटे लोग; आज शिवमंदिर चौराहे पर बैठक

    फोरलेन की जद में आने वाले सैकड़ों मकान मालिकों में चिंतानोटिस की भनक से मची हलचल, भवन बचाने की तैयारी में जुटे लोग; आज शिवमंदिर चौराहे पर बैठक

    आधी रात पुलिस ने महिला का शव बरामद कर परिजनों को सौंपाबीमारी के चलते कई दिनों से अस्वस्थ थी महिला, वार्डवासियों की सूचना पर पहुंची पुलिस

    आधी रात पुलिस ने महिला का शव बरामद कर परिजनों को सौंपाबीमारी के चलते कई दिनों से अस्वस्थ थी महिला, वार्डवासियों की सूचना पर पहुंची पुलिस

    विधायक शरद कोल के नेतृत्व में निकली विशाल समरसता संकल्प यात्रा

    विधायक शरद कोल के नेतृत्व में निकली विशाल समरसता संकल्प यात्रा

    पारदी मोहल्ले में पुलिस की बड़ी कार्रवाई, 12 आरोपियों पर शिकंजासांची-सलामतपुर पुलिस की संयुक्त टीम ने 3000 लीटर लाहन नष्ट किया, 141 लीटर से अधिक कच्ची व देशी शराब तथा तीन मोटरसाइकिलें जब्त

    पारदी मोहल्ले में पुलिस की बड़ी कार्रवाई, 12 आरोपियों पर शिकंजासांची-सलामतपुर पुलिस की संयुक्त टीम ने 3000 लीटर लाहन नष्ट किया, 141 लीटर से अधिक कच्ची व देशी शराब तथा तीन मोटरसाइकिलें जब्त

    पुलिस की सतर्कता से अपराधियों पर अंकुश, प्रतिदिन निकल रहा फ्लैगमार्चपुलिस की सतर्कता से अपराधियों पर अंकुश,शाम ढलते ही नगर की सड़कों पर पुलिस की गश्त, जुआ-सट्टा और अवैध शराब कारोबारियों में बढ़ा खौफ

    पुलिस की सतर्कता से अपराधियों पर अंकुश, प्रतिदिन निकल रहा फ्लैगमार्चपुलिस की सतर्कता से अपराधियों पर अंकुश,शाम ढलते ही नगर की सड़कों पर पुलिस की गश्त, जुआ-सट्टा और अवैध शराब कारोबारियों में बढ़ा खौफ

    अवैज्ञानिक स्पीड ब्रेकर से त्रस्त सांची ।लोगों का रातभर सोना भी दुष्वार।बार-बार शिकायत के बाद भी नहीं जागा प्रशासन, रातभर गूंजते धमाकों से रहवासी परेशान

    अवैज्ञानिक स्पीड ब्रेकर से त्रस्त सांची ।लोगों का रातभर सोना भी दुष्वार।बार-बार शिकायत के बाद भी नहीं जागा प्रशासन, रातभर गूंजते धमाकों से रहवासी परेशान