भीषण गर्मी में भी रक्तदाताओं का जुनून एवं हेल्पिंग हैंड्स के हौसले से विशाल रक्तदान शिविर संपन्न

जिला सकती से रिपोर्टर रामकिशन चन्द्रा

रायपुर मेकाहारा हॉस्पिटल में हेल्पिंग हैंड्स क्लब द्वारा आयोजित मेगा ब्लड केंप में 129 लोगो ने किया रक्तदान
रक्तदान शिविर में मुख्य अतिथि स्वास्थ मंत्री टी एस सिंह देव रहे कार्यक्रम की अध्यक्षता सांसद सुनील सोनी विशिष्ठ अथिति विधायक कुलदीप जुनेजा ,विधायक विकास उपाध्याय ,रायपुर महापौर एजाज ढेबर,नगर निगम सभापति प्रमोद दुबे रहे छाया विधायक कन्हैया अग्रवाल ,डीएसपी ललिता मेहरा,
प्रतिष्ठित समाजसेवी सुनील रामदास अग्रवाल,
करनी सेना के अध्यक्ष वीरेन्द्र सिंह तोमर, छत्तीसगढ़ जर्नलिस्ट वेलफेयर अध्यक्ष अमित गौतम, बड़े नामचीन डॉक्टर सहित जेसीआई रायपुर ,रायपुर वेलफेयर फाउंडेशन, लॉयन्स क्लब , रोटरी क्लब, अग्रवाल समाज की अनेक संस्थाएं एवं अनेकों सामाजिक संस्थाओं के अध्यक्ष सदस्य मौजूद रहे।
स्वास्थ मंत्री टी एस सिंह देव ने हेल्पिंग हैंड्स परिवार के कार्यों की सराहना करते हुए कहा उन्होंने रक्त मिलने में होने वाली दिक्कतों को बताते हुए कहा
ब्लड की ज़रूरत इतनी ज्यादा है कि लोग को भटकना पड़ता है इधर उधर, आपलोगों ने इसका बेड़ा उठाया है, आप लोग बहुत ही बढ़िया कार्य कर रहे है,इस मुहिम में हर कदम पर में आप सभी के साथ हमेशा हूं, यह नेक कार्य करने के लिए पूरी टीम को बहुत बहुत बधाई।
कार्यक्रम अध्यक्षता करते हुए सांसद सुनील सोनी ने हेल्पिंग हैंड्स के निरंतर कार्यों कि सराहना करते हुए कहा हेल्पिंग हैंड्स बलोदबजार में यह केंप करिए आपकी पूरी टीम वहा लेके आए वहा के ग्रामीण लोगो को इससे लाभ मिलेगा। मेरा पूरा साथ हमेशा आप लोगो के साथ है। विशिष्ठ अथिति विधायक कुलदीप जुनेजा ने कहा मेरे स्वागत के बजाए में आपकी टीम का स्वागत करना चाहूंगा और उन्होंने हेल्पिंग हैंड्स के अध्यक्ष अंकित अग्रवाल का पुष्पगुच्छ भेट कर सम्मान किया आगे उन्होंने कहा कि आप लोग बहुत ही सराहनीय कार्य कर रहे है आप लोग को सरकार से जो साथ चाहिए बताना हर पल हम आप सबके साथ है। रायपुर पश्चिम विधायक विकाश उपाध्याय ने कहा जब किसी जरूरतमंद को कुछ नीड होती है तो यहां रायपुर में दानदाताओं की कमी नहीं है लेकिन दान को लेना और सही जगह देना इसके लिए में कहना चाहूंगा मुझे हेल्पिंग हैंड्स परिवार से अच्छा ऑप्शन कहीं नजर नहीं आ रहा सही हाथ तक मदद इनकी संस्था हमेशा पहुंचाती है और करोनाकाल से लेकर अभीतक लगातार ये निस्वार्थ भाव से सेवा कार्यों में लगकर लोगो की मदद कर रहे है।


महापौर एजाज ढेबर ने टीम की सराहना करते हुए कहा एक करोड़ रुपए दान करने से भी ज्यादा कीमती एक यूनिट रक्तदान है आप सभी लगे रहे आप सभी अच्छा कार्य कर रहे है। वहीं नगरनिगम सभापति प्रमोद डूबे जी ने बबीता अग्रवाल एवं प्रियंका उपाध्याय की प्रशंशा करते हुए कहा रक्तदान ही सच्ची सेवा है जरूरी नहीं कि आप सेना में रहकर ही देश सेवा करे आप देश के भीतर भी इस प्रकार रक्तदान कर मानव सेवा कर सकते हैं। छाया विधायक कन्हैया अग्रवाल ने हेल्पिंग हैंड्स द्वारा किए गए कारोनाकाल से लेकर अभी तक के कार्यों के बारे में बताते हुए पूरी टीम की प्रशंशा की।
कार्यक्रम में मंचस अथिति के रूप में हेल्पिंग हैंड्स के संरक्षक बंटी सोनी,संरक्षक मनोज गोयल,हेल्पिंग हैंड्स क्लब के अध्यक्ष अंकित अग्रवाल,सचिव उदित अग्रवाल,उपाध्यक्ष,रजत अग्रवाल,भारती मोदी,बबीता अग्रवाल,एकता मलिक रहे
कार्यक्रम में मंच संचालन अंकित चोधरी एवं प्रियंका उपाध्याय द्वारा किया गया|
टीम की ज्योति अग्रवाल एवं बाबी राजपूत द्वारा शिविर में आने वाले सभी लोगो को गेट पर तिलक लगा कर एवं मानव सेवा माधव सेवा बेच पहना कर स्वागत किया जा रहा था। वहीं हर डोनर्स को सर्टिफिकेट एवं एक अच्छे संदेश के साथ गर्मी से पक्षियों को राहत दिलाने हेतु सिकोरा – दाना दिया जा रहा था। हेल्पिंग हैंड्स के सभी सदस्यों का उत्साह देखते ही बनता था उनके उत्साह एवं उनके द्वारा किए जा रहे सम्मान कि तारीफ रक्तदाताओं द्वारा लगातार की जा रही थी।
हेल्पिंग हैंड्स वूमेन विंग्स से दीप्ति अग्रवाल,रिद्धि अग्रवाल, सुनीता पांडे,गरिमा गोयल, रेखा सोनी
हेल्पिंग हैंड्स के सभी स्तंभ अनूप अग्रवाल, शिवम् अग्रवाल,रमेश अग्रवाल,रिंकू केडिया, निखिल अग्रवाल,अमित केडिया बिल्हा,तरुण अग्रवाल बिल्हा,मयंक जैन भिलाई,राहुल अग्रवाल शक्ति,गौरव ठाकुर,नीलेश अग्रवाल,राकेश केसरवानी,लोकेश गर्ग,हिमांशु अग्रवाल,राहुल डनसेना,दलेश्वर रात्रे, अंकुर अग्रवाल,अमित साहू,साहिल शर्मा सहित मॉडल ब्लड बैंक की पूरी टीम मौजूद रही।
हेल्पिंग हैंड्स परिवार के सभी सदस्यों ने अतिथियों सहित सभी रक्तदाताओं का आभार व्यक्त किया एवं कहा को ये रक्त संग्रह ग्रामीण वर्ग के हर लोगो तक राहत पहुचायेगा

Live khabar india

Live Khabar India हिंदी भाषा का एक डिजिटल समाचार पोर्टल है, जो मध्य प्रदेश सहित देशभर की ताजा और विश्वसनीय खबरें पाठकों तक पहुंचाता है। हम राजनीति, अपराध, शिक्षा, मनोरंजन, खेल और जनहित से जुड़े विषयों पर निष्पक्ष एवं तथ्यात्मक रिपोर्टिंग के लिए प्रतिबद्ध हैं।

Related Posts

पीओपी की मूर्तियों के इस्तेमाल और विसर्जन पर रोक, नगर परिषद ने की पर्यावरण संरक्षण की अपील

नसीम खानसांची में गणेश प्रतिमा स्थापना से पहले नगर परिषद की पहल, मिट्टी की पर्यावरण अनुकूल मूर्तियों को प्राथमिकता देने का आह्वानसांची,,,आगामी गणेशोत्सव को लेकर नगर परिषद सांची द्वारा पर्यावरण…

नगर परिषद अध्यक्ष ने किया नवीन कार्यालय भवन का निरीक्षणइसी माह हो सकता है लोकार्पण, आधुनिक सुविधाओं से सुसज्जित तीन मंजिला भवन लगभग तैयार

नसीम खानसांची,,, रेलवे स्टेशन मार्ग पर करीब दो करोड़ रुपये से अधिक की लागत से निर्मित नगर परिषद के नवीन कार्यालय भवन का निर्माण कार्य लगभग पूर्ण हो चुका है।…

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

You Missed

पीओपी की मूर्तियों के इस्तेमाल और विसर्जन पर रोक, नगर परिषद ने की पर्यावरण संरक्षण की अपील

पीओपी की मूर्तियों के इस्तेमाल और विसर्जन पर रोक, नगर परिषद ने की पर्यावरण संरक्षण की अपील

नगर परिषद अध्यक्ष ने किया नवीन कार्यालय भवन का निरीक्षणइसी माह हो सकता है लोकार्पण, आधुनिक सुविधाओं से सुसज्जित तीन मंजिला भवन लगभग तैयार

नगर परिषद अध्यक्ष ने किया नवीन कार्यालय भवन का निरीक्षणइसी माह हो सकता है लोकार्पण, आधुनिक सुविधाओं से सुसज्जित तीन मंजिला भवन लगभग तैयार

जुआ खेलते सात जुआरी दबोचेसांची पुलिस की चिरोली में कार्रवाई, ₹32,600 नकद और ताश के 52 पत्ते जब्त

जुआ खेलते सात जुआरी दबोचेसांची पुलिस की चिरोली में कार्रवाई, ₹32,600 नकद और ताश के 52 पत्ते जब्त

अवैध शराब पर पुलिस का शिकंजागुलगांव के ज्ञानपुरा में छापेमारी, दो हजार लीटर कच्ची शराब नष्ट, एक आरोपी गिरफ्तार

अवैध शराब पर पुलिस का शिकंजागुलगांव के ज्ञानपुरा में छापेमारी, दो हजार लीटर कच्ची शराब नष्ट, एक आरोपी गिरफ्तार
फर्जी शादी घोटाला: पूर्व मंत्री गोपाल भार्गव के रिश्तेदार गिरफ्तार, 5,923 शादियों के नाम पर बांटे ₹30.18 करोड़

आमखेड़ा गांव पर राष्ट्रीय राजमार्ग आवारा पशुओं की गिरफ्त में ।दुर्घटनाओं का बढा अंधेशा

आमखेड़ा गांव पर राष्ट्रीय राजमार्ग आवारा पशुओं की गिरफ्त में ।दुर्घटनाओं का बढा अंधेशा