मकर सक्रांति पर्व के उपलक्ष्य में आनंद उत्सव का आयोजन

नसीमखान


विधायक डॉ चौधरी सहित जनप्रतिनिधियों व अधिकारियों ने दी मकर संक्रांति पर्व की शुभकामनाएं

रायसेन,
रायसेन स्थित शासकीय कन्या हायर सेकेण्डरी स्कूल मैदान में नगर पालिका परिषद द्वारा मकर संक्रांति पर्व के उपलक्ष्य में आनंद उत्सव का आयोजन किया गया। जिसमें सांची विधायक डॉ प्रभुराम चौधरी, जिला पंचायत अध्यक्ष श्री यशवंत मीणा, नगर पालिका अध्यक्ष श्रीमती सविता सेन, कलेक्टर श्री अरविंद दुबे तथा जिला पंचायत सीईओ श्रीमती अंजू पवन भदौरिया द्वारा पतंग उड़ाकर उत्सव का शुभारंभ किया गया।
इस अवसर पर विधायक डॉ चौधरी ने सभी को मकर संक्रांति पर्व की शुभकामनाएं देते हुए कहा कि मकर संक्रांति का पर्व भारतीय संस्कृति, परंपरा और आस्था का प्रतीक है। यह दिन सूर्य के उत्तरायण होने और नई ऊर्जा, नई सकारात्मकता तथा उन्नति के शुभ संदेश के साथ आता है। यह त्यौहार हमारे जीवन में समृद्धि, स्वास्थ्य और सद्भावना का संचार करता है। उन्होंने बताया कि प्रदेश के मुख्यमंत्री डॉ मोहन यादव के नेतृत्व में सरकार द्वारा सम्पूर्ण प्रदेश में 28 जनवरी तक आनंद उत्सव मनाया जा रहा है। इसी क्रम में यह आयोजन किया गया है। जिसका उद्देश्य बच्चों तथा युवाओं को पारम्परिक खेलों से जोड़े रखना भी है। आनंद उत्सव में जिला पंचायत अध्यक्ष श्री मीणा, कलेक्टर श्री दुबे तथा जिला पंचायत सीईओ श्रीमती भदौरिया सहित स्थानीय जनप्रतिनिधियों ने भी सभी को मकर संक्रांति पर्व की शुभकामनाएं दीं। इस अवसर पर एसडीएम श्री मुकेश सिंह, सीएमओ रायसेन सुरेखा जाटव सहित अनेक विभागों के अधिकारी, कर्मचारी तथा स्कूली छात्राएं उपस्थित रहीं।

  • editornaseem

    Related Posts

    33 केवी आमखेड़ा फीडर पर रविवार को होगा मेंटेनेंस, दो घंटे बिजली रहेगी बंद

    नसीम खानसांची,,, दीपावली के प्रमुख त्योहार को देखते हुए नगर की विद्युत व्यवस्था दुरुस्त करने के लिए 33 केवी आमखेड़ा फीडर पर मेंटेनेंस कार्य किया जाएगा।जानकारी के अनुसार दिनांक 01/11/26…

    आज सांची मे सरदार वल्लभ भाई पटेल जयंती मनाई गई उनके चित्र पर माल्यार्पण कर उन्हें याद किया गया

    नसीम खानसांची ,,,आज नगर में लौह पुरुष बल्लभ भाई पटेल की जयंती धूमधाम से मनाई गई इस अवसर पर बडी संख्या में लोग उपस्थित रहे ।जानकारी के अनुसार आज सांची…

    Leave a Reply

    Your email address will not be published. Required fields are marked *

    You Missed

    33 केवी आमखेड़ा फीडर पर रविवार को होगा मेंटेनेंस, दो घंटे बिजली रहेगी बंद

    33 केवी आमखेड़ा फीडर पर रविवार को होगा मेंटेनेंस, दो घंटे बिजली रहेगी बंद

    आज सांची मे सरदार वल्लभ भाई पटेल जयंती मनाई गई उनके चित्र पर माल्यार्पण कर उन्हें याद किया गया

    आज सांची मे सरदार वल्लभ भाई पटेल जयंती मनाई गई उनके चित्र पर माल्यार्पण कर उन्हें याद किया गया

    शासन ने घोषित किया दीपावली अवकाश, शिक्षा विभाग ने जारी कर दिए प्रशिक्षण के आदेशधनतेरस के दिन भी शिक्षकों को प्रशिक्षण में होना पड़ेगा शामिल, समग्र शिक्षक संघ ने जताई नाराजगी

    शासन ने घोषित किया दीपावली अवकाश, शिक्षा विभाग ने जारी कर दिए प्रशिक्षण के आदेशधनतेरस के दिन भी शिक्षकों को प्रशिक्षण में होना पड़ेगा शामिल, समग्र शिक्षक संघ ने जताई नाराजगी

    बच्चों के बेहतर स्वास्थ्य एवं पोषण के लिए आईएसआरडी ने 150 परिवारों को बांटा राशन।पांच गांवों के बच्चों के परिवारों को मिला सहयोग, पोषण स्तर में सुधार का प्रयास

    बच्चों के बेहतर स्वास्थ्य एवं पोषण के लिए आईएसआरडी ने 150 परिवारों को बांटा राशन।पांच गांवों के बच्चों के परिवारों को मिला सहयोग, पोषण स्तर में सुधार का प्रयास

    सांची में करवा चौथ का पर्व हर्षोल्लास से मनाया, सुहागिनों ने पति की लंबी उम्र के लिए रखा निर्जला व्रत

    सांची में करवा चौथ का पर्व हर्षोल्लास से मनाया, सुहागिनों ने पति की लंबी उम्र के लिए रखा निर्जला व्रत

    सांची निवासी बघेल बने अनाज तिलहन व्यापार संघ के अध्यक्ष, दी बधाई

    सांची निवासी बघेल बने अनाज तिलहन व्यापार संघ के अध्यक्ष, दी बधाई