मण्डीदीप में जिला स्तरीय युवा संगम मेला सम्पन्न

नसीमखान

रायसेन,
रायसेन जिले के मण्डीदीप स्थित के ग्रेफाइट हायर सेकंड्री स्कूल में भोजपुर विधायक श्री सुरेन्द्र पटवा के मुख्य आतिथ्य में “युवा संगम“ रोजगार दिवस, अप्रेंटरशिप मेला एवं रोजगार मेले का आयोजन संपन्न हुआ। युवा संगम कार्यक्रम में नगर पालिका अध्यक्ष श्रीमती प्रियंका अग्रवाल सहित स्थानीय जनप्रतिनिधि भी उपस्थित रहे। विधायक श्री सुरेन्द्र पटवा द्वारा शासन की विभिन्न स्वरोजगार योजनाओं के अंतर्गत हितग्राहियों को हितलाभ वितरण किया गया। जिले में विभिन्न स्वरोजगार योजनाओं के 1626 प्रकरणों में रू. 839.80 लाख रू की ऋण राशि हितग्राहियों को स्वरोजगार स्थापना हेतु वितरित की गई।
अप्रेंटरशिप मेले में भोपाल एवं औद्योगिक क्षेत्र मण्डीदीप की विभिन्न कम्पनियों में नाहर स्पीनिंग मिल्स, एरिस्टो फार्मास्यूटिकल्स, आइशर ट्रेक्टर्स, अनंत स्पीनिंग मिल्स, हॉकआई सिक्योरिटी, इन्सुलेटर एण्ड इलेक्ट्रिकल्स कंपनी, आई डब्ल्यू आई स्टेशनरी, मैक्सन हैल्थकेयर लि०, ल्यूपिन लि. नवभारत फर्टीलाइजर्स, सेंट आर सेटी, वाल्वो आयसर बगरोदा, टेस्ला ट्रांसफार्मर्स एवं जाब मंत्र इत्यादि द्वारा अपने स्टाल लगाकर मेले में उपस्थित हुये बेरोजगार युवक/युवतियों का पंजीयन किया गया। युवाओं के इन्टरव्यू आयोजित कर चयनित आवेदकों को रोजगार उपलब्ध कराया जावेगा। कार्यक्रम में श्री चंद्रशेखर श्रीवास्तव एसडीएम गौहरगंज, श्री मीणा सीईओ जनपद पंचायत ओबेदुल्लागंज, श्री एच एस सोनी अग्रणी जिला प्रबंधक, श्री प्रशांत जैन मुख्य नगरपालिका अधिकारी मण्डीदीप सहित अन्य अधिकारी भी उपस्थित रहे।

  • editornaseem

    Related Posts

    कन्या छात्रावास में उत्साह और उमंग के साथ मनाया मध्यप्रदेश स्थापना दिवसछात्राओं ने सांस्कृतिक प्रस्तुतियों, कविता और निबंध के माध्यम से दिखाई अपनी प्रतिभा

    नसीम खानसांची,,,शासकीय अनुसूचित जाति कन्या छात्रावास सांची में मध्यप्रदेश स्थापना दिवस हर्षोल्लास एवं उत्साह के साथ मनाया गया। इस अवसर पर छात्रावास की छात्राओं ने विभिन्न सांस्कृतिक गतिविधियों में उत्साहपूर्वक…

    33 केवी आमखेड़ा फीडर पर रविवार को होगा मेंटेनेंस, दो घंटे बिजली रहेगी बंद

    नसीम खानसांची,,, दीपावली के प्रमुख त्योहार को देखते हुए नगर की विद्युत व्यवस्था दुरुस्त करने के लिए 33 केवी आमखेड़ा फीडर पर मेंटेनेंस कार्य किया जाएगा।जानकारी के अनुसार दिनांक 01/11/26…

    Leave a Reply

    Your email address will not be published. Required fields are marked *

    You Missed

    कन्या छात्रावास में उत्साह और उमंग के साथ मनाया मध्यप्रदेश स्थापना दिवसछात्राओं ने सांस्कृतिक प्रस्तुतियों, कविता और निबंध के माध्यम से दिखाई अपनी प्रतिभा

    कन्या छात्रावास में उत्साह और उमंग के साथ मनाया मध्यप्रदेश स्थापना दिवसछात्राओं ने सांस्कृतिक प्रस्तुतियों, कविता और निबंध के माध्यम से दिखाई अपनी प्रतिभा

    33 केवी आमखेड़ा फीडर पर रविवार को होगा मेंटेनेंस, दो घंटे बिजली रहेगी बंद

    33 केवी आमखेड़ा फीडर पर रविवार को होगा मेंटेनेंस, दो घंटे बिजली रहेगी बंद

    आज सांची मे सरदार वल्लभ भाई पटेल जयंती मनाई गई उनके चित्र पर माल्यार्पण कर उन्हें याद किया गया

    आज सांची मे सरदार वल्लभ भाई पटेल जयंती मनाई गई उनके चित्र पर माल्यार्पण कर उन्हें याद किया गया

    शासन ने घोषित किया दीपावली अवकाश, शिक्षा विभाग ने जारी कर दिए प्रशिक्षण के आदेशधनतेरस के दिन भी शिक्षकों को प्रशिक्षण में होना पड़ेगा शामिल, समग्र शिक्षक संघ ने जताई नाराजगी

    शासन ने घोषित किया दीपावली अवकाश, शिक्षा विभाग ने जारी कर दिए प्रशिक्षण के आदेशधनतेरस के दिन भी शिक्षकों को प्रशिक्षण में होना पड़ेगा शामिल, समग्र शिक्षक संघ ने जताई नाराजगी

    बच्चों के बेहतर स्वास्थ्य एवं पोषण के लिए आईएसआरडी ने 150 परिवारों को बांटा राशन।पांच गांवों के बच्चों के परिवारों को मिला सहयोग, पोषण स्तर में सुधार का प्रयास

    बच्चों के बेहतर स्वास्थ्य एवं पोषण के लिए आईएसआरडी ने 150 परिवारों को बांटा राशन।पांच गांवों के बच्चों के परिवारों को मिला सहयोग, पोषण स्तर में सुधार का प्रयास

    सांची में करवा चौथ का पर्व हर्षोल्लास से मनाया, सुहागिनों ने पति की लंबी उम्र के लिए रखा निर्जला व्रत

    सांची में करवा चौथ का पर्व हर्षोल्लास से मनाया, सुहागिनों ने पति की लंबी उम्र के लिए रखा निर्जला व्रत