मध्यप्रदेश विराट प्रेस क्लब : पत्रकारिता के स्वाभिमान का नया प्रहरी


रिपोर्टर दीपक कुमार गर्ग

मध्यप्रदेश विराट प्रेस क्लब की अति आवश्यक बैठक रविवार को उच्च विश्रामगृह शहडोल में संपन्न हुई, जहां पत्रकारिता के सरस्वती पुत्रों ने एकजुट होकर प्रदेश, संभाग और जिला स्तरीय कार्यकारिणी का गठन किया। इस बैठक में सर्वसम्मति से मध्यप्रदेश विराट प्रेस क्लब को विधिवत पंजीकृत संगठन बनाने आवश्यक कार्यवाही पूर्ण की गई। यह एक महत्वपूर्ण कदम है, जिससे यह संगठन कानूनी रूप से और अधिक प्रभावी ढंग से कार्य करेगा। अब यह प्रेस क्लब न केवल पत्रकारों के अधिकारों की रक्षा करेगा, बल्कि किसी भी अन्याय या उत्पीड़न की स्थिति में कानूनी लड़ाई लड़ने में भी सक्षम होगा। अब सच के लिए लड़ने वालों को संगठन का मजबूत कवच मिल सकेगा।

शहडोल। उच्च विश्राम गृह शहडोल में रविवार, 16 फरवरी 2025 को मध्यप्रदेश विराट प्रेस क्लब की बैठक आयोजित की गई। इसमें प्रदेश, संभाग और जिला स्तर की कार्यकारिणी का गठन किया गया, जिसमें आधा सैकड़ा से अधिक पत्रकार बंधु शामिल हुए। बैठक में सर्वसम्मति से क्लब को विधिवत पंजीकृत संगठन बनाने आवश्यक कार्यवाही पूर्ण की गई, जिससे यह कानूनी रूप से और अधिक प्रभावी ढंग से कार्य करेगा। संरक्षक और मार्गदर्शक मंडल में डॉ. नरेंद्र तिवारी (अधिमान्य पत्रकार), हाजी लुकमान अली और गणेश प्रताप सिंह को शामिल किया गया। प्रांतीय कार्यकारिणी में प्रदेश अध्यक्ष राहुल सिंह राणा, कार्यकारी अध्यक्ष मनोज सिंह, प्रदेश महासचिव अनिल द्विवेदी, उपाध्यक्ष संजीव निगम, सचिव शुभम तिवारी और प्रतीक मिश्रा, सह सचिव राजीव सिंह, प्रदेश प्रवक्ता चंदन कुमार वर्मा, कोषाध्यक्ष जीतेन्द्र विश्वकर्मा और कार्यकारिणी सदस्य के रूप में सुनीता सिंह को जिम्मेदारी देने का प्रस्ताव पारित किया गया। संभागीय कार्यकारिणी में संभागीय अध्यक्ष पुष्पेंद्र चतुर्वेदी, महासचिव अखिलेश मिश्रा, कार्यकारी अध्यक्ष अनिल तिवारी और अखिलेश द्विवेदी, उपाध्यक्ष शैलेन्द्र द्विवेदी, गोपाल जेठानी और शेखर खान, सचिव छोटेलाल गुप्ता, सतेंद्र सोनी, संतोष गुप्ता और शेख समीर, सह सचिव करण सिंह चंदेल और सगीर खान, कोषाध्यक्ष और संभागीय प्रवक्ता श्यामदास मानिकपुरी का प्रस्ताव में सामने आये। जिला कार्यकारिणी शहडोल में अध्यक्ष शैलेन्द्र तिवारी, महासचिव अजय पाल, कार्यकारी अध्यक्ष हारून रसीद खान, शत्रुघ्न चतुर्वेदी और शमीम खान, उपाध्यक्ष पुष्पेंद्र मिश्रा, आशीष कचेर, सुनील द्विवेदी, अमर श्रीवास्तब और सुनील मिश्रा, सचिव प्रमोद विश्वकर्मा, लक्ष्मण सिंह और तूफेल खान, सह सचिव हबीब खान और कोषाध्यक्ष अमित गुप्ता का नाम प्रस्तावित किया गया।
बैठक में निर्णय लिया गया कि यह संगठन अब पत्रकारों के अधिकारों की रक्षा करेगा और किसी भी अन्याय या उत्पीड़न के खिलाफ कानूनी लड़ाई लड़ने में मदद करेगा। संगठन का लक्ष्य हर पत्रकार को सुरक्षा प्रदान करना और पत्रकारिता के मूल्यों को सशक्त बनाना रहेगा।

यह सिर्फ संगठन नहीं, मिशन है

आज का दौर पत्रकारिता के लिए चुनौतियों से भरा है कभी दबाव, कभी सेंसरशिप, कभी धमकियां और कभी असुरक्षा लेकिन मध्यप्रदेश विराट प्रेस क्लब अब हर पत्रकार के लिए एक ऐसा मंच बनेगा, जहां से कोई भी आवाज दबाई नहीं जाएगी। यह संगठन उन पत्रकारों के लिए एक अटूट कवच बनेगा, जो कलम की धार से सत्ता से सवाल करते हैं, जो जनता के लिए सच्चाई को उजागर करने की हिम्मत रखते हैं।

नई कार्यकारिणी, नई ऊर्जा, नया जोश

इस क्रांतिकारी बैठक में पत्रकारों के सबसे सशक्त योद्धाओं को संगठन की कमान सौंपी गई। नए नेतृत्व के साथ संगठन को अखंड मजबूती और अटूट एकता की दिशा में आगे बढ़ाया जाएगा। कार्यकारिणी में शामिल नाम पत्रकारिता के संघर्षशील और साहसिक कलमवीरों का प्रतिनिधित्व करते हैं। बैठक में हाजी लुकमान सिंह, डॉ. नरेंद्र तिवारी, गणेश प्रताप सिंह दादू, राहुल सिंह राणा, पुष्पेंद्र चतुर्वेदी, मनोज सिंह, अनिल द्विवेदी, अखिलेश मिश्रा, अनिल तिवारी, जीतेन्द्र विश्वकर्मा, गणेश केवट, प्रतीक मिश्रा, शैलेन्द्र तिवारी, पुष्पेंद्र मिश्रा, छोटे गुप्ता, शैलेन्द्र द्विवेदी,अजय पाल जैसे समर्पित पत्रकार शामिल हैं। इनके अलावा प्रमोद कुमार विश्वकर्मा, अमित गुप्ता, गोपाल जेठानी, सत्येंद्र कुमार सोनी, लक्ष्मण सिंह, संजीव निगम, अखिलेश द्विवेदी, कर्ण सिंह चंदेल, आशीष कचेर, शेखर खान, शेख समीर, श्याम दास मानिकपुरी, चंदन कुमार वर्मा और सुनील कुमार मिश्रा भी उपस्थिति रहें । यह टीम संगठन को नए आयाम देने और पत्रकारों के हक के लिए निर्णायक भूमिका निभाएगी।

अन्याय के खिलाफ एकजुट प्रतिकार

अब कोई पत्रकार अकेला नहीं होगा। अब कोई भी सत्य की खोज में संघर्ष करता पत्रकार खुद को असहाय महसूस नहीं करेगा। मध्यप्रदेश विराट प्रेस क्लब हर उत्पीड़ित, हर अन्याय के शिकार, हर सच के लिए संघर्षरत पत्रकार के साथ खड़ा रहेगा। अगर किसी भी पत्रकार पर दबाव बनाया गया, किसी के खिलाफ गलत कार्रवाई हुई, तो पूरा संगठन उसके साथ कंधे से कंधा मिलाकर खड़ा होगा।

हर जिले में होगा मजबूती से विस्तार

संगठन को हर जिले, हर संभाग में विस्तार दिया जाएगा। बैठक में निर्णय लिया गया कि प्रदेश भर के पत्रकारों को एकजुट करने के लिए विशेष अभियान चलाया जाएगा। नियमित बैठकों, वर्कशॉप, कानूनी सहायता और सुरक्षा तंत्र को मजबूत करने की रणनीति बनाई गई है। यह संगठन सिर्फ नाम का संगठन नहीं रहेगा, बल्कि पत्रकारिता के संघर्षों का सबसे ताकतवर हथियार बनेगा। अब वक्त आ गया है कि हर पत्रकार मध्यप्रदेश विराट प्रेस क्लब के साथ जुड़े और अपनी आवाज को और मजबूत बनाए। यह सिर्फ संगठन नहीं, क्रांति की पहली लहर है। अगर आप पत्रकार हैं, अगर आप सच के लिए लड़ते हैं, अगर आपको अपनी सुरक्षा और सम्मान की चिंता है तो इस आंदोलन का हिस्सा बनें। क्योंकि अब लड़ाई व्यक्तिगत नहीं, सामूहिक होगी।

  • editornaseem

    Related Posts

    कन्या छात्रावास में उत्साह और उमंग के साथ मनाया मध्यप्रदेश स्थापना दिवसछात्राओं ने सांस्कृतिक प्रस्तुतियों, कविता और निबंध के माध्यम से दिखाई अपनी प्रतिभा

    नसीम खानसांची,,,शासकीय अनुसूचित जाति कन्या छात्रावास सांची में मध्यप्रदेश स्थापना दिवस हर्षोल्लास एवं उत्साह के साथ मनाया गया। इस अवसर पर छात्रावास की छात्राओं ने विभिन्न सांस्कृतिक गतिविधियों में उत्साहपूर्वक…

    33 केवी आमखेड़ा फीडर पर रविवार को होगा मेंटेनेंस, दो घंटे बिजली रहेगी बंद

    नसीम खानसांची,,, दीपावली के प्रमुख त्योहार को देखते हुए नगर की विद्युत व्यवस्था दुरुस्त करने के लिए 33 केवी आमखेड़ा फीडर पर मेंटेनेंस कार्य किया जाएगा।जानकारी के अनुसार दिनांक 01/11/26…

    Leave a Reply

    Your email address will not be published. Required fields are marked *

    You Missed

    कन्या छात्रावास में उत्साह और उमंग के साथ मनाया मध्यप्रदेश स्थापना दिवसछात्राओं ने सांस्कृतिक प्रस्तुतियों, कविता और निबंध के माध्यम से दिखाई अपनी प्रतिभा

    कन्या छात्रावास में उत्साह और उमंग के साथ मनाया मध्यप्रदेश स्थापना दिवसछात्राओं ने सांस्कृतिक प्रस्तुतियों, कविता और निबंध के माध्यम से दिखाई अपनी प्रतिभा

    33 केवी आमखेड़ा फीडर पर रविवार को होगा मेंटेनेंस, दो घंटे बिजली रहेगी बंद

    33 केवी आमखेड़ा फीडर पर रविवार को होगा मेंटेनेंस, दो घंटे बिजली रहेगी बंद

    आज सांची मे सरदार वल्लभ भाई पटेल जयंती मनाई गई उनके चित्र पर माल्यार्पण कर उन्हें याद किया गया

    आज सांची मे सरदार वल्लभ भाई पटेल जयंती मनाई गई उनके चित्र पर माल्यार्पण कर उन्हें याद किया गया

    शासन ने घोषित किया दीपावली अवकाश, शिक्षा विभाग ने जारी कर दिए प्रशिक्षण के आदेशधनतेरस के दिन भी शिक्षकों को प्रशिक्षण में होना पड़ेगा शामिल, समग्र शिक्षक संघ ने जताई नाराजगी

    शासन ने घोषित किया दीपावली अवकाश, शिक्षा विभाग ने जारी कर दिए प्रशिक्षण के आदेशधनतेरस के दिन भी शिक्षकों को प्रशिक्षण में होना पड़ेगा शामिल, समग्र शिक्षक संघ ने जताई नाराजगी

    बच्चों के बेहतर स्वास्थ्य एवं पोषण के लिए आईएसआरडी ने 150 परिवारों को बांटा राशन।पांच गांवों के बच्चों के परिवारों को मिला सहयोग, पोषण स्तर में सुधार का प्रयास

    बच्चों के बेहतर स्वास्थ्य एवं पोषण के लिए आईएसआरडी ने 150 परिवारों को बांटा राशन।पांच गांवों के बच्चों के परिवारों को मिला सहयोग, पोषण स्तर में सुधार का प्रयास

    सांची में करवा चौथ का पर्व हर्षोल्लास से मनाया, सुहागिनों ने पति की लंबी उम्र के लिए रखा निर्जला व्रत

    सांची में करवा चौथ का पर्व हर्षोल्लास से मनाया, सुहागिनों ने पति की लंबी उम्र के लिए रखा निर्जला व्रत