महिला से अभद्रता करने पर तहसीलदार को हटाने रघुवंशी समाज ने कलेक्टर के नाम सौंपा ज्ञापन

वसीम कुरैशी रिपोर्टर

देवरी तहसीलदार को हटाने रघुवंशी समाज ने खोला मोर्चा,महिला से अभद्रता पर रघुवंशी समाज नाराज रैली निकालकर ज्ञापन सौंपा व एफआईआर की मांग की

रायसेन।देवरी में एक रघुवंशी समाज की महिला के साथ मोबाइल फोन पर देवरी तहसीलदार द्वारा अभद्रता की गई।जिससे रघुवंशी समाज ने देवरी तहसीलदार द्वारा नाराजगी जाहिर करते हुए मोर्चा खोल दिया है।ज्ञापन सौंपकर कलेक्टर अरविंद दुबे से उसे जल्द हटाने की मांग की है।
सीएम हेल्पलाइन 181 में की गई शिकायत को बंद कराने देवरी के तहसीलदार ने महिला को फोन पर धमकाया था।देवरी तहसील के करहैया गांव में रहने वाले किसान राजेंद्र रघुवंशी की पत्नी सुनीला बाई को तहसीलदार द्वारा फोन पर धमकाने का मामला तूल पकड़ने लगा है। इस घटना से नाराज रघुवंशी समाज के लोग नगर की नर्मदा कॉलोनी में एकत्रित हुए। वहां उन्होंने घटना को लेकर चर्चा की और तहसीलदार पर एफआईआर दर्ज कराने की बात कही।इसके बाद समाज के लोगों के साथ अन्य लोग रैली के रूप में देवरी थाने पहुंचे और वहां उन्होंने थाना प्रभारी को शिकायती आवेदन दिया। इसके माध्यम से उन्होंने पूरा घटनाक्रम बताते हुए देवरी तहसीलदार पर एफआईआर दर्ज कराने की मांग की। इस दौरान रघुवंशी समाज के जिला अध्यक्ष रामेश्वर रघुवंशी, देवरी अध्यक्ष जगदीश प्रसाद रघुवंशी ,नगर परिषद अध्यक्ष रविंद्र रघुवंशी, किसान यूनियन के मुकेश शर्मा , वीरेंद्र राजपूत , चोखेलाल लोधी त्रिभुवन दुबे, संतोष रघुवंशी , पुरुषोत्तम रघुवंशी , कृष्ण कुमार रघुवंशी , प्रताप लोधी , गरुड़ रघुवंशी , जितेंद्र पटेल सहित जनप्रतिनिधि और समाजसेवी मौजूद रहे।

तीन नंबरों से फोन कर धमकाने की शिकायत…..
शिकायत में किसान राजेंद्र रघुवंशी ने बताया कि उन्होंने सीएम हेल्पलाइन में शिकायत की थी। 18 अगस्त को वे जरूरी कार्य से घर से बाहर गए हुए थे। मोबाइल घर पर छूट गया था। उनके फोन नंबर 9893691266 परउनकी धर्मपत्नी को देवरी तहसीलदार ने फोन कर सीएम हेल्पलाइन में की गई शिकायत बंद कराने के लिए धमकाया।
उनके द्वारा 7970030539, 8109097954, 9109866560 इन नंबरों से काल किया गया। फोन पर उन्होंने टीआई को भेजकर थाने में बंद कराने की धमकी भी दी। धमकी की बात सुनकर राजेंद्र की पत्नी सुनीला बाई का बीपी बढ़ गया और वे चक्कर खाकर घर में ही गिर पड़ीं। इस घटना की शिकायत कलेक्टर अरविंद दुबे से भी की गई है।

नसीम खान संपादक

  • editornaseem

    Related Posts

    फोरलेन की जद में आने वाले सैकड़ों मकान मालिकों में चिंतानोटिस की भनक से मची हलचल, भवन बचाने की तैयारी में जुटे लोग; आज शिवमंदिर चौराहे पर बैठक

    नसीम खानसांची,,,, नगर से गुजरने वाले राष्ट्रीय राजमार्ग को फोरलेन में तब्दील किए जाने की सुगबुगाहट ने मार्ग के दायरे में आने वाले सैकड़ों भवन मालिकों की चिंता बढ़ा दी…

    आधी रात पुलिस ने महिला का शव बरामद कर परिजनों को सौंपाबीमारी के चलते कई दिनों से अस्वस्थ थी महिला, वार्डवासियों की सूचना पर पहुंची पुलिस

    नसीम खानसांची,,,वार्ड क्रमांक 14 स्थित गुलगांव रोड ओवरब्रिज के समीप बुधवार-गुरुवार की दरमियानी रात उस समय अफरा-तफरी का माहौल बन गया, जब एक मकान में रह रही वृद्ध महिला की…

    Leave a Reply

    Your email address will not be published. Required fields are marked *

    You Missed

    फोरलेन की जद में आने वाले सैकड़ों मकान मालिकों में चिंतानोटिस की भनक से मची हलचल, भवन बचाने की तैयारी में जुटे लोग; आज शिवमंदिर चौराहे पर बैठक

    फोरलेन की जद में आने वाले सैकड़ों मकान मालिकों में चिंतानोटिस की भनक से मची हलचल, भवन बचाने की तैयारी में जुटे लोग; आज शिवमंदिर चौराहे पर बैठक

    आधी रात पुलिस ने महिला का शव बरामद कर परिजनों को सौंपाबीमारी के चलते कई दिनों से अस्वस्थ थी महिला, वार्डवासियों की सूचना पर पहुंची पुलिस

    आधी रात पुलिस ने महिला का शव बरामद कर परिजनों को सौंपाबीमारी के चलते कई दिनों से अस्वस्थ थी महिला, वार्डवासियों की सूचना पर पहुंची पुलिस

    विधायक शरद कोल के नेतृत्व में निकली विशाल समरसता संकल्प यात्रा

    विधायक शरद कोल के नेतृत्व में निकली विशाल समरसता संकल्प यात्रा

    पारदी मोहल्ले में पुलिस की बड़ी कार्रवाई, 12 आरोपियों पर शिकंजासांची-सलामतपुर पुलिस की संयुक्त टीम ने 3000 लीटर लाहन नष्ट किया, 141 लीटर से अधिक कच्ची व देशी शराब तथा तीन मोटरसाइकिलें जब्त

    पारदी मोहल्ले में पुलिस की बड़ी कार्रवाई, 12 आरोपियों पर शिकंजासांची-सलामतपुर पुलिस की संयुक्त टीम ने 3000 लीटर लाहन नष्ट किया, 141 लीटर से अधिक कच्ची व देशी शराब तथा तीन मोटरसाइकिलें जब्त

    पुलिस की सतर्कता से अपराधियों पर अंकुश, प्रतिदिन निकल रहा फ्लैगमार्चपुलिस की सतर्कता से अपराधियों पर अंकुश,शाम ढलते ही नगर की सड़कों पर पुलिस की गश्त, जुआ-सट्टा और अवैध शराब कारोबारियों में बढ़ा खौफ

    पुलिस की सतर्कता से अपराधियों पर अंकुश, प्रतिदिन निकल रहा फ्लैगमार्चपुलिस की सतर्कता से अपराधियों पर अंकुश,शाम ढलते ही नगर की सड़कों पर पुलिस की गश्त, जुआ-सट्टा और अवैध शराब कारोबारियों में बढ़ा खौफ

    अवैज्ञानिक स्पीड ब्रेकर से त्रस्त सांची ।लोगों का रातभर सोना भी दुष्वार।बार-बार शिकायत के बाद भी नहीं जागा प्रशासन, रातभर गूंजते धमाकों से रहवासी परेशान

    अवैज्ञानिक स्पीड ब्रेकर से त्रस्त सांची ।लोगों का रातभर सोना भी दुष्वार।बार-बार शिकायत के बाद भी नहीं जागा प्रशासन, रातभर गूंजते धमाकों से रहवासी परेशान