मुख्यमंत्री श्री चौहान ने भोपाल में किया लाड़ली बहना योजना का शुभारंभ


जिले की 15 हजार से अधिक महिलाएं शुभारंभ कार्यक्रम में हुई शामिल
कलेक्ट्रेट सभाकक्ष में जनप्रतिनिधियों, अधिकारियों तथा महिलाओं ने देखा लाड़ली बहना योजना का शुभारंभ कार्यक्रम

नसीम खान संपादक
मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान द्वारा 05 मार्च को भोपाल में आयोजित प्रदेश स्तरीय कार्यक्रम में मुख्यमंत्री लाड़ली बहना योजना का शुभारंभ किया गया। इस प्रदेश स्तरीय कार्यक्रम में जिले की लगभग 15 हजार से अधिक महिलाएं शामिल हुईं। रायसेन में लाड़ली लक्ष्मी वाटिका से जिला पंचायत अध्यक्ष श्री यशवंत मीणा तथा नगर पालिका अध्यक्ष श्रीमती सविता सेन द्वारा बसों को हरी झण्डी दिखाकर रवाना किया गया। इस अवसर पर कलेक्टर श्री अरविंद दुबे, पुलिस अधीक्षक श्री विकास शहवाल, जिला पंचायत सीईओ श्रीमती अंजू भदौरिया सहित अन्य अधिकारी भी उपस्थित रहे। उन्होंने महिलाओं से भी चर्चा की तथा लाड़ली बहना योजना के बारे में जानकारी दी। महिलाएं भी काफी उत्साहित थीं तथा लाड़ली बहना योजना शुरू करने के लिए बधाई गीत गाकर मुख्यमंत्री श्री चौहान को धन्यवाद दिया।

मुख्यमंत्री श्री चौहान के जन्मदिवस के उपलक्ष्य में किया गया पौधरोपण

मुख्यमंत्री श्री शिवराज सिंह चौहान के जन्मदिवस के उपलक्ष्य में तथा लाड़ली बहना योजना के शुभारंभ अवसर पर रायसेन जिले में अंकुर अभियान के तहत वृहद स्तर पर पौधरोपण किया गया। रायसेन स्थित सर्किट हाउस परिसर में जिला पंचायत अध्यक्ष श्री यशवंत मीणा, नगर पालिका अध्यक्ष श्रीमती सविता सेन, कलेक्टर श्री अरविंद दुबे, पुलिस अधीक्षक श्री विकास शहवाल तथा जिला पंचायत सीईओ श्रीमती अंजू पवन भदौरिया द्वारा पौधरोपण किया गया। जिला मुख्यालय के साथ ही सभी तहसीलों एवं जनपद क्षेत्रों में भी पौधरोपण किया गया तथा वायुदूत एप पर पंजीयन कर पौधरोपण की फोटो तथा जानकारी अपलोड की गई। नागरिकों से भी पर्यावरण संरक्षण एवं संवर्धन में योगदान देते हुए अधिक से अधिक संख्या में पौधरोपण करने तथा उनकी देखभाल, सुरक्षा करने की अपील की गई, जिससे कि पौधे वृक्ष का आकार ले सकें।

कलेक्ट्रेट सभाकक्ष में जनप्रतिनिधियों, अधिकारियों तथा महिलाओं ने देखा लाड़ली बहना योजना का शुभारंभ कार्यक्रम

मुख्यमंत्री श्री शिवराज सिंह चौहान द्वारा 05 मार्च को भोपाल में आयोजित प्रदेश स्तरीय कार्यक्रम में मुख्यमंत्री लाड़ली बहना योजना का शुभारंभ किया गया। रायसेन में कलेक्ट्रेट स्थित सभाकक्ष में जिला पंचायत अध्यक्ष श्री यशवंत मीणा, नगर पालिका अध्यक्ष श्रीमती सविता सेन, कलेक्टर श्री अरविंद दुबे, जिला पंचायत सीईओ श्रीमती अंजू पवन भदौरिया सहित अन्य अधिकारियों तथा महिलाओं ने मुख्यमंत्री श्री चौहान के कार्यक्रम का लाईव प्रसारण देखा व सुना गया।
कार्यक्रम में लाड़ली बहना योजना के बारे में जानकारी दी गई कि योजना के अंतर्गत ऐसी महिलाएं अपात्र होगी जिनके परिवार की सम्मिलित रूप से वार्षिक आय 2.5 लाख से अधिक हो। जिनके परिवार का कोई भी सदस्य आयकरदाता हो। जिनके परिवार का कोई भी सदस्य भारत सरकार अथवा राज्य सरकार के शासकीय विभाग, उपक्रम, मण्डल, स्थानीय निकाय में नियमित/स्थाईकर्मी/संविदाकर्मी के रूप में नियोजित हो अथवा सेवानिवृत्ति उपरांत पेंशन प्राप्त कर रहा हो। परंतु मानसेवीकर्मी तथा आउटसोर्सिंग ऐजेसी के माध्यम से नियोजित कर्मचारी अपात्र नहीं होंगी। जो स्वयं भारत सरकार, राज्य सरकार की किसी भी योजना के अंतर्गत प्रतिमाह राशि 1000 रू या उससे अधिक की राशि प्राप्त कर रही है। जिनके परिवार का कोई सदस्य वर्तमान अथवा भूतपूर्व सांसद विधायक हो। जिनके परिवार का कोई सदस्य भारत सरकार अथवा राज्य सरकार के बोर्ड, निगम, मण्डल उपक्रम का अध्यक्ष/उपाध्यक्ष/संचालक/सदस्य हो। इसी प्रकार ऐसे परिवार का कोई सदस्य स्थानीय निकायों में निर्वाचित जनप्रतिनिधि, पंच एवं उपसरपंच को छोडकर हो। ऐसे परिवार के सदस्यों के पास संयुक्त रूप से कुल पाँच एकड़ से अधिक कृषि भूमि हो और जिनके परिवार के सदस्यों के नाम से पंजीकृत चार पहिया वाहन/ट्रैक्टर सहित हों, वह भी अपात्र होंगी।

योजना के क्रियान्वयन तथा आवेदन करने की प्रक्रिया

लाड़ली बहना योजना हेतु आवेदन पोर्टल/मोबाइल ऐप के माध्यम से भरे जा सकेंगे। ऑनलाइन आवेदन करने हेतु आवेदिकाओं के द्वारा पूर्व से ही आवेदन हेतु आवश्यक जानकारी का प्रपत्र भरने की सुविधा होगी। यह प्रपत्र कैम्प, ग्राम पंचायत, वार्ड कार्यालय, आंगनवाडी केन्द्र में उपलब्ध होंगे। इन भरे प्रपत्र की प्रविष्टी कैम्प, वार्ड, ग्राम पंचायत, वार्ड कार्यालय में नियत कैम्प प्रभारी द्वारा ऑनलाइन की जायेगी एवं सफलतापूर्वक दर्ज प्रत्येक आवेदन की प्री प्रिंटेड पावती दी जाएगी। यह पावती पोर्टल, एप से सीधे एसएमएस, व्हाटसअप द्वारा भी हितग्राही को प्राप्त होगी। इस प्रक्रिया में आंगनवाडी कार्यकर्ता सहयोग करेंगी। आवेदन पत्र भरने की सम्पूर्ण प्रक्रिया निःशुल्क होगी। आवेदक महिला को स्वयं इन स्थलों पर उपस्थित होना आवश्यक होगा ताकि उसकी लाइव फोटो ली जा सके। इस हेतु महिला को परिवार की समग्र आईडी, स्वयं की समग्र आईडी और स्वयं का आधार कार्ड सहित अन्य जरूरी जानकारी लेकर कैंप आना आवश्यक होगा।

Live khabar india

Live Khabar India हिंदी भाषा का एक डिजिटल समाचार पोर्टल है, जो मध्य प्रदेश सहित देशभर की ताजा और विश्वसनीय खबरें पाठकों तक पहुंचाता है। हम राजनीति, अपराध, शिक्षा, मनोरंजन, खेल और जनहित से जुड़े विषयों पर निष्पक्ष एवं तथ्यात्मक रिपोर्टिंग के लिए प्रतिबद्ध हैं।

Related Posts

फर्जी शादी घोटाला: पूर्व मंत्री गोपाल भार्गव के रिश्तेदार गिरफ्तार, 5,923 शादियों के नाम पर बांटे ₹30.18 करोड़

सिरोंज में फर्जी शादी घोटाले का बड़ा खुलासा, 5,923 संदिग्ध विवाह और ₹30.18 करोड़ की सहायता राशि का मामला विदिशा के सिरोंज में फर्जी शादी घोटाले की जांच में 5,923…

शासकीय कर्मचारियों को नहीं मिला आशियाना, जर्जर भवनों का सहारा

नसीम खानसांची,,, विश्व प्रसिद्ध ऐतिहासिक नगरी सांची भले ही विकासखंड और विधानसभा क्षेत्र का महत्वपूर्ण केंद्र हो, लेकिन यहां वर्षों से सेवाएं दे रहे शासकीय अधिकारी-कर्मचारियों के लिए स्थायी आवास…

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

You Missed

कलेक्टर श्री सिसोनिया ने बेगमगंज में निर्माणाधीन सांदीपनि विद्यालय का किया निरीक्षणसेमरी जलाशय जल शोधन केंद्र का भी लिया जायजा

कलेक्टर श्री सिसोनिया ने बेगमगंज में निर्माणाधीन सांदीपनि विद्यालय का किया निरीक्षणसेमरी जलाशय जल शोधन केंद्र का भी लिया जायजा

कलेक्टर श्री रोहित सिसोनिया ने मरखेड़ा टप्पा में शासकीय राशन दुकान का किया निरीक्षणपात्र हितग्राहियों को समय पर और गुणवत्तापूर्ण खाद्यान्न उपलब्ध कराने के दिए निर्देश

कलेक्टर श्री रोहित सिसोनिया ने मरखेड़ा टप्पा में शासकीय राशन दुकान का किया निरीक्षणपात्र हितग्राहियों को समय पर और गुणवत्तापूर्ण खाद्यान्न उपलब्ध कराने के दिए निर्देश

स्वामित्व योजना से हितग्राही उमेश को सम्पत्ति का मिला कानूनी अधिकार, दूर हुई चिंतारजिस्ट्री मिलने से बढ़ा भरोसा, अब अपनी संपत्ति को लेकर निश्चिंत हैं उमेश

स्वामित्व योजना से हितग्राही उमेश को सम्पत्ति का मिला कानूनी अधिकार, दूर हुई चिंतारजिस्ट्री मिलने से बढ़ा भरोसा, अब अपनी संपत्ति को लेकर निश्चिंत हैं उमेश

कलेक्टर श्री सिसोनिया ने आंगनवाड़ी केंद्र का किया निरीक्षण

कलेक्टर श्री सिसोनिया ने आंगनवाड़ी केंद्र का किया निरीक्षण

कलेक्टर श्री सिसोनिया ने मरखेड़ा टप्पा में शासकीय विद्यालय का किया निरीक्षणविद्यार्थियों से किया संवाद, साथ बैठकर मध्यान्ह भोजन भी किया

कलेक्टर श्री सिसोनिया ने मरखेड़ा टप्पा में शासकीय विद्यालय का किया निरीक्षणविद्यार्थियों से किया संवाद, साथ बैठकर मध्यान्ह भोजन भी किया

मुख्यमंत्री जनविश्वास अभियान के तहत मरखेड़ा टप्पा में शिविर सम्पन्ननवागत कलेक्टर श्री सिसोनिया ने ग्रामीणों से किया संवाद सीएम हेल्पलाईन और लोक सेवा गारंटी प्रकरणों का हुआ निराकरणग्रामीणों को स्वामित्व सहित अन्य योजनाओं के हितलाभ किए वितरित

मुख्यमंत्री जनविश्वास अभियान के तहत मरखेड़ा टप्पा में शिविर सम्पन्ननवागत कलेक्टर श्री सिसोनिया ने ग्रामीणों से किया संवाद सीएम हेल्पलाईन और लोक सेवा गारंटी प्रकरणों का हुआ निराकरणग्रामीणों को स्वामित्व सहित अन्य योजनाओं के हितलाभ किए वितरित