मौसम की मार, बीमारियों का वार — नगर में बढ़ता संक्रमण, प्रशासन मौन।दिन में गर्मी, शाम को ठंड और बढ़ते मच्छर; कीटनाशक छिड़काव ठप, स्वास्थ्य विभाग भी निष्क्रिय

नसीमखान सांची
सांची,,, नगर में मौसम के लगातार बदलते तेवर अब लोगों की सेहत पर भारी पड़ने लगे हैं। दिन में गर्माहट और शाम होते ही अचानक बढ़ती ठंडक ने सर्दी, जुकाम, बुखार और खांसी जैसी बीमारियों को बढ़ावा दे दिया है। बदलते तापमान के कारण बच्चों और बुजुर्गों की तबीयत अधिक प्रभावित हो रही है।
जानकारी के अनुसार, इन दिनों मौसम का मिजाज अस्थिर बना हुआ है। दिनभर गर्मी का अहसास होता है तो रात में अचानक ठंड बढ़ जाती है। तापमान में यह उतार-चढ़ाव शरीर की रोग प्रतिरोधक क्षमता को कमजोर कर रहा है, जिससे सामान्य वायरल संक्रमण तेजी से फैल रहा है।
स्थिति को और गंभीर बना रही है नगर में बढ़ती गंदगी और मच्छरों की संख्या। कई क्षेत्रों में जलभराव और साफ-सफाई के अभाव में मच्छरों का प्रकोप बढ़ता जा रहा है। पहले स्थानीय प्रशासन द्वारा नियमित रूप से कीटनाशक दवाओं का छिड़काव कराया जाता था, जिससे मच्छरों पर नियंत्रण रहता था, लेकिन लंबे समय से यह व्यवस्था पूरी तरह ठप पड़ी है। नतीजतन मच्छरों की तादाद में लगातार इजाफा हो रहा है और डेंगू-मलेरिया जैसी बीमारियों का खतरा भी बढ़ने लगा है।
चिंता की बात यह है कि नगर में बीमारियों का ग्राफ बढ़ने के बावजूद जिम्मेदार विभाग सक्रिय नजर नहीं आ रहे। न तो नगर परिषद की ओर से व्यापक सफाई अभियान दिखाई दे रहा है और न ही स्वास्थ्य विभाग की ओर से जागरूकता संदेश या एहतियाती उपायों को लेकर कोई ठोस पहल सामने आई है।
यदि समय रहते कीटनाशक छिड़काव, सफाई व्यवस्था और स्वास्थ्य संबंधी जागरूकता अभियान शुरू नहीं किए गए तो स्थिति और गंभीर हो सकती है। अब आवश्यकता है कि प्रशासन आंखों पर बंधी निष्क्रियता की पट्टी हटाए और जनस्वास्थ्य को प्राथमिकता देते हुए तत्काल प्रभावी कदम उठाए।
मौसम का मिजाज बदलना स्वाभाविक है, लेकिन प्रशासन का मौन रहना नहीं।

  • editornaseem

    Related Posts

    फोरलेन की आशंका से भयभीत नगरवासी, बनाई सांची बचाओ संघर्ष समितिप्रस्तावित मार्ग के नक्शे को लेकर लोगों में बढ़ी चिंता, मुख्यमंत्री के नाम तहसीलदार को सौंपा हस्ताक्षरयुक्त ज्ञापन

    नसीम खानसांची,,,नगर से गुजरने वाले प्रस्तावित एनएच फोरलेन निर्माण को लेकर नगरवासियों की चिंता अब विरोध के स्वर में बदलती दिखाई देने लगी है। प्रस्तावित मार्ग के नक्शे को लेकर…

    फोरलेन की जद में आने वाले सैकड़ों मकान मालिकों में चिंतानोटिस की भनक से मची हलचल, भवन बचाने की तैयारी में जुटे लोग; आज शिवमंदिर चौराहे पर बैठक

    नसीम खानसांची,,,, नगर से गुजरने वाले राष्ट्रीय राजमार्ग को फोरलेन में तब्दील किए जाने की सुगबुगाहट ने मार्ग के दायरे में आने वाले सैकड़ों भवन मालिकों की चिंता बढ़ा दी…

    Leave a Reply

    Your email address will not be published. Required fields are marked *

    You Missed

    फोरलेन की आशंका से भयभीत नगरवासी, बनाई सांची बचाओ संघर्ष समितिप्रस्तावित मार्ग के नक्शे को लेकर लोगों में बढ़ी चिंता, मुख्यमंत्री के नाम तहसीलदार को सौंपा हस्ताक्षरयुक्त ज्ञापन

    फोरलेन की आशंका से भयभीत नगरवासी, बनाई सांची बचाओ संघर्ष समितिप्रस्तावित मार्ग के नक्शे को लेकर लोगों में बढ़ी चिंता, मुख्यमंत्री के नाम तहसीलदार को सौंपा हस्ताक्षरयुक्त ज्ञापन

    फोरलेन की जद में आने वाले सैकड़ों मकान मालिकों में चिंतानोटिस की भनक से मची हलचल, भवन बचाने की तैयारी में जुटे लोग; आज शिवमंदिर चौराहे पर बैठक

    फोरलेन की जद में आने वाले सैकड़ों मकान मालिकों में चिंतानोटिस की भनक से मची हलचल, भवन बचाने की तैयारी में जुटे लोग; आज शिवमंदिर चौराहे पर बैठक

    आधी रात पुलिस ने महिला का शव बरामद कर परिजनों को सौंपाबीमारी के चलते कई दिनों से अस्वस्थ थी महिला, वार्डवासियों की सूचना पर पहुंची पुलिस

    आधी रात पुलिस ने महिला का शव बरामद कर परिजनों को सौंपाबीमारी के चलते कई दिनों से अस्वस्थ थी महिला, वार्डवासियों की सूचना पर पहुंची पुलिस

    विधायक शरद कोल के नेतृत्व में निकली विशाल समरसता संकल्प यात्रा

    विधायक शरद कोल के नेतृत्व में निकली विशाल समरसता संकल्प यात्रा

    पारदी मोहल्ले में पुलिस की बड़ी कार्रवाई, 12 आरोपियों पर शिकंजासांची-सलामतपुर पुलिस की संयुक्त टीम ने 3000 लीटर लाहन नष्ट किया, 141 लीटर से अधिक कच्ची व देशी शराब तथा तीन मोटरसाइकिलें जब्त

    पारदी मोहल्ले में पुलिस की बड़ी कार्रवाई, 12 आरोपियों पर शिकंजासांची-सलामतपुर पुलिस की संयुक्त टीम ने 3000 लीटर लाहन नष्ट किया, 141 लीटर से अधिक कच्ची व देशी शराब तथा तीन मोटरसाइकिलें जब्त

    पुलिस की सतर्कता से अपराधियों पर अंकुश, प्रतिदिन निकल रहा फ्लैगमार्चपुलिस की सतर्कता से अपराधियों पर अंकुश,शाम ढलते ही नगर की सड़कों पर पुलिस की गश्त, जुआ-सट्टा और अवैध शराब कारोबारियों में बढ़ा खौफ

    पुलिस की सतर्कता से अपराधियों पर अंकुश, प्रतिदिन निकल रहा फ्लैगमार्चपुलिस की सतर्कता से अपराधियों पर अंकुश,शाम ढलते ही नगर की सड़कों पर पुलिस की गश्त, जुआ-सट्टा और अवैध शराब कारोबारियों में बढ़ा खौफ