मौसम की मार, बीमारियों का वार — नगर में बढ़ता संक्रमण, प्रशासन मौन।दिन में गर्मी, शाम को ठंड और बढ़ते मच्छर; कीटनाशक छिड़काव ठप, स्वास्थ्य विभाग भी निष्क्रिय

नसीमखान सांची
सांची,,, नगर में मौसम के लगातार बदलते तेवर अब लोगों की सेहत पर भारी पड़ने लगे हैं। दिन में गर्माहट और शाम होते ही अचानक बढ़ती ठंडक ने सर्दी, जुकाम, बुखार और खांसी जैसी बीमारियों को बढ़ावा दे दिया है। बदलते तापमान के कारण बच्चों और बुजुर्गों की तबीयत अधिक प्रभावित हो रही है।
जानकारी के अनुसार, इन दिनों मौसम का मिजाज अस्थिर बना हुआ है। दिनभर गर्मी का अहसास होता है तो रात में अचानक ठंड बढ़ जाती है। तापमान में यह उतार-चढ़ाव शरीर की रोग प्रतिरोधक क्षमता को कमजोर कर रहा है, जिससे सामान्य वायरल संक्रमण तेजी से फैल रहा है।
स्थिति को और गंभीर बना रही है नगर में बढ़ती गंदगी और मच्छरों की संख्या। कई क्षेत्रों में जलभराव और साफ-सफाई के अभाव में मच्छरों का प्रकोप बढ़ता जा रहा है। पहले स्थानीय प्रशासन द्वारा नियमित रूप से कीटनाशक दवाओं का छिड़काव कराया जाता था, जिससे मच्छरों पर नियंत्रण रहता था, लेकिन लंबे समय से यह व्यवस्था पूरी तरह ठप पड़ी है। नतीजतन मच्छरों की तादाद में लगातार इजाफा हो रहा है और डेंगू-मलेरिया जैसी बीमारियों का खतरा भी बढ़ने लगा है।
चिंता की बात यह है कि नगर में बीमारियों का ग्राफ बढ़ने के बावजूद जिम्मेदार विभाग सक्रिय नजर नहीं आ रहे। न तो नगर परिषद की ओर से व्यापक सफाई अभियान दिखाई दे रहा है और न ही स्वास्थ्य विभाग की ओर से जागरूकता संदेश या एहतियाती उपायों को लेकर कोई ठोस पहल सामने आई है।
यदि समय रहते कीटनाशक छिड़काव, सफाई व्यवस्था और स्वास्थ्य संबंधी जागरूकता अभियान शुरू नहीं किए गए तो स्थिति और गंभीर हो सकती है। अब आवश्यकता है कि प्रशासन आंखों पर बंधी निष्क्रियता की पट्टी हटाए और जनस्वास्थ्य को प्राथमिकता देते हुए तत्काल प्रभावी कदम उठाए।
मौसम का मिजाज बदलना स्वाभाविक है, लेकिन प्रशासन का मौन रहना नहीं।

  • editornaseem

    Related Posts

    सांची निवासी बघेल बने अनाज तिलहन व्यापार संघ के अध्यक्ष, दी बधाई

    नसीम खानसांची,,,सलामतपुर उपमंडी के अनाज एवं तिलहन व्यापार संघ की व्यापारी बैठक में सर्वसम्मति से सांची निवासी भानु प्रताप बघेल को संघ का नया अध्यक्ष बनाए जाने पर सांची में…

    मौसम ने बदले तेवर, सांची में घने बादल छाए, रुक-रुक कर बारिश से बढ़ी ठंडक

    नसीम खानसांची,,, सुबह से ही मौसम के तेवर बदल गए हैं। आसमान में घने काले बादलों ने डेरा जमा लिया है और नगर सहित आसपास के ग्रामीण क्षेत्रों में कभी…

    Leave a Reply

    Your email address will not be published. Required fields are marked *

    You Missed

    सांची निवासी बघेल बने अनाज तिलहन व्यापार संघ के अध्यक्ष, दी बधाई

    सांची निवासी बघेल बने अनाज तिलहन व्यापार संघ के अध्यक्ष, दी बधाई

    मौसम ने बदले तेवर, सांची में घने बादल छाए, रुक-रुक कर बारिश से बढ़ी ठंडक

    मौसम ने बदले तेवर, सांची में घने बादल छाए, रुक-रुक कर बारिश से बढ़ी ठंडक

    साँची विश्वविद्यालय के 22 छात्रों ने राष्ट्रीय संगोष्ठी में प्रस्तुत किए शोध पत्रडॉ. उपेंद्र बाबू खत्री ने मुख्य वक्ता के रूप में योग की भूमिका पर रखे विचार

    साँची विश्वविद्यालय के 22 छात्रों ने राष्ट्रीय संगोष्ठी में प्रस्तुत किए शोध पत्रडॉ. उपेंद्र बाबू खत्री ने मुख्य वक्ता के रूप में योग की भूमिका पर रखे विचार

    दीपावली पर बकायादारों को रहना पड़ सकता है अंधेरे मेंबकाया राशि जमा करने के लिए आज जल्दी से जल्दी निर्धारित समय, जमा करने की अपील की

    दीपावली पर बकायादारों को रहना पड़ सकता है अंधेरे मेंबकाया राशि जमा करने के लिए आज जल्दी से जल्दी निर्धारित समय, जमा करने की अपील की

    सांची में इंटरनेट सेवा चरमराई, पर्यटक और स्थानीय लोग परेशान

    सांची में इंटरनेट सेवा चरमराई, पर्यटक और स्थानीय लोग परेशान

    डेढ़ करोड़ का आलीशान भवन, फिर भी गंदगी से बेहाल सांचीनगर में सफाई, नालियों, मच्छरों और पेयजल लाइनों की समस्याएं बरकरार, आखिर कब जागेगा नगर परिषद प्रशासन?

    डेढ़ करोड़ का आलीशान भवन, फिर भी गंदगी से बेहाल सांचीनगर में सफाई, नालियों, मच्छरों और पेयजल लाइनों की समस्याएं बरकरार, आखिर कब जागेगा नगर परिषद प्रशासन?