नसीम खान
सांची,,, सुबह से ही मौसम के तेवर बदल गए हैं। आसमान में घने काले बादलों ने डेरा जमा लिया है और नगर सहित आसपास के ग्रामीण क्षेत्रों में कभी तेज तो कभी हल्की बारिश हो रही है, जिससे मौसम सुहाना हो गया है और वातावरण में ठंडक घुल गई है।
मौसम के कारण लोगों को घरों में रहने को मजबूर होना पड़ा और बाजारों में भी चहल-पहल कम देखी गई।
फसलों पर असर इस बेमौसम बारिश से किसानों की चिंता बढ़ गई है। इन दिनों धान की तैयार फसल की कटाई का कार्य जोरों पर चल रहा है, वहीं कुछ क्षेत्रों में सोयाबीन की फसल भी पककर तैयार खड़ी है। तेज बारिश से खेतों में पानी भरने से कटी हुई फसल के खराब होने और दाने में नमी आने का खतरा है, जिससे फसल की गुणवत्ता प्रभावित हो सकती है। हालांकि, हल्की बारिश गेहूं और चने की बुवाई की तैयारी कर रहे किसानों के लिए लाभदायक साबित हो सकती है, क्योंकि इससे जमीन में नमी बनी रहेगी।
मौसम का पूर्वानुमान मौसम विभाग के अनुसार आज सांची में हल्की बारिश जारी रहने की संभावना है, अधिकतम तापमान 25 डिग्री और न्यूनतम 20 डिग्री के आसपास रहेगा। कल 30 अक्टूबर को बादल छाए रहेंगे लेकिन बारिश की संभावना घटकर 10 प्रतिशत रह जाएगी। 31 अक्टूबर से मौसम साफ होने लगेगा और 1-2 नवंबर से धूप निकलने के आसार है।
इस मामले में इनका कहना है।।
अभी जो बारिश हो रही हैं जो धान फसल तैयार हो चुकी हैं उनका कलर बदल सकता है जो धान दूधिया रूप में है उन्हें यह बारिश अमृत के समान है एवं जो गेहूं चने की बोनी हो चुकी हैं उन्हें लाभ पहुंच सकता है अधिक बारिश होने से तैयार फसलें प्रभावित हो सकती हैं ।हालांकि अधिकांश धान की फसल की कटाई हो चुकी हैं ।सीएल अहिरवार कृषि विस्तार अधिकारी सांची





