राज्य स्तरीय 15वें राष्ट्रीय मतदाता दिवस समारोह में माननीय राज्यपाल द्वारा कलेक्टर श्री दुबे को किया गया पुरस्कृत

नसीमखान
विशेष संक्षिप्त पुनरीक्षण-2025 में रायसेन जिले में उत्कृष्ठ कार्य होने पर मिला पुरस्कार

रायसेन,
माननीय राज्यपाल श्री मंगुभाई पटेल द्वारा 15वें राष्ट्रीय मतदाता दिवस के अवसर पर कुशाभाऊ ठाकरे इंटरनेशनल कंवेंशन सेंटर, भोपाल में आयोजित राज्य स्तरीय समारोह में रायसेन कलेक्टर तथा जिला निर्वाचन अधिकारी श्री अरविंद दुबे को मतदाता सूची के विशेष संक्षिप्त पुनरीक्षण-2025 में रायसेन जिले में उत्कृष्ठ कार्य किए जाने पर प्रशस्ति पत्र तथा शील्ड प्रदान कर पुरस्कृत किया गया। इस अवसर पर जिले के उप जिला निर्वाचन अधिकारी श्री मनीष शर्मा, विधानसभा क्षेत्र क्रमांक 143-सिलवानी के निर्वाचक रजिस्ट्रीकरण अधिकारी श्री सौरभ मिश्रा, तहसीलदार सिलवानी तथा सहायक निर्वाचक रजिस्ट्रीकरण अधिकारी श्री भरत सिंह मांडले तथा विधानसभा क्षेत्र क्रमांक 141-भोजपुर के मतदान केंद्र क्रमांक 135-भोजपुर के बीएलओ श्री मनीष कीर को भी पुरस्कृत किया गया।
उल्लेखनीय है कि विशेष संक्षिप्त पुनरीक्षण-2025 अंतर्गत दिनांक 29 अक्टूबर 2024 की स्थिति में जिले का ईपी रेश्यो 64.92 प्रतिशत था जो कि दिनांक 06 जनवरी 2025 को फोटो निर्वाचक नामावली के अंतिम प्रकाशन में बढ़कर 65.79 प्रतिशत हो गया है। इसी प्रकार जेण्डर रेश्यो भी 926 से बढकर 932 हो गया। निर्वाचन आयोग द्वारा 15676 मतदाताओं के नाम सूची में जोड़ने हेतु लक्ष्य प्रदान किया गया था। जिसके विरूद्ध 16709 मतदाताओं के आवेदन मतदाता सूची में नाम जोड़े जाने हेतु प्राप्त हुए। जो कि कुल लक्ष्य का 106.5 प्रतिशत है।

  • editornaseem

    Related Posts

    बाड़ी में अवैध शराब के खिलाफ पुलिस का बड़ा एक्शन, 6 हजार लीटर लाहन नष्टसिंधी कैंप में पुलिस की संयुक्त दबिश, आबकारी एक्ट के तहत 10 प्रकरण दर्ज; अवैध शराब कारोबारियों में मचा हड़कंप

    नसीम खान रायसेन – बाडीबाड़ी। अवैध हाथभट्टी से तैयार होने वाली कच्ची और जहरीली शराब के निर्माण एवं कारोबार के खिलाफ पुलिस ने बड़ी कार्रवाई की है। सिंधी कैंप बाड़ी…

    पीओपी की मूर्तियों के इस्तेमाल और विसर्जन पर रोक, नगर परिषद ने की पर्यावरण संरक्षण की अपील

    नसीम खानसांची में गणेश प्रतिमा स्थापना से पहले नगर परिषद की पहल, मिट्टी की पर्यावरण अनुकूल मूर्तियों को प्राथमिकता देने का आह्वानसांची,,,आगामी गणेशोत्सव को लेकर नगर परिषद सांची द्वारा पर्यावरण…

    Leave a Reply

    Your email address will not be published. Required fields are marked *

    You Missed

    बाड़ी में अवैध शराब के खिलाफ पुलिस का बड़ा एक्शन, 6 हजार लीटर लाहन नष्टसिंधी कैंप में पुलिस की संयुक्त दबिश, आबकारी एक्ट के तहत 10 प्रकरण दर्ज; अवैध शराब कारोबारियों में मचा हड़कंप

    बाड़ी में अवैध शराब के खिलाफ पुलिस का बड़ा एक्शन, 6 हजार लीटर लाहन नष्टसिंधी कैंप में पुलिस की संयुक्त दबिश, आबकारी एक्ट के तहत 10 प्रकरण दर्ज; अवैध शराब कारोबारियों में मचा हड़कंप

    पीओपी की मूर्तियों के इस्तेमाल और विसर्जन पर रोक, नगर परिषद ने की पर्यावरण संरक्षण की अपील

    पीओपी की मूर्तियों के इस्तेमाल और विसर्जन पर रोक, नगर परिषद ने की पर्यावरण संरक्षण की अपील

    नगर परिषद अध्यक्ष ने किया नवीन कार्यालय भवन का निरीक्षणइसी माह हो सकता है लोकार्पण, आधुनिक सुविधाओं से सुसज्जित तीन मंजिला भवन लगभग तैयार

    नगर परिषद अध्यक्ष ने किया नवीन कार्यालय भवन का निरीक्षणइसी माह हो सकता है लोकार्पण, आधुनिक सुविधाओं से सुसज्जित तीन मंजिला भवन लगभग तैयार

    जुआ खेलते सात जुआरी दबोचेसांची पुलिस की चिरोली में कार्रवाई, ₹32,600 नकद और ताश के 52 पत्ते जब्त

    जुआ खेलते सात जुआरी दबोचेसांची पुलिस की चिरोली में कार्रवाई, ₹32,600 नकद और ताश के 52 पत्ते जब्त

    अवैध शराब पर पुलिस का शिकंजागुलगांव के ज्ञानपुरा में छापेमारी, दो हजार लीटर कच्ची शराब नष्ट, एक आरोपी गिरफ्तार

    अवैध शराब पर पुलिस का शिकंजागुलगांव के ज्ञानपुरा में छापेमारी, दो हजार लीटर कच्ची शराब नष्ट, एक आरोपी गिरफ्तार
    फर्जी शादी घोटाला: पूर्व मंत्री गोपाल भार्गव के रिश्तेदार गिरफ्तार, 5,923 शादियों के नाम पर बांटे ₹30.18 करोड़