रायसेन जिला अस्पताल में गायनिक लेप्रोस्कोपिक सर्जरी प्रारंभजिला अस्पताल में 53 वर्षीय महिला का सफलतापूर्वक हुआ लेप्रोस्कोपिक आपरेशन

नसीमखान

रायसेन,
रायसेन जिला अस्पताल में 08 अप्रैल से गायनिक लेप्रोस्कोपिक सर्जरी प्रारंभ हो गई है। सांची विधायक डॉ प्रभुराम चौधरी के विशेष प्रयासों से जिला अस्पताल रायसेन को लेप्रोस्कोपिक में हिस्टोस्कोपिक सर्जरी संबंधित समस्त उपकरण प्रदाय किये जाने के लिए चिन्हित किया गया था। वर्तमान राज्य स्वास्थ्य मंत्री श्री नरेन्द्र शिवाजी पटेल के प्रयासो से यह उपकरण जिला अस्पताल को प्राप्त हो गए हैं तथा 08 अप्रैल को चिकित्सकों की टीम द्वारा रायसेन निवासी 53 वर्षीय महिला का सफलतापूर्वक लेप्रोस्कोपिक आपरेशन किया गया।
सिविल सर्जन डॉ अनिल ओढ ने बताया कि यह सुविधा पहले केवल शासकीय मेडिकल कालेजों में ही उपलब्ध थी। जिला चिकित्सालय रायसेन में भी यह सुविधा सुचारू रूप से प्रारंभ हो गई हैं, जिससे मरीजों को रायसेन में ही लेप्रोस्कोपिक सर्जरी की सुविधा मिलेगी। बांझपन से पीड़ित मरीजो के लिए यह सुविधा वरदान साबित होगी जिससे बच्चेदानी की स्थिति, नलियों का चाकपन, आंवरी का परीक्षण इत्यादि की जांच कर जिला अस्पताल में ही ईलाज किया जाना संभव हो सकेगा। लेप्रोस्कोपिक व हिस्टोस्कोपिक आपरेशन के लिए डॉ दीपक गुप्ता स्त्री रोग विशेषज्ञ, डॉ रजनी बढार निश्चेतना विशेषज्ञ एवं श्रीमति संगीता बरखने नर्सिंग आफिसर को एनएचएम मप्र द्वारा विशेष प्रशिक्षण अग्रिणी निजी चिकित्सालय से प्रदाय किया गया था। डॉ अनिल ओड सिविल सर्जन के निर्देशन में आज यह आपरेशन सफलतापूर्वक किया गया। डाक्टर की टीम में डॉ सुनीता अतुलकर, वरिष्ठ स्त्री रोग विशेषज्ञ, डॉ दीपक गुप्ता स्त्री रोग विशेषज्ञ, डॉ शबाना मसूद पीजीएमओ, डॉ रजनी चढार निश्वेतना विशेषज्ञ एवं अन्य ओटी स्टॉफ उपस्थित रहा।

  • editornaseem

    Related Posts

    MP News: श्मशान घाट से गायब हुईं अस्थियां! सागर की इस घटना ने खड़े किए कई सवाल, तंत्र-मंत्र की आशंका से दहशत में परिवार

    राहुल चिड़ार | Live khabar india सागर। मध्य प्रदेश के सागर जिले से एक ऐसी घटना सामने आई है जिसने न केवल मृतक के परिजनों को गहरे सदमे में डाल…

    दतिया। (एजेंसी ) मध्य प्रदेश की राजनीति के लिए महत्वपूर्ण माने जा रहे दतिया विधानसभा उपचुनाव के लिए गुरुवार सुबह सात बजे से मतदान प्रक्रिया शांतिपूर्ण माहौल में शुरू हो…

    Leave a Reply

    Your email address will not be published. Required fields are marked *

    You Missed

    MP News: श्मशान घाट से गायब हुईं अस्थियां! सागर की इस घटना ने खड़े किए कई सवाल, तंत्र-मंत्र की आशंका से दहशत में परिवार

    MP News: श्मशान घाट से गायब हुईं अस्थियां! सागर की इस घटना ने खड़े किए कई सवाल, तंत्र-मंत्र की आशंका से दहशत में परिवार

    31 जुलाई को कांग्रेस कार्यालय में सेवा दल की बड़ी बैठक, संगठन को मजबूत बनाने पर होगा मंथन।

    31 जुलाई को कांग्रेस कार्यालय में सेवा दल की बड़ी बैठक, संगठन को मजबूत बनाने पर होगा मंथन।

    आसमान में बादल, लेकिन बारिश गायब; किसान चिंतित, बीमारियों का बढ़ा खतरा।बारिश के अभाव में सोयाबीन और धान की फसल पर संकट, बदलते मौसम से अस्पतालों में बढ़ रहे मरीज

    आसमान में बादल, लेकिन बारिश गायब; किसान चिंतित, बीमारियों का बढ़ा खतरा।बारिश के अभाव में सोयाबीन और धान की फसल पर संकट, बदलते मौसम से अस्पतालों में बढ़ रहे मरीज

    सोशल मीडिया की ‘रील पॉलिटिक्स’ में क्यों घिरे नितिन गडकरी ? जानिए 11 करोड़ के मानहानि मुकदमे की पूरी कहानी

    सोशल मीडिया की ‘रील पॉलिटिक्स’ में क्यों घिरे नितिन गडकरी ? जानिए 11 करोड़ के मानहानि मुकदमे की पूरी कहानी

    छात्रों के भविष्य से खिलवाड़! सांची के छात्रावास में व्यवस्थाओं की खुली पोल, निरीक्षण में सामने आईं कई गंभीर खामियां

    छात्रों के भविष्य से खिलवाड़! सांची के छात्रावास में व्यवस्थाओं की खुली पोल, निरीक्षण में सामने आईं कई गंभीर खामियां