रायसेन में जिला स्तरीय लाड़ली बहनों व सामाजिक सुरक्षा पेंशनरों को राशि अंतरण कार्यक्रम सम्पन्न

नसीम खान


जिले की 250745 लाड़ली बहनों के खाते में 306137050 रू तथा 111503 विभिन्न सामाजिक सुरक्षा पेंशन हितग्राहियों के खाते में 66901800 रू अंतरित

रायसेन, 10 फरवरी 2024कलेक्ट्रेट कार्यालय स्थित एनआईसी कक्ष में कलेक्टर श्री अरविंद दुबे की अध्यक्षता में जिला स्तरीय लाड़ली बहनों व सामाजिक सुरक्षा पेंशनरों को राशि का अंतरण कार्यक्रम सम्पन्न हुआ। कार्यक्रम में मण्डला में मुख्यमंत्री डॉ मोहन यादव के मुख्य आतिथ्य में आयोजित प्रदेश स्तरीय कार्यक्रम का लाईव प्रसारण भी देखा व सुना गया। एनआईसी कक्ष में जिला पंचायत सीईओ श्रीमती अंजू पवन भदौरिया, महिला बाल विकास विभाग के जिला कार्यक्रम अधिकारी श्री दीपक संकत, प्रभारी उप संचालक सामाजिक न्याय श्री संजय गहरवाल, श्री राकेश शर्मा सहित अन्य अधिकारी, लाड़ली बहनाएं तथा हितग्राही उपस्थित रहे। मुख्यमंत्री डॉ मोहन यादव द्वारा मण्डला में आयोजित प्रदेश स्तरीय कार्यक्रम में सिंगल क्लिक के माध्यम से प्रदेश की सभी लाड़ली बहनाओं तथा सामाजिक सुरक्षा पेंशन हितग्राहियों के खाते में राशि अंतरित की गई। मुख्यमंत्री डॉ यादव द्वारा रायसेन जिले की 250745 लाड़ली बहनाओं के बैंक खाते में 1250 रू प्रति लाड़ली बहना के मान से कुल 30 करोड़ 61 लाख 37 हजार 50 रू की राशि अंतरित की गई। इसके साथ ही विभिन्न सामाजिक सुरक्षा पेंशन योजनाओं के 111503 हितग्राहियों के बैंक खाते में 6 करोड़ 69 लाख एक हजार 800 रू की राशि अंतरित की गई। इसमें इंदिरा गांधी राष्ट्रीय निःशक्त पेंशन योजना अंतर्गत 2773 हितग्राहियों के खाते में 1663800 रू, इंदिरा गांधी राष्ट्रीय वृद्धावस्था पेंशन योजना अंतर्गत 53128 हितग्राहियों के खाते में 31876800 रू, इंदिरा गांधी राष्ट्रीय विधवा पेंशन योजना अंतर्गत 17473 हितग्राहियों के खाते में 10483800 रू, कन्या अभिभावक पेंशन योजना अंतर्गत 835 हितग्राहियों के खाते में 501000 रू, दिव्यांग शिक्षा प्रोत्साहन सहायता राशि अंतर्गत 2066 हितग्राहियों के खाते में 1240200 रू, मुख्यमंत्री अविवाहिता पेंशन योजना अंतर्गत 27 हितग्राहियों को 16200 रू, मुख्यमंत्री सामाजिक सुरक्षा कल्याण पेंशन योजना अंतर्गत 19579 हितग्राहियों को 11746800 रू, मंदबुद्धि/बहुविकलांगजनों को आर्थिक सहायता अंतर्गत 1165 हितग्राहियों को 699000 रू, सामाजिक सुरक्षा निःशक्त पेंशन योजना अंतर्गत 8521 हितग्राहियों को 5112600 रू, सामाजिक सुरक्षा परित्यकता पेंशन योजना अंतर्गत 949 हितग्राहियों को 569400 रू तथा सामाजिक सुरक्षा वृद्धावस्था पेंशन योजना अंतर्गत 4987 हितग्राहियों को 2992200 रू की राशि अंतरित की गई।

रायसेन में जिला स्तरीय लाड़ली बहनों व सामाजिक सुरक्षा पेंशनरों को राशि अंतरण कार्यक्रम सम्पन्न
जिले की 250745 लाड़ली बहनों के खाते में 306137050 रू तथा 111503 विभिन्न सामाजिक सुरक्षा पेंशन हितग्राहियों के खाते में 66901800 रू अंतरित

रायसेन, कलेक्ट्रेट कार्यालय स्थित एनआईसी कक्ष में कलेक्टर श्री अरविंद दुबे की अध्यक्षता में जिला स्तरीय लाड़ली बहनों व सामाजिक सुरक्षा पेंशनरों को राशि का अंतरण कार्यक्रम सम्पन्न हुआ। कार्यक्रम में मण्डला में मुख्यमंत्री डॉ मोहन यादव के मुख्य आतिथ्य में आयोजित प्रदेश स्तरीय कार्यक्रम का लाईव प्रसारण भी देखा व सुना गया। एनआईसी कक्ष में जिला पंचायत सीईओ श्रीमती अंजू पवन भदौरिया, महिला बाल विकास विभाग के जिला कार्यक्रम अधिकारी श्री दीपक संकत, प्रभारी उप संचालक सामाजिक न्याय श्री संजय गहरवाल, श्री राकेश शर्मा सहित अन्य अधिकारी, लाड़ली बहनाएं तथा हितग्राही उपस्थित रहे। मुख्यमंत्री डॉ मोहन यादव द्वारा मण्डला में आयोजित प्रदेश स्तरीय कार्यक्रम में सिंगल क्लिक के माध्यम से प्रदेश की सभी लाड़ली बहनाओं तथा सामाजिक सुरक्षा पेंशन हितग्राहियों के खाते में राशि अंतरित की गई। मुख्यमंत्री डॉ यादव द्वारा रायसेन जिले की 250745 लाड़ली बहनाओं के बैंक खाते में 1250 रू प्रति लाड़ली बहना के मान से कुल 30 करोड़ 61 लाख 37 हजार 50 रू की राशि अंतरित की गई। इसके साथ ही विभिन्न सामाजिक सुरक्षा पेंशन योजनाओं के 111503 हितग्राहियों के बैंक खाते में 6 करोड़ 69 लाख एक हजार 800 रू की राशि अंतरित की गई। इसमें इंदिरा गांधी राष्ट्रीय निःशक्त पेंशन योजना अंतर्गत 2773 हितग्राहियों के खाते में 1663800 रू, इंदिरा गांधी राष्ट्रीय वृद्धावस्था पेंशन योजना अंतर्गत 53128 हितग्राहियों के खाते में 31876800 रू, इंदिरा गांधी राष्ट्रीय विधवा पेंशन योजना अंतर्गत 17473 हितग्राहियों के खाते में 10483800 रू, कन्या अभिभावक पेंशन योजना अंतर्गत 835 हितग्राहियों के खाते में 501000 रू, दिव्यांग शिक्षा प्रोत्साहन सहायता राशि अंतर्गत 2066 हितग्राहियों के खाते में 1240200 रू, मुख्यमंत्री अविवाहिता पेंशन योजना अंतर्गत 27 हितग्राहियों को 16200 रू, मुख्यमंत्री सामाजिक सुरक्षा कल्याण पेंशन योजना अंतर्गत 19579 हितग्राहियों को 11746800 रू, मंदबुद्धि/बहुविकलांगजनों को आर्थिक सहायता अंतर्गत 1165 हितग्राहियों को 699000 रू, सामाजिक सुरक्षा निःशक्त पेंशन योजना अंतर्गत 8521 हितग्राहियों को 5112600 रू, सामाजिक सुरक्षा परित्यकता पेंशन योजना अंतर्गत 949 हितग्राहियों को 569400 रू तथा सामाजिक सुरक्षा वृद्धावस्था पेंशन योजना अंतर्गत 4987 हितग्राहियों को 2992200 रू की राशि अंतरित की गई।

  • editornaseem

    Related Posts

    सांची निवासी बघेल बने अनाज तिलहन व्यापार संघ के अध्यक्ष, दी बधाई

    नसीम खानसांची,,,सलामतपुर उपमंडी के अनाज एवं तिलहन व्यापार संघ की व्यापारी बैठक में सर्वसम्मति से सांची निवासी भानु प्रताप बघेल को संघ का नया अध्यक्ष बनाए जाने पर सांची में…

    मौसम ने बदले तेवर, सांची में घने बादल छाए, रुक-रुक कर बारिश से बढ़ी ठंडक

    नसीम खानसांची,,, सुबह से ही मौसम के तेवर बदल गए हैं। आसमान में घने काले बादलों ने डेरा जमा लिया है और नगर सहित आसपास के ग्रामीण क्षेत्रों में कभी…

    Leave a Reply

    Your email address will not be published. Required fields are marked *

    You Missed

    सांची निवासी बघेल बने अनाज तिलहन व्यापार संघ के अध्यक्ष, दी बधाई

    सांची निवासी बघेल बने अनाज तिलहन व्यापार संघ के अध्यक्ष, दी बधाई

    मौसम ने बदले तेवर, सांची में घने बादल छाए, रुक-रुक कर बारिश से बढ़ी ठंडक

    मौसम ने बदले तेवर, सांची में घने बादल छाए, रुक-रुक कर बारिश से बढ़ी ठंडक

    साँची विश्वविद्यालय के 22 छात्रों ने राष्ट्रीय संगोष्ठी में प्रस्तुत किए शोध पत्रडॉ. उपेंद्र बाबू खत्री ने मुख्य वक्ता के रूप में योग की भूमिका पर रखे विचार

    साँची विश्वविद्यालय के 22 छात्रों ने राष्ट्रीय संगोष्ठी में प्रस्तुत किए शोध पत्रडॉ. उपेंद्र बाबू खत्री ने मुख्य वक्ता के रूप में योग की भूमिका पर रखे विचार

    दीपावली पर बकायादारों को रहना पड़ सकता है अंधेरे मेंबकाया राशि जमा करने के लिए आज जल्दी से जल्दी निर्धारित समय, जमा करने की अपील की

    दीपावली पर बकायादारों को रहना पड़ सकता है अंधेरे मेंबकाया राशि जमा करने के लिए आज जल्दी से जल्दी निर्धारित समय, जमा करने की अपील की

    सांची में इंटरनेट सेवा चरमराई, पर्यटक और स्थानीय लोग परेशान

    सांची में इंटरनेट सेवा चरमराई, पर्यटक और स्थानीय लोग परेशान

    डेढ़ करोड़ का आलीशान भवन, फिर भी गंदगी से बेहाल सांचीनगर में सफाई, नालियों, मच्छरों और पेयजल लाइनों की समस्याएं बरकरार, आखिर कब जागेगा नगर परिषद प्रशासन?

    डेढ़ करोड़ का आलीशान भवन, फिर भी गंदगी से बेहाल सांचीनगर में सफाई, नालियों, मच्छरों और पेयजल लाइनों की समस्याएं बरकरार, आखिर कब जागेगा नगर परिषद प्रशासन?