रायसेन में विधिक जागरूकता एवं साक्षरता शिविर आयोजित

नसीमखान सांची, रायसेन

रायसेन,
मध्यप्रदेश राज्य विधिक सेवा प्राधिकरण जबलपुर के निर्देशानुसार एवं प्रधान जिला न्यायाधीश एवं जिला विधिक सेवा प्राधिकरण के अध्यक्ष श्री अनिल कुमार सोहाने के मार्गदर्शन में जिला विधिक सेवा प्राधिकरण रायसेन द्वारा विश्व एड्स दिवस के संबंध में जिला विधिक सेवा प्राधिकरण रायसेन एवं सर्वोदय विंध्य विकास समिति रायसेन के संयुक्त तत्वाधान में दिनांक 03 दिसम्बर 2025 को एनजीओ सर्वोदय विन्ध्य विकास समिति सांची रोड रायसेन में विधिक जागरूकता एवं साक्षरता शिविर का आयोजन किया गया।
कार्यक्रम में उपस्थित द्वितीय जिला न्यायाधीश श्री महेश कुमार माली द्वारा एड्स रोग के संबंध में जानकारी देते हुए बताया कि यह एक गंभीर बीमार है जिसका अभी तक कोई इलाज नहीं है। लेकिन जागरूकता और सावधानी से हम इसे रोक सकते हैं। हम सभी को यह समझना होगा कि एड्स कोई अपराध नहीं है और एचआईव्ही पॉजिटिव होना अपराध नहीं है। हमें इन लोगों के साथ सहानुभूति और समर्थन दिखाना चाहिए, न कि भेदभाव। उन्होंने कहा कि एड्स के खिलाफ लड़ाई में हम आमजन में जागरूकता फैलाकर, लोगो को शिक्षित कर अपना योगदान दें। साथ ही जो भी व्यक्ति इससे प्रभावित हैं, उनका समर्थन करें। कार्यक्रम में श्रीमती हर्षिनी यादव सचिव जिला विधिक सेवा प्राधिकरण रायसेन द्वारा महिला के कानूनी अधिकारों, नालसा-सालसा की विभिन्न योजनाएं, भरण पोषण अधिनियम, महिलाओं का संपत्ति में अधिकार, अपराध पीड़ित प्रतिकर योजना के संबंध में जानकारी प्रदान की गयी। शिविर के साथ पोस्टर व चित्रकला, मेहंदी एवं रंगोली प्रतियोगिताओं का आयोजन कर विजेता प्रतियोगियों को पुरूस्कृत भी किया गया।

  • editornaseem

    Related Posts

    बड़ी खबर :NEET विवाद की गूंज: शिक्षा मंत्री धर्मेंद्र प्रधान ने भेजा इस्तीफा, शिक्षा व्यवस्था पर उठे बड़े सवाल

    नई दिल्ली। देश की सबसे बड़ी मेडिकल प्रवेश परीक्षा NEET-UG को लेकर उठे विवाद ने अब राष्ट्रीय राजनीति और शिक्षा व्यवस्था में नई बहस को जन्म दे दिया है। शिक्षा…

    शिक्षा मंत्री के इस्तीफे पर अड़े राहुल गांधी, बोले- ‘धर्मेंद्र प्रधान को जाना ही होगा’

    Live Khabar India | नई दिल्ली लोकसभा में नेता प्रतिपक्ष राहुल गांधी ने एक बार फिर केंद्र सरकार और शिक्षा मंत्री धर्मेंद्र प्रधान पर तीखा हमला बोला है। राहुल गांधी…

    Leave a Reply

    Your email address will not be published. Required fields are marked *

    You Missed

    बड़ी खबर :NEET विवाद की गूंज: शिक्षा मंत्री धर्मेंद्र प्रधान ने भेजा इस्तीफा, शिक्षा व्यवस्था पर उठे बड़े सवाल

    बड़ी खबर :NEET विवाद की गूंज: शिक्षा मंत्री धर्मेंद्र प्रधान ने भेजा इस्तीफा, शिक्षा व्यवस्था पर उठे बड़े सवाल

    शिक्षा मंत्री के इस्तीफे पर अड़े राहुल गांधी, बोले- ‘धर्मेंद्र प्रधान को जाना ही होगा’

    शिक्षा मंत्री के इस्तीफे पर अड़े राहुल गांधी, बोले- ‘धर्मेंद्र प्रधान को जाना ही होगा’

    ईरान के खिलाफ खाड़ी देशों का बड़ा एक्शन! पश्चिम एशिया में बढ़ा महायुद्ध का खतरा

    ईरान के खिलाफ खाड़ी देशों का बड़ा एक्शन! पश्चिम एशिया में बढ़ा महायुद्ध का खतरा

    इंदौर को मिली विकास की नई उड़ान: मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव ने लवकुश चौराहे के लेवल-2 फ्लाईओवर की पहली लेन का किया लोकार्पण

    इंदौर को मिली विकास की नई उड़ान: मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव ने लवकुश चौराहे के लेवल-2 फ्लाईओवर की पहली लेन का किया लोकार्पण

    आखिर ऐसा क्या हुआ कि 26 दिन बाद सोनम वांगचुक ने तोड़ा उपवास? क्या उनके इस फैसले से आंदोलन की दिशा बदलेगी?

    आखिर ऐसा क्या हुआ कि 26 दिन बाद सोनम वांगचुक ने तोड़ा उपवास? क्या उनके इस फैसले से आंदोलन की दिशा बदलेगी?

    क्या खत्म हो जाएगा CJP का आंदोलन? सरकार से बातचीत के बाद छात्रों की अगली रणनीति पर सबकी नजर

    क्या खत्म हो जाएगा CJP का आंदोलन? सरकार से बातचीत के बाद छात्रों की अगली रणनीति पर सबकी नजर