रायसेन–विदिशा के मेधावी विद्यार्थियों का बेंगलुरु शैक्षणिक भ्रमण।

नसीमखान

सांची,,स्कूल शिक्षा विभाग से चयनित रायसेन एवं विदिशा जिले के मेधावी विद्यार्थियों का दल 18 सितंबर को राजधानी एक्सप्रेस से बेंगलुरु रवाना हुआ। दल 19 सितंबर को बेंगलुरु पहुंचा, जहां विद्यार्थियों का ऐतिहासिक एवं शैक्षणिक भ्रमण शुरू हुआ।
भ्रमण के प्रथम दिवस विद्यार्थियों ने फ्रीडम पार्क और विश्वेश्वरैया विज्ञान संग्रहालय का अवलोकन किया। फ्रीडम पार्क 1860 के दशक का वह ऐतिहासिक स्थल है, जहाँ स्वतंत्रता सेनानियों को कैद कर यातनाएँ दी जाती थीं। विद्यार्थियों ने यहाँ कैदियों की बैरक, वॉच टावर और यातना स्थलों को देखा। वर्तमान में कर्नाटक सरकार ने इसे फ्रीडम पार्क के रूप में विकसित किया है।
इसके बाद विद्यार्थियों ने विश्वेश्वरैया विज्ञान संग्रहालय में वैज्ञानिक मॉडल्स का अवलोकन किया। यहाँ उन्होंने इंजन के विकास क्रम, चंद्रयान, इंटरनेट की विभिन्न पीढ़ियाँ और अन्य वैज्ञानिक सिद्धांतों पर आधारित जीवंत मॉडल देखे।
इस दल में रायसेन और विदिशा के 18-18 विद्यार्थी शामिल हैं। प्रबंधन हेतु साँची सान्दीपनि विद्यालय के प्राचार्य अनिल दीक्षित, विदिशा सान्दीपनि विद्यालय के प्राचार्य बलराम चौधरी, मंडीदीप की शिक्षिका प्रमिला एवं विदिशा की शिक्षिका आभा माहेश्वरी साथ हैं। पूरे भ्रमण दल के नोडल अधिकारी ए.डी.पी.सी. विदिशा श्री हेमंत लिटोरिया हैं। यह भ्रमण 18 से 22 सितंबर तक चलेगा।
प्राचार्य अनिल दीक्षित ने बताया कि “इस प्रकार का शैक्षणिक भ्रमण विद्यार्थियों को ऐतिहासिक स्थलों और विज्ञान की नई उपलब्धियों से रूबरू कराता है। यह अनुभव उनके ज्ञानवर्धन के साथ-साथ व्यक्तित्व विकास में भी सहायक होगा।”

  • editornaseem

    Related Posts

    BPSC शिक्षक भर्ती पेपर लीक: सरकारी डॉक्टर डॉ. मनीष कुमार गिरफ्तार, करोड़ों की वसूली का आरोप

    वेब डेस्क | लाइव खबर इंडिया बिहार लोक सेवा आयोग (BPSC) शिक्षक भर्ती प्रश्नपत्र लीक मामले में प्रवर्तन निदेशालय (ED) को बड़ी सफलता मिली है। एजेंसी ने इस बहुचर्चित मामले…

    स्वच्छता अभियान के तहत नगर के प्रमुख स्थलों पर चला विशेष सफाई अभियानबस स्टैंड, रेलवे स्टेशन, स्तूप मार्ग, तहसील कार्यालय सहित कई स्थानों की हुई सफाई

    नसीमखान सांचीसांची,,,नगर परिषद सांची द्वारा संचालित “स्वच्छता अपनाओ, बीमारी भगाओ” अभियान के अंतर्गत नगर में विशेष स्वच्छता अभियान चलाया गया। यह अभियान नगर परिषद अध्यक्ष पप्पू रेवाराम अहिरवार एवं मुख्य…

    Leave a Reply

    Your email address will not be published. Required fields are marked *

    You Missed

    BPSC शिक्षक भर्ती पेपर लीक: सरकारी डॉक्टर डॉ. मनीष कुमार गिरफ्तार, करोड़ों की वसूली का आरोप

    BPSC शिक्षक भर्ती पेपर लीक: सरकारी डॉक्टर डॉ. मनीष कुमार गिरफ्तार, करोड़ों की वसूली का आरोप

    स्वच्छता अभियान के तहत नगर के प्रमुख स्थलों पर चला विशेष सफाई अभियानबस स्टैंड, रेलवे स्टेशन, स्तूप मार्ग, तहसील कार्यालय सहित कई स्थानों की हुई सफाई

    स्वच्छता अभियान के तहत नगर के प्रमुख स्थलों पर चला विशेष सफाई अभियानबस स्टैंड, रेलवे स्टेशन, स्तूप मार्ग, तहसील कार्यालय सहित कई स्थानों की हुई सफाई

    40 करोड़ रुपये की लागत से बने सांदीपनि विद्यालय भवन का लोकार्पण।प्रभारी मंत्री नारायण सिंह पंवार बोले— आधुनिक सुविधाओं से युक्त विद्यालयों में पढ़कर विद्यार्थी सफलता की नई ऊंचाइयों तक पहुंचेंगे

    40 करोड़ रुपये की लागत से बने सांदीपनि विद्यालय भवन का लोकार्पण।प्रभारी मंत्री नारायण सिंह पंवार बोले— आधुनिक सुविधाओं से युक्त विद्यालयों में पढ़कर विद्यार्थी सफलता की नई ऊंचाइयों तक पहुंचेंगे

    सांची-विदिशा हाईवे पर दर्दनाक हादसा, युवक ऋषि आचार्य की मौत।होटल अपेक्षा के पास देर रात हुई दुर्घटना, कई घायल; हादसे के कारणों को लेकर स्थिति स्पष्ट नहीं

    सांची-विदिशा हाईवे पर दर्दनाक हादसा, युवक ऋषि आचार्य की मौत।होटल अपेक्षा के पास देर रात हुई दुर्घटना, कई घायल; हादसे के कारणों को लेकर स्थिति स्पष्ट नहीं

    CJP का आरोप: प्रदर्शन खत्म होने के बाद छात्रों को बनाया जा रहा निशाना, सरकार पर समझौता तोड़ने का दावा

    CJP का आरोप: प्रदर्शन खत्म होने के बाद छात्रों को बनाया जा रहा निशाना, सरकार पर समझौता तोड़ने का दावा

    मेढकी में युवक की तलवार से हत्या, अज्ञात हमलावरों की तलाश में जुटी पुलिस।दुकान बंद कर घर लौट रहे 25 वर्षीय राकेश लोधी पर तीन बाइक सवार बदमाशों ने किया हमला, इलाज के दौरान भोपाल में हुई मौत

    मेढकी में युवक की तलवार से हत्या, अज्ञात हमलावरों की तलाश में जुटी पुलिस।दुकान बंद कर घर लौट रहे 25 वर्षीय राकेश लोधी पर तीन बाइक सवार बदमाशों ने किया हमला, इलाज के दौरान भोपाल में हुई मौत