रायसेन स्थित श्रीकृष्ण गौशाला में जिला स्तरीय गोवर्धन पूजा कार्यक्रम सम्पन्नजनप्रतिनिधियों और अधिकारियों ने गायों तथा गोवर्धन का किया पूजन

नसीमखान

रायसेन,
रायसेन में वार्ड क्रमांक-01 स्थित श्रीकृष्ण गौशाला में आयोजित जिला स्तरीय गोवर्धन पूजन कार्यक्रम का सांची विधायक डॉ प्रभुराम चौधरी, जिला पंचायत अध्यक्ष श्री यशवंत मीणा, नगर पालिका अध्यक्ष श्रीमती सविता सेन, तथा कलेक्टर श्री अरविंद दुबे द्वारा दीप प्रज्जवलन कर और कन्यापूजन कर शुभारंभ किया गया। कार्यक्रम के प्रारंभ में जनप्रतिनिधियों तथा अधिकारियों द्वारा गायों की पूजा-अर्चना कर गुड़ तथा केले खिलाए गए। इसके उपरांत गोवर्धन पूजन किया गया। उन्होंने गौशाला परिसर में स्थित मंदिर में दर्शन कर आर्शीवाद भी लिया।
इस अवसर पर विधायक डॉ चौधरी ने उपस्थित जनसमूह को संबोधित करते हुए कहा कि हमारी संस्कृति में दीपावली के बाद गौवर्धन पूजा की परंपरा रही है। यह पर्व भारतीय जनमानस को अपनी जड़ों से जोड़े रखता है और प्रकृति के प्रति सम्मान की भावना को प्रदर्शित करता है। यह हमारी संस्कृति और परंपरा के संवर्धन का प्रतीक भी है। विधायक डॉ चौधरी ने कहा कि मुख्यमंत्री डॉ मोहन यादव के नेतृत्व में प्रदेश सरकार द्वारा गौ-वंश संरक्षण के लिए प्राथमिकता से कार्य किए जा रहे हैं। निराश्रित गौवंश के लिए नवीन गौशालाएं खोली जा रही हैं तथा पूर्व से संचालित गौशालाओं में सुविधाओं का विस्तार किया जा रहा है। उन्होंने जिले में संचालित गौशालाओं का उल्लेख करते हुए कहा कि गौशालाओं को आत्मनिर्भर बनाने के लिए भी कार्य किए जा रहे हैं। गौशालाओं में गोबर से गौकाष्ठ, सजावटी सामग्री, खाद सहित अन्य उत्पाद बनाए जा रहे हैं जिससे रोजगार के अवसर भी निर्मित हो रहे हैं। उन्होंने कहा कि दुग्ध उत्पादन में प्रदेश को नंबर वन बनाने के लिए भी प्रदेश सरकार निरंतर प्रयासरत है।
कार्यक्रम में जिला पंचायत अध्यक्ष श्री यशवंत मीणा, नगर पालिका अध्यक्ष श्रीमती सविता सेन, समाजसेवी श्री राकेश शर्मा ने भी संबोधित किया। इस अवसर पर स्थानीय जनप्रतिनिधि, जिला पंचायत सीईओ श्रीमती अंजू पवन भदौरिया, अपर कलेक्टर श्रीमती श्वेता पवार, उप संचालक पशु चिकित्सा सेवाएं डॉ रमेश शुक्ला सहित अन्य अधिकारी भी उपस्थित रहे।

  • editornaseem

    Related Posts

    33 केवी आमखेड़ा फीडर पर रविवार को होगा मेंटेनेंस, दो घंटे बिजली रहेगी बंद

    नसीम खानसांची,,, दीपावली के प्रमुख त्योहार को देखते हुए नगर की विद्युत व्यवस्था दुरुस्त करने के लिए 33 केवी आमखेड़ा फीडर पर मेंटेनेंस कार्य किया जाएगा।जानकारी के अनुसार दिनांक 01/11/26…

    आज सांची मे सरदार वल्लभ भाई पटेल जयंती मनाई गई उनके चित्र पर माल्यार्पण कर उन्हें याद किया गया

    नसीम खानसांची ,,,आज नगर में लौह पुरुष बल्लभ भाई पटेल की जयंती धूमधाम से मनाई गई इस अवसर पर बडी संख्या में लोग उपस्थित रहे ।जानकारी के अनुसार आज सांची…

    Leave a Reply

    Your email address will not be published. Required fields are marked *

    You Missed

    33 केवी आमखेड़ा फीडर पर रविवार को होगा मेंटेनेंस, दो घंटे बिजली रहेगी बंद

    33 केवी आमखेड़ा फीडर पर रविवार को होगा मेंटेनेंस, दो घंटे बिजली रहेगी बंद

    आज सांची मे सरदार वल्लभ भाई पटेल जयंती मनाई गई उनके चित्र पर माल्यार्पण कर उन्हें याद किया गया

    आज सांची मे सरदार वल्लभ भाई पटेल जयंती मनाई गई उनके चित्र पर माल्यार्पण कर उन्हें याद किया गया

    शासन ने घोषित किया दीपावली अवकाश, शिक्षा विभाग ने जारी कर दिए प्रशिक्षण के आदेशधनतेरस के दिन भी शिक्षकों को प्रशिक्षण में होना पड़ेगा शामिल, समग्र शिक्षक संघ ने जताई नाराजगी

    शासन ने घोषित किया दीपावली अवकाश, शिक्षा विभाग ने जारी कर दिए प्रशिक्षण के आदेशधनतेरस के दिन भी शिक्षकों को प्रशिक्षण में होना पड़ेगा शामिल, समग्र शिक्षक संघ ने जताई नाराजगी

    बच्चों के बेहतर स्वास्थ्य एवं पोषण के लिए आईएसआरडी ने 150 परिवारों को बांटा राशन।पांच गांवों के बच्चों के परिवारों को मिला सहयोग, पोषण स्तर में सुधार का प्रयास

    बच्चों के बेहतर स्वास्थ्य एवं पोषण के लिए आईएसआरडी ने 150 परिवारों को बांटा राशन।पांच गांवों के बच्चों के परिवारों को मिला सहयोग, पोषण स्तर में सुधार का प्रयास

    सांची में करवा चौथ का पर्व हर्षोल्लास से मनाया, सुहागिनों ने पति की लंबी उम्र के लिए रखा निर्जला व्रत

    सांची में करवा चौथ का पर्व हर्षोल्लास से मनाया, सुहागिनों ने पति की लंबी उम्र के लिए रखा निर्जला व्रत

    सांची निवासी बघेल बने अनाज तिलहन व्यापार संघ के अध्यक्ष, दी बधाई

    सांची निवासी बघेल बने अनाज तिलहन व्यापार संघ के अध्यक्ष, दी बधाई