राष्ट्रीय राजमार्ग किनारे कचरे का अंबार, दुर्गंध और बीमारियों से जूझते राहगीर

नसीमखान
सांची, — स्वच्छ भारत अभियान के नाम पर सरकार जहां करोड़ों रुपये खर्च कर रही है, वहीं जमीनी हकीकत इससे बिल्कुल उलट नजर आ रही है। सांची जनपद पंचायत अंतर्गत ग्राम पंचायत सुनारी-सलामतपुर के पास, भोपाल-विदिशा राष्ट्रीय राजमार्ग के किनारे कस्बे भर की गंदगी खुलेआम फेंकी जा रही है। इससे न केवल वातावरण दूषित हो रहा है, बल्कि गंभीर बीमारियों के फैलने का भी खतरा बढ़ गया है।
रोजाना हजारों वाहन इस मार्ग से गुजरते हैं। ऐसे में यहां फैली गंदगी सिर्फ स्थानीय लोगों और राहगीरों के लिए परेशानी का सबब नहीं, बल्कि जिले की छवि को भी धूमिल कर रही है। हैरानी की बात यह है कि इसी मार्ग से जनपद पंचायत के अधिकारी, सीईओ सहित अनेक वरिष्ठ अधिकारी नियमित तौर पर अपडाउन करते हैं, बावजूद इसके कचरे के इस ढेर पर अब तक कोई कार्यवाही नहीं की गई।
स्थानीय निवासियों की मानें तो यह गंदगी लंबे समय से जमा है, पर ग्राम पंचायत और जिम्मेदार अधिकारियों ने अब तक कोई ठोस कदम नहीं उठाया। जबकि देशभर में प्रधानमंत्री द्वारा चलाया गया स्वच्छता अभियान गांव-गांव और घर-घर तक पहुंचाया गया था। लेकिन जब स्वयं पंचायत स्तर पर ही इस अभियान की अनदेखी हो रही हो, तो शेष क्षेत्र में अभियान की सफलता पर सवाल उठना स्वाभाविक है।
ग्राम पंचायत सुनारी-सलामतपुर में राष्ट्रीय राजमार्ग के किनारे लगे इस कचरे के ढेर से भयंकर दुर्गंध फैल रही है। इससे न केवल राहगीर परेशान हैं, बल्कि स्थानीय लोगों के लिए भी सांस लेना दूभर हो गया है। यदि समय रहते इस ओर ध्यान नहीं दिया गया, तो यह क्षेत्र जल्द ही संक्रामक बीमारियों की चपेट में आ सकता है।
यह स्थिति शासन-प्रशासन की कार्यशैली और स्वच्छता मिशन की जमीनी सच्चाई पर गंभीर सवाल खड़े करती है। अब देखना यह होगा कि संबंधित जिम्मेदार अधिकारी कब तक इस गंदगी के ढेर पर ‘नजरअंदाज’ की चादर ओढ़े रहते हैं, या फिर जल्द ही कोई ठोस कार्रवाई होती है।

  • editornaseem

    Related Posts

    छात्रों के भविष्य से खिलवाड़! सांची के छात्रावास में व्यवस्थाओं की खुली पोल, निरीक्षण में सामने आईं कई गंभीर खामियां

    सांची |नसीम खान रायसेन। सरकार जहां विद्यार्थियों को बेहतर शिक्षा और सुविधाएं उपलब्ध कराने के लिए करोड़ों रुपये खर्च कर रही है, वहीं जमीनी स्तर पर व्यवस्थाओं की हकीकत कुछ…

    राहुल गांधी का अमित शाह पर बड़ा आरोप, बोले- छात्र प्रदर्शन पर हुई कार्रवाई की होनी चाहिए जवाबदेही

    Live khabar india नई दिल्ली। कांग्रेस नेता राहुल गांधी ने छात्र प्रदर्शन के दौरान हुई पुलिस कार्रवाई को लेकर केंद्र सरकार पर सवाल उठाए हैं। बुधवार को आयोजित एक प्रेस…

    Leave a Reply

    Your email address will not be published. Required fields are marked *

    You Missed

    छात्रों के भविष्य से खिलवाड़! सांची के छात्रावास में व्यवस्थाओं की खुली पोल, निरीक्षण में सामने आईं कई गंभीर खामियां

    छात्रों के भविष्य से खिलवाड़! सांची के छात्रावास में व्यवस्थाओं की खुली पोल, निरीक्षण में सामने आईं कई गंभीर खामियां

    राहुल गांधी का अमित शाह पर बड़ा आरोप, बोले- छात्र प्रदर्शन पर हुई कार्रवाई की होनी चाहिए जवाबदेही

    राहुल गांधी का अमित शाह पर बड़ा आरोप, बोले- छात्र प्रदर्शन पर हुई कार्रवाई की होनी चाहिए जवाबदेही

    किसान आंदोलन के बीच CM मोहन यादव का बड़ा फैसला, किसानों के लिए बनी मंत्री समूह की समिति

    किसान आंदोलन के बीच CM मोहन यादव का बड़ा फैसला, किसानों के लिए बनी मंत्री समूह की समिति

    भोपाल में किसान आंदोलन पर क्या बोले मुख्यमंत्री मोहन यादव ? देखें पूरा VIDEO

    भोपाल में किसान आंदोलन पर क्या बोले मुख्यमंत्री मोहन यादव ? देखें पूरा VIDEO

    भीख नहीं, अधिकार चाहिए! बैरिकेड्स तोड़ राजधानी पहुंचे किसान, भोपाल में आर-पार की लड़ाई

    भीख नहीं, अधिकार चाहिए! बैरिकेड्स तोड़ राजधानी पहुंचे किसान, भोपाल में आर-पार की लड़ाई

    BPSC शिक्षक भर्ती पेपर लीक: सरकारी डॉक्टर डॉ. मनीष कुमार गिरफ्तार, करोड़ों की वसूली का आरोप

    BPSC शिक्षक भर्ती पेपर लीक: सरकारी डॉक्टर डॉ. मनीष कुमार गिरफ्तार, करोड़ों की वसूली का आरोप