रिहायशी इलाकों में गंदगी फैलाते सुअर, स्वच्छता व्यवस्था को दिखा रहे ठेंगास्वच्छता के नाम पर लाखों खर्च, फिर भी नगर के भीतरी हिस्से गंदगी से बेहाल — कीटनाशक छिड़काव और फॉगिंग व्यवस्था पर भी उठ रहे सवाल

नसीम खान
सांची,,, विश्व ऐतिहासिक एवं प्रसिद्ध पर्यटन स्थल के रूप में अपनी अलग पहचान रखने वाले सांची नगर में स्वच्छता व्यवस्था को लेकर बड़े-बड़े दावे किए जाते हैं, लेकिन नगर के भीतरी और रिहायशी इलाकों की जमीनी तस्वीर इन दावों की पोल खोलती दिखाई दे रही है। मुख्य मार्गों तक सीमित सफाई व्यवस्था के बीच कई वार्डों में गंदगी के ढेर, जलभराव और खुलेआम विचरण करते सुअर लोगों के लिए परेशानी का सबब बने हुए हैं।
जानकारी के अनुसार, सांची को स्वच्छ रखने के नाम पर शासन-प्रशासन द्वारा समय-समय पर लाखों रुपये खर्च किए जाते हैं। सफाई व्यवस्था के लिए भारी-भरकम अमला और सफाई वाहनों पर भी खर्च किया जा रहा है। इतना ही नहीं, नगर की स्वच्छता का जिम्मा एक एनजीओ को भी सौंपे जाने की बात सामने आती रही है, लेकिन लोगों का आरोप है कि स्वच्छता अभियान कई बार बैनर, प्रचार और फोटो खिंचवाने तक ही सीमित दिखाई देता है। पूर्व में भी स्वच्छता के नाम पर किए गए खर्च को लेकर सवाल उठ चुके हैं।
नगर के कई रिहायशी क्षेत्रों में गंदगी के बीच खुलेआम घूमते सुअर स्थिति को और गंभीर बना रहे हैं। इनके कारण गंदगी फैलने के साथ दुर्गंध भी बनी रहती है। लोगों का कहना है कि लंबे समय से इन क्षेत्रों में नियमित सफाई, कीटनाशक दवाओं के छिड़काव और मच्छर नियंत्रण की प्रभावी व्यवस्था नहीं होने से उन्हें परेशानी का सामना करना पड़ रहा है।
कीटनाशक छिड़काव और फॉगिंग पर भी सवाल
एक समय नगर में मच्छरों और संक्रामक बीमारियों की रोकथाम के लिए कीटनाशक दवाओं का नियमित छिड़काव और फॉगिंग कराई जाती थी, लेकिन लंबे समय से यह व्यवस्था प्रभावी रूप से दिखाई नहीं दे रही है। नगर में खरीदी गई फॉगिंग मशीनों के उपयोग को लेकर भी नागरिक सवाल उठा रहे हैं। लोगों का कहना है कि यदि मशीनें उपलब्ध हैं तो उनका नियमित उपयोग रिहायशी क्षेत्रों में क्यों नहीं किया जा रहा है।
गंदगी के कारण मच्छरों और अन्य कीटों की संख्या बढ़ने से विभिन्न बीमारियों का खतरा भी बढ़ रहा है। बावजूद इसके जिम्मेदार अधिकारियों की नजर नगर के उन वार्डों तक नहीं पहुंच पा रही है, जहां नागरिक रोजाना गंदगी और दुर्गंध के बीच रहने को मजबूर हैं।
मुख्य मार्ग चमकाने से नहीं बदलेगी तस्वीर
सांची जैसे विश्व प्रसिद्ध पर्यटन स्थल की स्वच्छता केवल मुख्य सड़कों और पर्यटन क्षेत्र तक सीमित रखने से नगर की वास्तविक तस्वीर नहीं बदल सकती। जब तक नगर के भीतरी और रिहायशी क्षेत्रों में नियमित सफाई, सुअरों के खुले विचरण पर रोक, कीटनाशक छिड़काव और फॉगिंग की प्रभावी व्यवस्था नहीं होगी, तब तक स्वच्छता के दावे अधूरे ही माने जाएंगे।
जिम्मेदारों को अब कागजों से निकलकर जमीन पर स्वच्छता व्यवस्था की हकीकत देखने की जरूरत है।

  • editornaseem

    Related Posts

    शैलचित्रों से बेखबर प्रशासन और पुरातत्व विभागहजारों वर्ष पुरानी चट्टानी कलाकृतियां संरक्षण के इंतजार में, ग्रामीण पूर्वजों की विरासत मानकर कर रहे सुरक्षा

    नसीम खानसांची,,,ऐतिहासिक एवं पुरातात्विक धरोहरों को अपने भीतर समेटे सांची की पहचान विश्वभर में है। यहां ढाई हजार वर्ष पुराने स्मारकों को सुरक्षित एवं संरक्षित रखने के लिए शासन स्तर…

    निकाय स्तरीय कबड्डी प्रतियोगिता में छात्राओं ने दिखाया दमखमसंकल्प से समाधान अभियान के तहत निकाय स्तरीय कबड्डी प्रतियोगिता आयोजितसांदीपनि विद्यालय की गर्ल्स एवं बॉयज टीम ने हासिल किया प्रथम स्थान, ज्ञान गंगा विद्यालय रहा दूसरे स्थान पर

    नसीम खानसांची,,, संकल्प से समाधान अभियान के अंतर्गत बुधवार को नगर परिषद सांची में निकाय स्तरीय कबड्डी प्रतियोगिता का आयोजन किया गया। प्रतियोगिता में निकाय क्षेत्र के विभिन्न शासकीय एवं…

    Leave a Reply

    Your email address will not be published. Required fields are marked *

    You Missed

    शैलचित्रों से बेखबर प्रशासन और पुरातत्व विभागहजारों वर्ष पुरानी चट्टानी कलाकृतियां संरक्षण के इंतजार में, ग्रामीण पूर्वजों की विरासत मानकर कर रहे सुरक्षा

    शैलचित्रों से बेखबर प्रशासन और पुरातत्व विभागहजारों वर्ष पुरानी चट्टानी कलाकृतियां संरक्षण के इंतजार में, ग्रामीण पूर्वजों की विरासत मानकर कर रहे सुरक्षा

    निकाय स्तरीय कबड्डी प्रतियोगिता में छात्राओं ने दिखाया दमखमसंकल्प से समाधान अभियान के तहत निकाय स्तरीय कबड्डी प्रतियोगिता आयोजितसांदीपनि विद्यालय की गर्ल्स एवं बॉयज टीम ने हासिल किया प्रथम स्थान, ज्ञान गंगा विद्यालय रहा दूसरे स्थान पर

    निकाय स्तरीय कबड्डी प्रतियोगिता में छात्राओं ने दिखाया दमखमसंकल्प से समाधान अभियान के तहत निकाय स्तरीय कबड्डी प्रतियोगिता आयोजितसांदीपनि विद्यालय की गर्ल्स एवं बॉयज टीम ने हासिल किया प्रथम स्थान, ज्ञान गंगा विद्यालय रहा दूसरे स्थान पर

    तेंदुआ पकड़ने में वन विभाग को एक माह बाद मिली सफलताएक माह की मशक्कत के बाद वन विभाग ने तेंदुए को पकड़ास्तूप पहाड़ी क्षेत्र में दहशत का हुआ अंत, चौबीस घंटे निगरानी के साथ लगाए गए थे 14 कैमरे

    तेंदुआ पकड़ने में वन विभाग को एक माह बाद मिली सफलताएक माह की मशक्कत के बाद वन विभाग ने तेंदुए को पकड़ास्तूप पहाड़ी क्षेत्र में दहशत का हुआ अंत, चौबीस घंटे निगरानी के साथ लगाए गए थे 14 कैमरे

    सांची में राष्ट्रीय कृमि मुक्ति दिवस का आयोजनविधायक डॉ. चौधरी ने कहा—स्वच्छता और जागरूकता से बीमारियों से बचाव संभव

    सांची में राष्ट्रीय कृमि मुक्ति दिवस का आयोजनविधायक डॉ. चौधरी ने कहा—स्वच्छता और जागरूकता से बीमारियों से बचाव संभव

    मतदाता सूची में नाम जोड़ने 07 अक्टूबर को जिले के सभी मतदान केन्द्र पर लगेंगे शिविर

    मतदाता सूची में नाम जोड़ने 07 अक्टूबर को जिले के सभी मतदान केन्द्र पर लगेंगे शिविर

    सांची स्थित सांदीपनि विद्यालय में राष्ट्रीय कृमिमुक्ति दिवस कार्यक्रम सम्पन्न

    सांची स्थित सांदीपनि विद्यालय में राष्ट्रीय कृमिमुक्ति दिवस कार्यक्रम सम्पन्न