लाड़ली बहना योजना के क्रियान्वयन में उदासीनता बरतने पर जिला पंचायत सीईओ ने पंचायत सचिव को किया निलंबित

नसीम खान संपादक

रायसेन,
मुख्यमंत्री लाड़ली बहना योजना सहित अन्य जनकल्याणकारी योजनाओं के क्रियान्वयन में रूचि नहीं लेने तथा विगत दो-तीन माह से ग्राम पंचायत से अनुपस्थित रहने पर जिला पंचायत सीईओ श्रीमती अंजू पवन भदौरिया द्वारा बेगमगंज जनपद की ग्राम पंचायत पंदरभटा के पंचायत सचिव श्री कमलसिंह यादव को तत्काल प्रभाव से निलंबित कर दिया गया है। वर्तमान में मप्र शासन की महत्वाकांक्षी योजना मुख्यमंत्री लाड़ली बहना योजना अंतर्गत समग्र पोर्टल पर ई-केवयासी का कार्य ग्राम पंचायत स्तर पर किया जा रहा है। लेकिन ग्राम पंचायत पंदरभटा के पंचायत सचिव श्री कमलसिंह यादव द्वारा योजना के क्रियान्वयन में लापरवाही एवं उदासीनता बरती जा रही है।
पंचायत सचिव श्री कमलसिंह यादव के ग्राम पंचायत के कार्यो में रूचि नहीं लेने तथा विगत दो-तीन माह से ग्राम पंचायत में उपस्थित नहीं होने के कारण ग्राम पंचायत का कार्य प्रभावित होने के साथ ही शासन की महत्वपूर्ण और जनकल्याणकारी योजनाओं के लाभ से ग्रामीणजन वंचित हो रहे हैं। जिस कारण श्री कमलसिंह यादव को 04 अप्रैल 2023 को कारण बताओ सूचना पत्र भी जारी किया गया, लेकिन संबंधित द्वारा उत्तर प्रस्तुत नहीं किया गया। इस प्रकार पंचायत सचिव श्री कमलसिंह यादव को पदीय दायित्वों के निर्वहन में लापरवाही और उदासीनता बरतने, गंभीर कदाचरण करने पर तत्काल प्रभाव से निलंबित कर दिया गया है। निलंबन अवधि में श्री कमलसिंह यादव का मुख्यालय कार्यालय जनपद पंचायत बेगमगंज नियत किया गया है तथा उन्हें नियमानुसार जीवन निर्वाह भत्ता देय होगा।

  • editornaseem

    Related Posts

    बड़ी खबर :NEET विवाद की गूंज: शिक्षा मंत्री धर्मेंद्र प्रधान ने भेजा इस्तीफा, शिक्षा व्यवस्था पर उठे बड़े सवाल

    नई दिल्ली। देश की सबसे बड़ी मेडिकल प्रवेश परीक्षा NEET-UG को लेकर उठे विवाद ने अब राष्ट्रीय राजनीति और शिक्षा व्यवस्था में नई बहस को जन्म दे दिया है। शिक्षा…

    शिक्षा मंत्री के इस्तीफे पर अड़े राहुल गांधी, बोले- ‘धर्मेंद्र प्रधान को जाना ही होगा’

    Live Khabar India | नई दिल्ली लोकसभा में नेता प्रतिपक्ष राहुल गांधी ने एक बार फिर केंद्र सरकार और शिक्षा मंत्री धर्मेंद्र प्रधान पर तीखा हमला बोला है। राहुल गांधी…

    Leave a Reply

    Your email address will not be published. Required fields are marked *

    You Missed

    बड़ी खबर :NEET विवाद की गूंज: शिक्षा मंत्री धर्मेंद्र प्रधान ने भेजा इस्तीफा, शिक्षा व्यवस्था पर उठे बड़े सवाल

    बड़ी खबर :NEET विवाद की गूंज: शिक्षा मंत्री धर्मेंद्र प्रधान ने भेजा इस्तीफा, शिक्षा व्यवस्था पर उठे बड़े सवाल

    शिक्षा मंत्री के इस्तीफे पर अड़े राहुल गांधी, बोले- ‘धर्मेंद्र प्रधान को जाना ही होगा’

    शिक्षा मंत्री के इस्तीफे पर अड़े राहुल गांधी, बोले- ‘धर्मेंद्र प्रधान को जाना ही होगा’

    ईरान के खिलाफ खाड़ी देशों का बड़ा एक्शन! पश्चिम एशिया में बढ़ा महायुद्ध का खतरा

    ईरान के खिलाफ खाड़ी देशों का बड़ा एक्शन! पश्चिम एशिया में बढ़ा महायुद्ध का खतरा

    इंदौर को मिली विकास की नई उड़ान: मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव ने लवकुश चौराहे के लेवल-2 फ्लाईओवर की पहली लेन का किया लोकार्पण

    इंदौर को मिली विकास की नई उड़ान: मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव ने लवकुश चौराहे के लेवल-2 फ्लाईओवर की पहली लेन का किया लोकार्पण

    आखिर ऐसा क्या हुआ कि 26 दिन बाद सोनम वांगचुक ने तोड़ा उपवास? क्या उनके इस फैसले से आंदोलन की दिशा बदलेगी?

    आखिर ऐसा क्या हुआ कि 26 दिन बाद सोनम वांगचुक ने तोड़ा उपवास? क्या उनके इस फैसले से आंदोलन की दिशा बदलेगी?

    क्या खत्म हो जाएगा CJP का आंदोलन? सरकार से बातचीत के बाद छात्रों की अगली रणनीति पर सबकी नजर

    क्या खत्म हो जाएगा CJP का आंदोलन? सरकार से बातचीत के बाद छात्रों की अगली रणनीति पर सबकी नजर