विधायक डॉ चौधरी ने ग्राम मुक्तापुर में पीएम जनमन आंगनवाड़ी केन्द्र का किया लोकार्पण

नसीमखान

रायसेन,
जिले की सांची जनपद की ग्राम पंचायत कचनारिया के ग्राम मुक्तापुर में नवनिर्मित प्रधानमंत्री जनमन आंगनवाड़ी केन्द्र का सांची विधायक डॉ प्रभुराम चौधरी द्वारा गुरूवार को लोकार्पण किया गया। इस अवसर पर जिला पंचायत अध्यक्ष श्री यशवंत मीणा, सांची जनपद अध्यक्ष श्रीमती अर्चना पोर्ते तथा जिला पंचायत सीईओ श्रीमती अंजू पवन भदौरिया भी उपस्थित रहीं।
इस अवसर पर विधायक डॉ चौधरी ने कहा कि ग्राम मुक्तापुर में आंगनवाड़ी भवन के बन जाने से सहरिया जनजाति समुदाय को विशेषकर 0 से 6 वर्ष तक के बच्चों एवं गर्भवती धात्री महिलाओं को बेहतर सेवाएं एवं परामर्श मिलेगा। इस आंगनवाड़ी का निर्माण विशेष सुविधाओं को ध्यान में रखते हुए किया गया है। जिसमें पोषण वाटिका का विशेष महत्व है। इस पोषण वाटिका में पौष्टिक एवं केमिकल रहित सब्जियों तथा फलों को ऊगाया जाएगा, जिससे आंगनवाड़ी के हितग्राहियों को पौष्टिक एवं जैविक सब्जी एवं फल उपलब्ध होंगे। उन्होंने कहा कि प्रधानमंत्री जनमन योजना के तहत चिन्हांकित ग्रामों में जनजातीय भाई-बहनों के सभी मूलभूत व आवश्यक सुविधाएं सुनिश्चित की जा रही हैं। साथ ही योजनाओं का लाभ भी दिया जा रहा है। कार्यक्रम में सांची जनपद सीईओ, महिला बाल विकास विभाग की परियोजना अधिकारी सहित अन्य अधिकारी भी उपस्थित रहे।

  • editornaseem

    Related Posts

    फोरलेन की आशंका से भयभीत नगरवासी, बनाई सांची बचाओ संघर्ष समितिप्रस्तावित मार्ग के नक्शे को लेकर लोगों में बढ़ी चिंता, मुख्यमंत्री के नाम तहसीलदार को सौंपा हस्ताक्षरयुक्त ज्ञापन

    नसीम खानसांची,,,नगर से गुजरने वाले प्रस्तावित एनएच फोरलेन निर्माण को लेकर नगरवासियों की चिंता अब विरोध के स्वर में बदलती दिखाई देने लगी है। प्रस्तावित मार्ग के नक्शे को लेकर…

    फोरलेन की जद में आने वाले सैकड़ों मकान मालिकों में चिंतानोटिस की भनक से मची हलचल, भवन बचाने की तैयारी में जुटे लोग; आज शिवमंदिर चौराहे पर बैठक

    नसीम खानसांची,,,, नगर से गुजरने वाले राष्ट्रीय राजमार्ग को फोरलेन में तब्दील किए जाने की सुगबुगाहट ने मार्ग के दायरे में आने वाले सैकड़ों भवन मालिकों की चिंता बढ़ा दी…

    Leave a Reply

    Your email address will not be published. Required fields are marked *

    You Missed

    फोरलेन की आशंका से भयभीत नगरवासी, बनाई सांची बचाओ संघर्ष समितिप्रस्तावित मार्ग के नक्शे को लेकर लोगों में बढ़ी चिंता, मुख्यमंत्री के नाम तहसीलदार को सौंपा हस्ताक्षरयुक्त ज्ञापन

    फोरलेन की आशंका से भयभीत नगरवासी, बनाई सांची बचाओ संघर्ष समितिप्रस्तावित मार्ग के नक्शे को लेकर लोगों में बढ़ी चिंता, मुख्यमंत्री के नाम तहसीलदार को सौंपा हस्ताक्षरयुक्त ज्ञापन

    फोरलेन की जद में आने वाले सैकड़ों मकान मालिकों में चिंतानोटिस की भनक से मची हलचल, भवन बचाने की तैयारी में जुटे लोग; आज शिवमंदिर चौराहे पर बैठक

    फोरलेन की जद में आने वाले सैकड़ों मकान मालिकों में चिंतानोटिस की भनक से मची हलचल, भवन बचाने की तैयारी में जुटे लोग; आज शिवमंदिर चौराहे पर बैठक

    आधी रात पुलिस ने महिला का शव बरामद कर परिजनों को सौंपाबीमारी के चलते कई दिनों से अस्वस्थ थी महिला, वार्डवासियों की सूचना पर पहुंची पुलिस

    विधायक शरद कोल के नेतृत्व में निकली विशाल समरसता संकल्प यात्रा

    पारदी मोहल्ले में पुलिस की बड़ी कार्रवाई, 12 आरोपियों पर शिकंजासांची-सलामतपुर पुलिस की संयुक्त टीम ने 3000 लीटर लाहन नष्ट किया, 141 लीटर से अधिक कच्ची व देशी शराब तथा तीन मोटरसाइकिलें जब्त

    पुलिस की सतर्कता से अपराधियों पर अंकुश, प्रतिदिन निकल रहा फ्लैगमार्चपुलिस की सतर्कता से अपराधियों पर अंकुश,शाम ढलते ही नगर की सड़कों पर पुलिस की गश्त, जुआ-सट्टा और अवैध शराब कारोबारियों में बढ़ा खौफ