व्यस्ततम चौराहों पर नही पुलिस व्यवस्था ।दुर्घटना की बनी रहती आशंका।

नसीमखान
सांंची,,, वैसे तो यह स्थल एक विश्व ऐतिहासिक स्थल होने से नगर सहित नगर में विभिन्न चौराहे व्यस्तम रहने से तथा इस स्थल से राष्ट्रीय राजमार्ग गुजरने से छोटे बडे वाहनों की आवाजाही से नगर सहित आसपास ग्रामीण क्षेत्रों के साथ देश विदेश के पर्यटक आते जाते रहते हैं परन्तु नगर के विभिन्न चौराहे पुलिस विहीन रहने से लोगो को दुर्घटना की आशंका सताती रहती है ।
जानकारी के अनुसार इस विश्व विख्यात पर्यटक स्थल होने से इस नगर में देश विदेश के लोग आते जाते रहते हैं इसके साथ ही इस स्थल पर अनेक ग्रामो के लोगों का भी आना जाना लगा रहता है वैसे भी यह स्थल विकास खंड स्तरीय होने से अनेक सरकारी दफ्तर होने से चहल पहल बनी रहती हैं तथा इस स्थल पर व्यस्तम क्षेत्र अंतर्गत हेडगेवार कालोनी स्तूप चौराहा जो रेलवे स्टेशन एवं स्तूप रोड को जोडता है जहाँ से सैकड़ों की संख्या में पर्यटकों के साथ नगर वासियों का सडक पार करने का सिलसिला लगा रहता है इसके साथ ही सीएमराइज स्कूल तिराहा तथा गुलगांव चौराहा जहाँ से लगभग अनेक गांव के लोगों का भोपाल विदिशा आना जाना लगा रहता है इसके साथ ही शराब दुकान एवं बडी बडी होटलों के कारण व्यस्त रहते है परन्तु इन व्यस्तम क्षेत्र में लोगों को हमेशा ही अनहोनी का डर सताता रहता है तथा अनेक बार दुर्घटना घट भी चुकी हैं बावजूद इसके यह क्षेत्र पुलिस की नजरों से ओझल बने रहते है तब पुलिस को ही दुर्घटना घटित होने पर अपने वाहनों से अस्पताल पहुंचाया जाता है ।इस राष्ट्रीय राजमार्ग पर न ही कहीं कोई सुरक्षित रहने अथवा वाहनों की गति नियंत्रित करने कोई सांकेतिक बोर्ड ही लग सके हैं ।पहले इस स्थल पर यातायात आरक्षक नियुक्त किए जाते थे परन्तु लंबे समय से इन्हें भी प्रशासन द्वारा हटा लिया गया जिससे नगर वासियों के साथ ही पर्यटकों को भी सडक पार अपने बलबूते पर ही डर की आशंका के बीच करना पड़ता है ।हालांकि अनेक बार इस नगर में यातायात पुलिस तैनात करने की मांग उठ चुकी है परन्तु प्रशासन बेखबर बनकर लोगो को भगवान भरोसे छोड़ दिया गया है जिससे हमेशा अनहोनी का खतरा मंडराता रहता है ।

  • editornaseem

    Related Posts

    33 केवी आमखेड़ा फीडर पर रविवार को होगा मेंटेनेंस, दो घंटे बिजली रहेगी बंद

    नसीम खानसांची,,, दीपावली के प्रमुख त्योहार को देखते हुए नगर की विद्युत व्यवस्था दुरुस्त करने के लिए 33 केवी आमखेड़ा फीडर पर मेंटेनेंस कार्य किया जाएगा।जानकारी के अनुसार दिनांक 01/11/26…

    आज सांची मे सरदार वल्लभ भाई पटेल जयंती मनाई गई उनके चित्र पर माल्यार्पण कर उन्हें याद किया गया

    नसीम खानसांची ,,,आज नगर में लौह पुरुष बल्लभ भाई पटेल की जयंती धूमधाम से मनाई गई इस अवसर पर बडी संख्या में लोग उपस्थित रहे ।जानकारी के अनुसार आज सांची…

    Leave a Reply

    Your email address will not be published. Required fields are marked *

    You Missed

    33 केवी आमखेड़ा फीडर पर रविवार को होगा मेंटेनेंस, दो घंटे बिजली रहेगी बंद

    33 केवी आमखेड़ा फीडर पर रविवार को होगा मेंटेनेंस, दो घंटे बिजली रहेगी बंद

    आज सांची मे सरदार वल्लभ भाई पटेल जयंती मनाई गई उनके चित्र पर माल्यार्पण कर उन्हें याद किया गया

    आज सांची मे सरदार वल्लभ भाई पटेल जयंती मनाई गई उनके चित्र पर माल्यार्पण कर उन्हें याद किया गया

    शासन ने घोषित किया दीपावली अवकाश, शिक्षा विभाग ने जारी कर दिए प्रशिक्षण के आदेशधनतेरस के दिन भी शिक्षकों को प्रशिक्षण में होना पड़ेगा शामिल, समग्र शिक्षक संघ ने जताई नाराजगी

    शासन ने घोषित किया दीपावली अवकाश, शिक्षा विभाग ने जारी कर दिए प्रशिक्षण के आदेशधनतेरस के दिन भी शिक्षकों को प्रशिक्षण में होना पड़ेगा शामिल, समग्र शिक्षक संघ ने जताई नाराजगी

    बच्चों के बेहतर स्वास्थ्य एवं पोषण के लिए आईएसआरडी ने 150 परिवारों को बांटा राशन।पांच गांवों के बच्चों के परिवारों को मिला सहयोग, पोषण स्तर में सुधार का प्रयास

    बच्चों के बेहतर स्वास्थ्य एवं पोषण के लिए आईएसआरडी ने 150 परिवारों को बांटा राशन।पांच गांवों के बच्चों के परिवारों को मिला सहयोग, पोषण स्तर में सुधार का प्रयास

    सांची में करवा चौथ का पर्व हर्षोल्लास से मनाया, सुहागिनों ने पति की लंबी उम्र के लिए रखा निर्जला व्रत

    सांची में करवा चौथ का पर्व हर्षोल्लास से मनाया, सुहागिनों ने पति की लंबी उम्र के लिए रखा निर्जला व्रत

    सांची निवासी बघेल बने अनाज तिलहन व्यापार संघ के अध्यक्ष, दी बधाई

    सांची निवासी बघेल बने अनाज तिलहन व्यापार संघ के अध्यक्ष, दी बधाई