शराब माफिया की गुण्डागिर्दी ।युवक की निर्वस्त्र कर की पिटाई ।गंभीर हालत में युवक को भोपाल भेजा ।

नसीमखान
रायसेन,,, जिले में शराब माफिया के इतने हौसले बुलंद हो चुके है कि अवैध शराब के मामले उठाने पर शराब माफिया कानून को ताक पर रखकर खुले आम हमले कर रहे थे इन हमलों को लेकर अब कांग्रेस ने आरोपियों के ऊपर कार्यवाही करने धरना प्रदर्शन करते हुए ज्ञापन सौंपे हैं।
जानकारी के अनुसार इन दिनों जिले भर मे शराब माफियाओं के हौसले इतने बुलंद हो चुके है कि अवैध शराब का खेल खुला चल रहा है जिससे परिवार बर्बाद होने की कगार पर पहुंच रहे हैं तथा घर भी टूट रहे है शराब माफिया शराब के ठेके एक सुनिश्चित क्षेत्र एवं स्थान के लिए लेते हैं परन्तु विभाग की साठगांठ के चलते पूरे क्षेत्र को शराब दुकान बना डालते है इस अवैध शराब का कोई विरोध करता है तो शराब माफिया हमले शुरू कर देते हैं ऐसा ही मामला जिले के देवनगर मे सामने आया है जहाँ शराब ठेकेदार द्वारा अवैध शराब का क्षेत्र भर मे जाल फैला दिया इस अवैध शराब का जब विरोध करने मुडियाखेडा निवासी राहुल पटेल ने अवैध शराब का विरोध किया तो शराब माफिया के गुर्गों ने युवक पटेल की जबरदस्त पिटाई कर दी जिससे उसे गंभीर चोटें आईं जिसे उपचार के लिए भोपाल भेजना पडा जहाँ उसका उपचार चल रहा है परन्तु प्रशासन द्वारा कोई कार्यवाही न होने से अब आरोपियों पर कार्यवाही को लेकर कांग्रेसियों ने मोर्चा खोल दिया है तथा धरना प्रदर्शन शुरू कर दिया ।तथा आरोपियों पर कार्यवाही न होने पर प्रशासन पर सवाल खड़े कर दिये हैं तथा शराब माफिया पर कार्यवाही की मांग शुरू कर दी ।साथ ही चेतावनी दी है कि शीध्र आरोपियों पर कार्यवाही नहीं की जाती तो उग्र आंदोलन किया जायेगा ।इस अवसर पर कांग्रेसियों ने कहा कि शीध्र दोषियों पर कडी कार्यवाही की जाये ।इसके साथ ही कांग्रेसियों ने एक रैली भी निकाली एवं आसपास क्षेत्र में अवैध शराब पर लगाम कसने की मांग की ।इस आंदोलन में महिलाओं ने भी बढचढकर भाग लिया ।इस अवसर पर काग्रेसियों ने रैली निकालकर महामहिम राज्यपाल के नाम ज्ञापन तहसीलदार शैलेश सिंह को सौंपा ।ज्ञापन में कहा गया है कि शराब माफिया गांव गांव में शराब बेच रहा है इस पर पूरी तरह रोक लगाई जाये ।एवं शराब ठेकेदार के पालतू गुण्डों पर लगाम कसी जाये इस अवैध शराब से राहगीरों का सडको पर चलना दुश्वार हो चुका है मुडियाखेडा के एक व्यक्ति की इतनी पिटाई निर्वस्त्र कर की गई कि उसका उपचार भोपाल के एक अस्पताल में उपचार जारी है एवं गुण्डों ने मारपीट करते हुए सोने की अंगूठी चैन घडी भी लूट ली है अवैध शराब पर लगाम कसने के साथ ही शराब का लाइसेंस भी निरस्त किया जाये ।इस अवसर पर कांग्रेस नेताओं मे शामिल शहर ब्लॉक कांग्रेस अध्यक्ष मनोज अग्रवाल सिलवानी विधायक प्रतिनिधि रब्बू पटेल कांग्रेस नेता डा ब्लाक कांग्रेस गैरतगंज अध्यक्ष लालजी ठाकुर जीसी गौतम ब्लॉक कांग्रेस देवनगर अध्यक्ष रामबाबू लोधी रायसेन नपा पार्षद प्रभात चावला पूर्व पार्षद असलम खान मलखान सिंह ठाकुर अज्जू महाराज टिंकू साहू भीकम पटेल हेमंत विश्वकर्मा सहित बडी संख्या में कांग्रेस नेता कार्यकर्ता मौजूद थे।

  • editornaseem

    Related Posts

    सांची में 24 घंटे जलापूर्ति का सपना अधूरा, छह साल बाद भी दो दिन में एक बार मिल रहा पानी

    नसीमखान सांची ₹125 लाख की जलसंवर्धन योजना समयसीमा के तीन वर्ष बाद भी अधूरी, बारिश के मौसम में भी नहीं बदली जलापूर्ति व्यवस्थासांची,,, विश्व प्रसिद्ध पर्यटन एवं ऐतिहासिक नगरी सांची…

    जनजातीय युवाओं की प्रतिभा, लोक कलाओं और सांस्कृतिक विरासत के संरक्षण एवं संवर्धन के लिए तैयार की जाएंगी विशेष योजनाएँ : मुख्यमंत्री डॉ. यादव

    मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव ने कहा कि अमर शहीद महान क्रांतिकारी चंद्रशेखर आजाद की जन्मस्थली ने मध्यप्रदेश ही नहीं, बल्कि पूरे देश को गौरवान्वित किया है। उनकी 120वीं जयंती पर…

    Leave a Reply

    Your email address will not be published. Required fields are marked *

    You Missed

    सांची में 24 घंटे जलापूर्ति का सपना अधूरा, छह साल बाद भी दो दिन में एक बार मिल रहा पानी

    सांची में 24 घंटे जलापूर्ति का सपना अधूरा, छह साल बाद भी दो दिन में एक बार मिल रहा पानी

    जनजातीय युवाओं की प्रतिभा, लोक कलाओं और सांस्कृतिक विरासत के संरक्षण एवं संवर्धन के लिए तैयार की जाएंगी विशेष योजनाएँ : मुख्यमंत्री डॉ. यादव

    जनजातीय युवाओं की प्रतिभा, लोक कलाओं और सांस्कृतिक विरासत के संरक्षण एवं संवर्धन के लिए तैयार की जाएंगी विशेष योजनाएँ : मुख्यमंत्री डॉ. यादव

    पेपर लीक पर केंद्र का बड़ा प्रहार, दोषियों को 10 साल तक की सजा और ₹10 करोड़ तक जुर्माने की तैयारी

    पेपर लीक पर केंद्र का बड़ा प्रहार, दोषियों को 10 साल तक की सजा और ₹10 करोड़ तक जुर्माने की तैयारी

    विपक्ष की नई रणनीति! पेपर लीक के बाद अब अयोध्या मुद्दे पर सरकार को घेरने की तैयारी

    विपक्ष की नई रणनीति! पेपर लीक के बाद अब अयोध्या मुद्दे पर सरकार को घेरने की तैयारी

    बड़ी खबर :NEET विवाद की गूंज: शिक्षा मंत्री धर्मेंद्र प्रधान ने भेजा इस्तीफा, शिक्षा व्यवस्था पर उठे बड़े सवाल

    बड़ी खबर :NEET विवाद की गूंज: शिक्षा मंत्री धर्मेंद्र प्रधान ने भेजा इस्तीफा, शिक्षा व्यवस्था पर उठे बड़े सवाल

    शिक्षा मंत्री के इस्तीफे पर अड़े राहुल गांधी, बोले- ‘धर्मेंद्र प्रधान को जाना ही होगा’

    शिक्षा मंत्री के इस्तीफे पर अड़े राहुल गांधी, बोले- ‘धर्मेंद्र प्रधान को जाना ही होगा’