सभी अधिकारी-कर्मचारी अपने कार्यालय को आदर्श कार्यालय बनाएं- कलेक्टर श्री विश्वकर्माशासकीय कार्यालयों में 16 अक्टूबर से शुरू होगा स्वच्छता अभियान

नसीमखान सांची, रायसेन

रायसेन,
कलेक्टर श्री अरूण कुमार विश्वकर्मा द्वारा सभी कार्यालय प्रमुखों तथा कर्मचारियों को अपने-अपने कार्यालय में स्वच्छता हेतु विशेष सफाई अभियान प्रारंभ करने के निर्देश दिए। कलेक्ट्रेट सभाकक्ष में आयोजित बैठक में कलेक्टर श्री विश्वकर्मा ने अधिकारियों, कर्मचारियों से अपने कार्यालय में नियमित रूप से साफ-सफाई बनाए रखने के निर्देश देते हुए कहा कि स्वच्छ और साफ वातावरण में बैठने से सकारात्मकता महसूस होती है। सभी अपने कार्यालय को आदर्श कार्यालय बनाने के लिए कार्य करें। जिले के सभी शासकीय कार्यालयों में 16 अक्टूबर से स्वच्छता अभियान चलाया जाएगा। कलेक्ट्रेट भवन तथा परिसर में स्थित पार्क की भी साफ-सफाई के साथ सौंदर्यीकरण कार्य किया जाएगा।
कलेक्टर श्री विश्वकर्मा ने निर्देशित किया कि कार्यालयीन रिकार्ड तथा दस्तावेजों का बेहतर तरीके से संधारण किया जाए। साथ ही अनुपयोगी सामग्रियों का उचित निपटान किया जाए। कार्यालय के मुख्य द्वार से लेकर सभी कक्षों में साफ-सफाई हो और सभी के लिए बैठक व्यवस्था ठीक हो। कार्यालय के कक्षों के द्वार पर आवश्यक जानकारी का उल्लेख हो। इसी प्रकार कार्यालय में आने वाले नागरिकों की सुविधा के लिए वेटिंग एरिया, पीने के पानी की व्यवस्था और स्वच्छ शौचालय सुनिश्चित किए जाएं। कार्यालय परिसरों में सिगरेट, तंबाकू, पान व गुटखा का सेवन न हो, इस पर विशेष निगरानी रखी जाए। कलेक्ट्रेट सभाकक्ष में सहायक कलेक्टर श्री कुलदीप पटेल, अपर कलेक्टर श्री मनोज उपाध्याय सहित अधिकारी-कर्मचारी उपस्थित रहे।

  • editornaseem

    Related Posts

    बड़ी खबर :NEET विवाद की गूंज: शिक्षा मंत्री धर्मेंद्र प्रधान ने भेजा इस्तीफा, शिक्षा व्यवस्था पर उठे बड़े सवाल

    नई दिल्ली। देश की सबसे बड़ी मेडिकल प्रवेश परीक्षा NEET-UG को लेकर उठे विवाद ने अब राष्ट्रीय राजनीति और शिक्षा व्यवस्था में नई बहस को जन्म दे दिया है। शिक्षा…

    शिक्षा मंत्री के इस्तीफे पर अड़े राहुल गांधी, बोले- ‘धर्मेंद्र प्रधान को जाना ही होगा’

    Live Khabar India | नई दिल्ली लोकसभा में नेता प्रतिपक्ष राहुल गांधी ने एक बार फिर केंद्र सरकार और शिक्षा मंत्री धर्मेंद्र प्रधान पर तीखा हमला बोला है। राहुल गांधी…

    Leave a Reply

    Your email address will not be published. Required fields are marked *

    You Missed

    बड़ी खबर :NEET विवाद की गूंज: शिक्षा मंत्री धर्मेंद्र प्रधान ने भेजा इस्तीफा, शिक्षा व्यवस्था पर उठे बड़े सवाल

    बड़ी खबर :NEET विवाद की गूंज: शिक्षा मंत्री धर्मेंद्र प्रधान ने भेजा इस्तीफा, शिक्षा व्यवस्था पर उठे बड़े सवाल

    शिक्षा मंत्री के इस्तीफे पर अड़े राहुल गांधी, बोले- ‘धर्मेंद्र प्रधान को जाना ही होगा’

    शिक्षा मंत्री के इस्तीफे पर अड़े राहुल गांधी, बोले- ‘धर्मेंद्र प्रधान को जाना ही होगा’

    ईरान के खिलाफ खाड़ी देशों का बड़ा एक्शन! पश्चिम एशिया में बढ़ा महायुद्ध का खतरा

    ईरान के खिलाफ खाड़ी देशों का बड़ा एक्शन! पश्चिम एशिया में बढ़ा महायुद्ध का खतरा

    इंदौर को मिली विकास की नई उड़ान: मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव ने लवकुश चौराहे के लेवल-2 फ्लाईओवर की पहली लेन का किया लोकार्पण

    इंदौर को मिली विकास की नई उड़ान: मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव ने लवकुश चौराहे के लेवल-2 फ्लाईओवर की पहली लेन का किया लोकार्पण

    आखिर ऐसा क्या हुआ कि 26 दिन बाद सोनम वांगचुक ने तोड़ा उपवास? क्या उनके इस फैसले से आंदोलन की दिशा बदलेगी?

    आखिर ऐसा क्या हुआ कि 26 दिन बाद सोनम वांगचुक ने तोड़ा उपवास? क्या उनके इस फैसले से आंदोलन की दिशा बदलेगी?

    क्या खत्म हो जाएगा CJP का आंदोलन? सरकार से बातचीत के बाद छात्रों की अगली रणनीति पर सबकी नजर

    क्या खत्म हो जाएगा CJP का आंदोलन? सरकार से बातचीत के बाद छात्रों की अगली रणनीति पर सबकी नजर