सभी एसडीएम, जनपद सीईओ और सीएमओ क्षेत्र मे भ्रमण कर स्वगणना के कार्यो को गंभीरता के साथ पूर्ण कराएं- कलेक्टर श्री विश्वकर्माटीएल बैठक में कलेक्टर श्री विश्वकर्मा ने की सीएम हेल्पलाईन और शासकीय कार्यो की समीक्षा

नसीमखान सांची, रायसेन

रायसेन,
कलेक्ट्रेट सभाकक्ष में आयोजित टीएल बैठक में कलेक्टर श्री अरूण कुमार विश्वकर्मा द्वारा गेंहू उपार्जन, स्लाॅट बुकिंग, पंजीयन, खरीदी, बारदाने, जनगणना-2027 स्वगणना, सीएम हेल्पलाईन, विभागीय गतिविधियों, समय सीमा वाले पत्रों, योजनाओं तथा अभियानों की साप्ताहिक प्रगति की विस्तृत समीक्षा की गई। बैठक के प्रारंभ कलेक्टर श्री विश्वकर्मा ने गेहूॅ उपार्जन के कार्यो की समीक्षा के दौरान सभी केन्द्रों में स्लाॅट बुकिंग, पंजीयन सहित उपज खरीदी की जानकारी ली तथा अगले सात दिन में जहां बारदाने की आवश्यकता है वहां बारदाने उपलब्ध कराने के संबंधित अधिकारियों को निर्देश दिए।
कलेक्टर श्री विश्वकर्मा ने जनगणना-2027 स्वगणना के कार्य के लिए सभी एसडीएम, जनपद सीईओ, सीएमओ को अपनी टीम के साथ अपने-अपने क्षेत्रों में निरीक्षण करने को कहा। उन्होंने कहा कि चैपाल के माध्यम से नागरिकों से सीधा संवाद कर उन्हें जनगणना का महत्व बताएं और सही जानकारी के साथ आॅनलाइन स्वगणना फाॅर्म भरने के लिए प्रेरित करे। बैठक में कलेक्टर श्री विश्वकर्मा द्वारा बरेली तथा गौहरगंज एसडीएम तथा उनकी टीम की जनगणना-2027 स्व-गणना के किए गए कार्यों की सराहना भी की।
बैठक में कलेक्टर श्री विश्वकर्मा ने सीएम हेल्पलाईन निराकरण में रायसेन जिले के पुनः प्रथम स्थान पर रहने पर अधिकारियों को बधाई देते हुए कहा कि जो सीएम हेल्पलाईन शेष रह गई है, उनका भी शीघ्र निराकरण किया जाए। उन्होंने अधिकारियों को निर्देशित किया कि कोई भी शिकायत नाॅन अटेन्डेन्ट ना रहे। शिकायत प्राप्त होते ही निराकरण की कार्यवाही प्रारंभ की जाए तथा पोर्टल पर जानकारी भी दर्ज कराएं। सीएम हेल्पलाईन शिकायतों के निराकरण में उत्कृष्ट कार्य करने वाले अधिकारियों को प्रशस्ति पत्र प्रदान कर सम्मानित भी किया गया। बैठक में जिला पंचायत सीईओ श्री कमल सोलंकी, अपर कलेक्टर श्री मनोज उपाध्याय सहित समस्त जिला अधिकारी उपस्थित रहे। अनुभागों से एसडीएम, जनपद सीईओ, सीएमओ तथा अन्य अधिकारी वीडियो काॅफ्रेंस के माध्यम से बैठक में उपस्थित रहे।

  • editornaseem

    Related Posts

    बड़ी खबर :NEET विवाद की गूंज: शिक्षा मंत्री धर्मेंद्र प्रधान ने भेजा इस्तीफा, शिक्षा व्यवस्था पर उठे बड़े सवाल

    नई दिल्ली। देश की सबसे बड़ी मेडिकल प्रवेश परीक्षा NEET-UG को लेकर उठे विवाद ने अब राष्ट्रीय राजनीति और शिक्षा व्यवस्था में नई बहस को जन्म दे दिया है। शिक्षा…

    शिक्षा मंत्री के इस्तीफे पर अड़े राहुल गांधी, बोले- ‘धर्मेंद्र प्रधान को जाना ही होगा’

    Live Khabar India | नई दिल्ली लोकसभा में नेता प्रतिपक्ष राहुल गांधी ने एक बार फिर केंद्र सरकार और शिक्षा मंत्री धर्मेंद्र प्रधान पर तीखा हमला बोला है। राहुल गांधी…

    Leave a Reply

    Your email address will not be published. Required fields are marked *

    You Missed

    बड़ी खबर :NEET विवाद की गूंज: शिक्षा मंत्री धर्मेंद्र प्रधान ने भेजा इस्तीफा, शिक्षा व्यवस्था पर उठे बड़े सवाल

    बड़ी खबर :NEET विवाद की गूंज: शिक्षा मंत्री धर्मेंद्र प्रधान ने भेजा इस्तीफा, शिक्षा व्यवस्था पर उठे बड़े सवाल

    शिक्षा मंत्री के इस्तीफे पर अड़े राहुल गांधी, बोले- ‘धर्मेंद्र प्रधान को जाना ही होगा’

    शिक्षा मंत्री के इस्तीफे पर अड़े राहुल गांधी, बोले- ‘धर्मेंद्र प्रधान को जाना ही होगा’

    ईरान के खिलाफ खाड़ी देशों का बड़ा एक्शन! पश्चिम एशिया में बढ़ा महायुद्ध का खतरा

    ईरान के खिलाफ खाड़ी देशों का बड़ा एक्शन! पश्चिम एशिया में बढ़ा महायुद्ध का खतरा

    इंदौर को मिली विकास की नई उड़ान: मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव ने लवकुश चौराहे के लेवल-2 फ्लाईओवर की पहली लेन का किया लोकार्पण

    इंदौर को मिली विकास की नई उड़ान: मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव ने लवकुश चौराहे के लेवल-2 फ्लाईओवर की पहली लेन का किया लोकार्पण

    आखिर ऐसा क्या हुआ कि 26 दिन बाद सोनम वांगचुक ने तोड़ा उपवास? क्या उनके इस फैसले से आंदोलन की दिशा बदलेगी?

    आखिर ऐसा क्या हुआ कि 26 दिन बाद सोनम वांगचुक ने तोड़ा उपवास? क्या उनके इस फैसले से आंदोलन की दिशा बदलेगी?

    क्या खत्म हो जाएगा CJP का आंदोलन? सरकार से बातचीत के बाद छात्रों की अगली रणनीति पर सबकी नजर

    क्या खत्म हो जाएगा CJP का आंदोलन? सरकार से बातचीत के बाद छात्रों की अगली रणनीति पर सबकी नजर