सर्वसुविधायुक्त भवन से नगर को मिलेगी ऐतिहासिक सौगात : अध्यक्ष रेवाराम।

नसीमखान
सांची,, नगर परिषद कार्यालय भवन के जर्जर हो जाने के बाद रेलवे स्टेशन के समीप स्थित महेन्द्रा कॉम्प्लेक्स को नवनिर्मित कार्यालय भवन के रूप में विकसित किया जा रहा है। इसी क्रम में बुधवार को भवन के तीसरे माले की छत का नप अध्यक्ष पप्पू रेवाराम द्वारा विधिवत पूजा अर्चना कर शुभारंभ किया गया।
जानकारी के अनुसार डेढ़ करोड़ की लागत से निर्माणाधीन यह भवन आधुनिक सुविधाओं से युक्त होगा। भवन के निचले तल पर पूर्व में आवंटित 15 दुकानों को नए स्वरूप में उपलब्ध कराया जाएगा तथा शेष दुकानों के आवंटन की प्रक्रिया की जाएगी। इसके ऊपरी तलों पर कार्यालय के लिए दो हॉल एवं लगभग 15 कमरे बनाए जा रहे हैं। वहीं तीसरे तल पर भी दो हॉल और 15 कमरे निर्मित किए जा रहे हैं। भवन का ऊपरी भाग स्तूप आकार का बनाने की संभावना जताई जा रही है।
कार्यक्रम के दौरान अध्यक्ष पप्पू रेवाराम, सीएमओ रामलाल कुशवाहा, पार्षद निर्मला जैन के प्रतिनिधि सुनील जैन, पार्षद अमित जोशी सहित अन्य लोग उपस्थित रहे। इस अवसर पर निर्माण एजेंसी प्रमुख भी मौजूद रहे। निरीक्षण के दौरान अध्यक्ष एवं सीएमओ ने निर्माण कार्य में गुणवत्ता का विशेष ध्यान रखने तथा निर्धारित समयावधि में कार्य पूर्ण करने के निर्देश दिए।
अध्यक्ष पप्पू रेवाराम ने बताया कि यह भवन नगर परिषद का पहला सर्वसुविधायुक्त आधुनिक भवन होगा, जिससे नगरवासियों को बेहतर सुविधाएं मिलेंगी। सीएमओ रामलाल कुशवाहा ने कहा कि यह भवन नगर के लिए ऐतिहासिक उपलब्धि होगी और समय-समय पर निर्माण की गुणवत्ता का निरीक्षण किया जा रहा है।

  • editornaseem

    Related Posts

    किसान आंदोलन के बीच CM मोहन यादव का बड़ा फैसला, किसानों के लिए बनी मंत्री समूह की समिति

    किसान आंदोलन के बीच CM मोहन यादव का बड़ा फैसला, किसानों के लिए बनी मंत्री समूह की समिति भोपाल | अजय अहिरवार |लाइव खबर इंडिया मध्यप्रदेश में जारी किसान आंदोलन…

    भोपाल में किसान आंदोलन पर क्या बोले मुख्यमंत्री मोहन यादव ? देखें पूरा VIDEO

    भोपाल में चल रहे किसान आंदोलन को लेकर मुख्यमंत्री मोहन यादव ने बड़ा बयान दिया है। किसानों की मांगों और सरकार के रुख पर क्या बोले सीएम, देखें पूरा वीडियो।

    Leave a Reply

    Your email address will not be published. Required fields are marked *

    You Missed

    किसान आंदोलन के बीच CM मोहन यादव का बड़ा फैसला, किसानों के लिए बनी मंत्री समूह की समिति

    किसान आंदोलन के बीच CM मोहन यादव का बड़ा फैसला, किसानों के लिए बनी मंत्री समूह की समिति

    भोपाल में किसान आंदोलन पर क्या बोले मुख्यमंत्री मोहन यादव ? देखें पूरा VIDEO

    भोपाल में किसान आंदोलन पर क्या बोले मुख्यमंत्री मोहन यादव ? देखें पूरा VIDEO

    भीख नहीं, अधिकार चाहिए! बैरिकेड्स तोड़ राजधानी पहुंचे किसान, भोपाल में आर-पार की लड़ाई

    भीख नहीं, अधिकार चाहिए! बैरिकेड्स तोड़ राजधानी पहुंचे किसान, भोपाल में आर-पार की लड़ाई

    BPSC शिक्षक भर्ती पेपर लीक: सरकारी डॉक्टर डॉ. मनीष कुमार गिरफ्तार, करोड़ों की वसूली का आरोप

    BPSC शिक्षक भर्ती पेपर लीक: सरकारी डॉक्टर डॉ. मनीष कुमार गिरफ्तार, करोड़ों की वसूली का आरोप

    भाई की हत्या की साजिश में हुई पहचान की भूल! रंजिश में राकेश लोधी बने निशाना, मुख्य आरोपी समेत विधि-विरुद्ध बालक हिरासत में

    भाई की हत्या की साजिश में हुई पहचान की भूल! रंजिश में राकेश लोधी बने निशाना, मुख्य आरोपी समेत विधि-विरुद्ध बालक हिरासत में

    स्वच्छता अभियान के तहत नगर के प्रमुख स्थलों पर चला विशेष सफाई अभियानबस स्टैंड, रेलवे स्टेशन, स्तूप मार्ग, तहसील कार्यालय सहित कई स्थानों की हुई सफाई

    स्वच्छता अभियान के तहत नगर के प्रमुख स्थलों पर चला विशेष सफाई अभियानबस स्टैंड, रेलवे स्टेशन, स्तूप मार्ग, तहसील कार्यालय सहित कई स्थानों की हुई सफाई